NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड चुनाव : बीजेपी के ख़िलाफ़ वाम दलों का जनमुद्दों पर ज़ोर
वाम दल अपने प्रचार में राज्य के सभी श्रमिकों, किसानों और आदिवासियों के लिए सुरक्षा का वादा कर रहे हैं।
पृथ्वीराज रूपावत
02 Dec 2019
jharkhand election

झारखंड में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। अगले चरण के लिए होने वाले चुनावों को लेकर प्रचार तेज़ है। वाम दल एक दूसरे की मदद कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ प्रचार तेज़ कर दिया है। हालांकि, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल), मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमसीसी) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई) के बीच दोस्ताना लड़ाई देखी जा सकती है।

शनिवार को पहले चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुए जहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की मौजूदगी राज्य में काफ़ी अधिक है। शेष 68 निर्वाचन क्षेत्रों (कुल 81 निर्वाचन क्षेत्रों में से) के चुनाव अगले चार चरणों में होंगे और परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

उधर सीपीआईएम नौ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, सीपीआई (एमएल) 15 निर्वाचन क्षेत्रों में वहीं सीपीआई 23 निर्वाचन क्षेत्रों में और मार्क्सवादी समन्वय समिति 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद कहते हैं कि राज्य के ज़िले भर में बीजेपी विरोधी लहर है। न्यूज़क्लिक से बात करते हुए जनार्दन ने कहा कि सभी वाम दलों ने अपने गढ़ निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार तेज़ कर दिया है। उन्होंने कहा, "राज्य के लोग बीजेपी की ग़रीब-विरोधी और कॉर्पोरेट-हितैषी नीतियों के गवाह हैं और पिछले पांच वर्षों में बीजेपी के शासन से काफी असंतुष्ट हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर वाम दलों की मज़बूत पकड़ है और आपस में सहमति के बाद उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। जनार्दन ने न्यूजक्लिक को बताया, "जिन निर्वाचन क्षेत्रों में वाम दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं वहां हमारे कैडर गठबंधन [कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)] की मदद करेंगे।"

दौड़ में शामिल अन्य दलों में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (एजेएसयूपी) और जनता दल (यूनाइटेड) (जेडी-यू) हैं।

जहां बीजेपी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं गठबंधन में कांग्रेस 31 सीटों पर लड़ रही है राजद सात सीटों पर और झामुमो 43 सीटों पर लड़ रही है। जेएमएम के हेमंत सोरेन को गठबंधन ने मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया है।

वाम दल अपने प्रचार में राज्य के सभी श्रमिकों, किसानों और आदिवासियों के लिए सुरक्षा का वादा कर रही है। आदिवासियों के अधिकारों पर बीजेपी द्वारा किए गए हमले को वाम उदाहरण के तौर पर पेश कर रही है। वाम पार्टियां तर्क दे रही हैं कि बीजेपी ने राज्य में खाद्य सुरक्षा को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दिया है जो चुनावों में प्रमुख मुद्दा बन गया है। उनका आरोप है कि बीजेपी ने कॉर्पोरेट को राज्य के जल, जंगल, ज़मीन, खनिजों और अन्य मूल्यवान सार्वजनिक संसाधनों को लूटने की अनुमति दे दी है।

सीपीआईएम के राज्य सचिव प्रकाश बिप्लब कहते हैं, इन चुनावों में राजनीतिक अवसरवाद को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने न्यूज़क्लिक से कहा, “कम से कम 70 नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए टिकटों को लेकर भगवा पार्टियों से सेक्यूलर दलों या इसी तरह अन्य दलों में चले गए हैं। यह अवसरवाद है लेकिन लोग उन्हें देख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बीजेपी अब लोगों को फ़र्ज़ी वादों से गुमराह नहीं कर सकती है क्योंकि लोग उनके मुद्दों के बारे में जानते हैं।

सीपीआई (एम) ने राज्य में 18 मुद्दों को उजागर करते हुए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इनमें पांचवीं अनुसूची और अन्य क़ानूनों के तहत आदिवासियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना, वन अधिकार अधिनियम, 2006, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 का उचित कार्यान्वयन, खाद्य सुरक्षा, हेल्थकेयर और कृषि तथ वन उपज दोनों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करना शामिल है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Jharkhand Polls: Left Focuses on People’s Issues in Their United Fight Against BJP

left parties
Jharkhand Elections 2019
Jharkhand Polls
CPI-M
JMM
JVM
Congress
BJP
Hemant Soren
CPI-ML
jdu

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • lalu
    भाषा
    चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया
    15 Feb 2022
    अदालत ने 29 जनवरी को मामले में दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रसाद को इससे पहले चारा घोटाला के चार अन्य मामलों में 14 साल जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।
  • kanpur
    महेश कुमार
    यूपी चुनाव: कानपुर क्या बदलाव के लिए तैयार है?
    15 Feb 2022
    कानपुर शहर को औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन कोविड महामारी ने कानपुर के उद्योग की कमर तोड़ कर रख दी है। बेरोज़गारी बढ़ गई है। जो मज़दूर काम कर रहे हें उनका वेतन काफी कम हो गया है।
  • Gyana Devi
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: बग़ैर किसी सरकारी मदद के अपने वजूद के लिए लड़तीं कोविड विधवाएं
    15 Feb 2022
    राज्य भर के हज़ारों परिवारों को मुआवज़ा मिलने के कोई आसार नहीं हैं, क्योंकि लोगों के पास स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच नहीं है और इसलिए, कोविड-19 संक्रमण के कारण हुई मौत का वे "सबूत" नहीं दे सकते।
  • एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन ने रूस के प्रति अपनी आक्रमकता को कम किया
    15 Feb 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को बाइडेन द्वारा किए गए फ़ोन के बारे में व्हाइट हाउस ने जो बयान जारी किया है वह हालिया अमेरिकी घोषणाओं से अलग है।
  • यूपी चुनाव : किसानों ने कहा- आय दोगुनी क्या होती, लागत तक नहीं निकल पा रही
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : किसानों ने कहा- आय दोगुनी क्या होती, लागत तक नहीं निकल पा रही
    15 Feb 2022
    "हमें तो खेती करने के लिए और क़र्ज़ ही लेना पड़ रहा है फ़ायदे की तो बात ही छोड़ दीजिए। अभी तो हाल यह हो गया है कि खेती में लागत का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License