NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड: पहले चरण में 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही मतदान
झारखंड के लिए मतदान की घड़ी आ गई है। पहला चरण शनिवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। फिर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसी तरह 81 सीट वाले इस छोटे से राज्य में पांच चरणों में चुनाव होगा।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Nov 2019
jharkhand
Image courtesy:Business Insider

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में तेरह सीटों के लिए कुल 37,83,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 30 नवंबर को करेंगे।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जायेगा और इस चरण की सभी तेरह सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने के कारण वहां मतदान अपराह्र तीन बजे तक ही होगा।

उन्होंने बताया कि अपराह्र तीन बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंच जायेंगे उन्हें मतदान की अनुमति होगी। प्रथम चरण में कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित प्रथम चरण की तेरह सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं। इस चरण के लिए कुल 3906 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इस चरण में कुल 989 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जायेगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को 27-चतरा (अनुसूचित जाति, एससी के लिए सुरक्षित), 68-गुमला (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित, एसटी), 69-बिशुनपुर (एसटी), 72-लोहरदगा (एसटी), 73-मनिका (एसटी), 74-लातेहार (एससी), 75-पांकी, 76-डाल्टेनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छत्तरपुर (एससी), 79- हुसैनाबाद, 80- गढ़वा और 81-भवनाथपुर सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान होगा।

चौबे ने बताया कि मतदानकर्मियों को ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

दिलचस्प रहा चुनाव प्रचार

पहले चरण में जहां भाजपा तेरह में से 12 सीटों पर स्वयं लड़ रही है तो वहीं हुसैनाबाद की सीट पर उसने निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन दिया है। जबकि महागठबंधन में झामुमो चार, कांग्रेस छह और राष्ट्रीय जनता दल तीन सीटों पर मुकाबले में हैं।

प्रथम चरण के लिए जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो रैलियों को संबोधित किया तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिनों के दौरे में चार रैलियां कीं। इसके अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव प्रचार किया।

दूसरी ओर कांग्रेस से कोई राष्ट्रीय नेता पहले चरण में प्रचार के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि उनके छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सभाएं कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए कीं। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसंबर तक मतदान होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

भाजपा बनाम एकजुट विपक्ष

खनिज संसाधनों से भरपूर प्रदेश झारखंड में सत्तारूढ़ बीजेपी इस बार अकेले लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली थी। आजसू को मिली पांच सीटों को मिलाकर बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन इस बार ये दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

दूसरी ओर विपक्षी दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गठबंधन किया है और वे इसे एक मौके के रूप में देख रहे हैं। इन तीनों दलों ने भी पिछला चुनाव अलग-अलग लड़ा था। इस बार इनके बीच हुए गठबंधन की वजह से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

इनकी प्रतिष्ठा होगी दांव पर

इस चरण की सीटों पर कुल 189 प्रत्याशियों के लिए वोट पड़ेंगे, जिनमें 15 महिला हैं। 30 नवंबर को इन सीटों पर होने वाले मतदान में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक वर्तमान मंत्री, नौ पूर्व मंत्री, दस वर्तमान विधायक, एक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

इसमें रामचंद्र चंद्रवंशी (विश्रामपुर), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव (लोहरदगा), पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम (लातेहार), केएन त्रिपाठी (डालटनगंज), चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे (विश्रामपुर), सुधा चौधरी (छतरपुर), कमलेश सिंह (हुसैनाबाद), सघनु भगत (लोहरदगा), राधाकृष्ण किशोर (छतरपुर), भानु प्रताप शाही (भवनाथपुर) प्रमुख हैं।

आपको बता दें कि कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 19,79,991 है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 17,98,966 है। कुछ 06 मतदाता थर्ड जेंडर के भी हैं।

पोलिंग पार्टी को छतीसगढ़ में छोड़ गया हेलीकॉप्‍टर

झारखंड की चुनाव पार्टी को लेकर रवाना हुआ हेलीकॉप्टर अपना रास्ता भटक गया और चुनाव अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के एक गांव में उतार दिया। हेलीकॉप्‍टर में 8 पोलिंग पार्टी के 18 कर्मियों शामिल थे। इसके बाद उनके बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पोलिंग पार्टी को मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर महुआडांड़ इलाके में उतारना था।

इस घटना के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ चुनाव आयोग में भी हड़कंप मच गया। हेलिकॉप्टर देख उस गांव में अचानक अफरा-तफरी मच गई। मतदान कर्मियों के पास इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ सारी सामग्री मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक वह पूरा इलाका उग्रवाद प्रभावित है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में बताया कि सभी मतदान कर्मी सुरक्षित हैं। उन्हें वापस पोलिंग स्टेशन पर लाया गया। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर के भटकने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Jharkhand Assembly Election
First phase polling
election commission
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License