NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
झारखंड: एचईसी बचाने के लिए 8 जनवरी की हड़ताल में शामिल होंगे कामगार
वर्तमान केंद्र सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैये और इसे वित्तीय घाटे से उबारने व इसके आधुनिकीकरण के लिए पैसे देने से इंकार करने के कारण पूरे एशिया व देश का सुविख्यात उद्योग आज बंद होने की कगार पर पहुंचा दिया गया है।
अनिल अंशुमन
06 Jan 2020
HEC

झारखंड की राजधानी से सटे हटिया स्थित देश के जाने माने औद्योगिक संस्थान हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) के कामगार भी 8 जनवरी की देशव्यापी मजदूर हड़ताल में शामिल होंगे। हटिया कामगार यूनियन ने यहाँ कार्यरत सभी मजदूरों–कर्मचारियों से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। गत 3 जनवरी को यूनियन की ओर से बुलाई गई कामगारों की आमसभा से कहा गया कि आज एचईसी को बचाने के लिए यह हड़ताल बेहद ज़रूरी है। क्योंकि आज एचईसी की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उस पर से वर्तमान केंद्र सरकार की घोर उपेक्षापूर्ण रवैये और इसे वित्तीय घाटे से उबारने व इसके आधुनिकीकरण के लिए पैसे देने से इंकार करने के कारण पूरे एशिया व देश का सुविख्यात उद्योग आज बंद होने की कगार पर पहुंचा दिया गया है।

सभा के माध्यम से एचईसी मजदूर वक्ताओं ने एचईसी की बुरी हालत पर रोष प्रकट करते हुए कहा आज एचईसी जैसे प्रतिष्ठित भारी उद्योग संस्थान का बैंक खाता तक फ्रिज हो गया है। लेकिन अभी तक सरकार स्तर पर कोई पहल नहीं की गई है। उल्टे एचईसी को समाप्त करने के लिए सरकार ने संस्थान परिसर में स्मार्ट सिटी की स्थापना की घोषणा कर रखी है। एचईसी प्रबंधन द्वारा पीएफ के 95 करोड़ बकाये की राशि को जोड़ने के अनुरोध को केंद्र सरकार ने अस्वीकार कर इसके आधुनिकीकरण के लिए पैसे देने से भी इंकार कर दिया। पिछले दिनों लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने साफ साफ कह भी दिया कि एचईसी के पुनरुद्धार के लिए न कोई योजना है और न ही परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन करने का कोई प्रस्ताव लंबित है। ऐसे में जब एचईसी को बचाना मुश्किल दिख रहा है तो एचईसी के मजदूरों का हड़ताल करना ज़रूरी हो गया है।

बताया जाता है कि देश की आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण के दौर में तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू सोवियत संघ के दौरे पर गए तो वहाँ के औद्योगिक विकास देखकर काफी प्रभावित होकर वहाँ की सरकार से भारत में भी ऐसे ही उद्योग खड़े करने में सहयोग करने का प्रस्ताव दिया। जिसे सोवियत सरकार ने फौरन मान लिया और भारत – सोवियत मैत्री सहयोग के तहत 31 दिसंबर 1958 में एचईसी की स्थापना हुई। 15 नवंबर 1963 को नेहरू जी ने देश के प्रमुख भारी उद्योग संस्थान के रूप में निर्मित एचईसी को राष्ट्र को समर्पित किया था। जिसे बाद में देश की मदर ऑफ इंडस्ट्री का खिताब दिया गया।

आमतौर पर एचईसी को भारी उद्योग केंद्र के रूप में जाना जाता है लेकिन वास्तव में यह इस्पात के अलावा देश के रेलवे, ऊर्जा, रक्षा, आंतरिक अनुसंधान से लेकर परमाणु और सामरिक कार्य क्षेत्रों के पूंजीगत उपकरणों के अग्रणी निर्माणकर्त्ता–आपूर्तिकर्त्ताओं में सर्वप्रमुख रहा है। 1971 के युद्ध में इंडियन माउंटेन टैंक व 105 mm गन बैरल जैसे महत्वपूर्ण युद्ध हथियारों के निर्माण के अलावा आईएनएस राजा के गियर सिस्टम, कई अन्य युद्धपोतों के आर्मेट प्लेट, आधुनिक रडार तथा परमाणु पनडुब्बी के महत्वपूर्ण उपकरण यहीं बनाए गए थे । चंद्रयान GSLV का लांचिंग पैड बनाने का गौरव इसी महत्वपूर्ण संस्थान को जाता है।

सीटू से जुड़े हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेन्द्र कान्त महतो ने बताया कि केंद्र में बैठी सरकारों की सार्वजनिक उद्योग विरोधी नीतियों के कारण ही ‘ मदर ऑफ इंडस्ट्री' कहलाने वाला यह विशाल उद्योग संस्थान बंदी की कगार पर पहुंचा दिया गया है। जहां से स्थानीय और देश के युवाओं को रोज़ी–रोटी के अवसर मिलते थे। एक समय यहाँ 22 हज़ार स्थायी मजदूर – कर्मचारी और अफसर कार्यरत थे। ’90 के बाद जब से नयी आर्थिक नीतियाँ देश पर थोपकर निजीकरण को बढ़ावा दिया जाने लगा एचईसी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रमों को ठंडी मौत मारने का शुरू कर दिया गया। 2014 के बाद से मोदी शासन की विनिवेशीकरण की नीतियों ने तो ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किया है। उसी का परिणाम है कि आज के डेट में सिर्फ 700 स्थायी और 3000 अस्थायी मजदूर–कर्मचारियों के भरोसे इतना विशाल संस्थान छोड़ दिया गया है। 

2018 में आधुनिकीकरण के नाम पर यहाँ के कई विभागों – क्षेत्रों में काट–छांट कर आदमी कम करते हुए पुरानी मशीनों को बेच दिया गया और नयी मशीनें नहीं लगाई गईं। 2018 में ही मोदी की सरकार द्वारा एचईसी परिसर में स्मार्ट सिटी खोलने की घोषणा कर इसके निजीकरण की विधिवत शुरुआत ही कर दी है । कारखाने के आधुनिकीकरण के लिए तो एक पैसा भी नहीं दिया लेकिन स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 742 करोड़ का पैकेज फौरन दे दिया गया । बड़े – निजी कॉर्पोरेट घरानों को उनके घाटे से उबारने के लिए हजारों करोड़ की उनके देनदारी माफ या हाफ करने के लिए देश के खजाने से देने के लिए पूरे पैसे हैं लेकिन देश के अपने बड़े उद्योगों को घाटे से उबारने के लिए कोई पैसा नहीं है। क्या यह देशहीत से जुड़ा मामला नहीं है ?

कई दशकों तक एचईसी को अपनी सेवाएँ देकर संस्थान से रिटायर होने वाले वरिष्ठ वामपंथी मजदूर नेता सिद्धेश्वर सिंह बड़े ही दर्द के साथ कहते हैं कि 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में हम लोगों के लाख समझने के बावजूद यहाँ के अधिकांश मजदूर – कर्मचारियों ने मोदी जी का मुंह देखकर सपरिवार वोट दिया। आज वही मोदी जी जब इस संस्थान को हमेशा के लिए बंद कर उसे निजी हाथों में बेचने की कवायद कर रहें हैं तो सबकी बोलती बंद है और सभी ठगे हुए से महसूस कर रहें हैं। अधिकांश तो डरे हुए हैं कि यदि एचईसी निजी हाथों में चला गया और प्लांट बिक गया तो उनका और परिवार का भविष्य क्या होगा? वहीं जिन आदिवासी बस्तियों के हजारों परिवारों की ज़मीनें राष्ट्र विकास के नाम पर लेकर उन्हें हमेशा के लिए विस्थापित कर दिया गया उनका क्या होगा?

 एकबार फिर से हजारों परिवार सड़कों पर आ जाएँगे। बावजूद इसके भक्त मजदूरों और रसूखदारों नेताओं को इसकी कोई परवाह नहीं है क्योंकि तथाकथित लीज के नाम पर काफी ज़मीनें लेकर अपना सुख साम्राज्य खड़ा कर रखा है। नरेंद्र मोदी जब भी एचईसी परिसर स्थित प्रभातारा मैदान में भाषण देने आए तो समर्थक मजदूरों ने काफी प्रचार चलाया किया कि उनके माननीय – आदर्श नेता जी इस संस्थान की काया पलट कर देंगे। लेकिन जब भी वे यहाँ आकार भाषण दिये तो एचईसी पर एक शब्द भी नहीं बोला । जिससे लोगों में अब क्षोभ भरने लगा है ।

अजीब सा विरोधाभास है कि जिन सार्वजनिक उपक्रम – उद्योग संस्थानों को विनिवेश के नाम पर उन्हें निजी हाथों में देने – बेचने की कवायद वर्तमान की केंद्र सरकार हर दिन करने में मशगूल है। वहाँ के अनेकों भुक्तभोगी मजदूर – कर्मचारी आज भी समर्थक बनकर बुत बने बैठे हैं। हालांकि इन सबों से परे मजदूरों की एक बड़ी तादाद ऐसी भी है जो इस शासन की असलियत समझने लगी है कि राष्ट्रहित और हिन्दू – मुसलमान विवाद की आड़ में कौन सा आर्थिक लूट का खेल किया जा रहा! शायद यही वजह है कि 8 जनवरी को मोदी शासन की मजदूर व देश विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाली मजदूरों के देशव्यापी हड़ताल में उन्होंने भी शामिल होने का फैसला किया है। देखना है कि कितने मजदूर इस संग्राम में शामिल होते हैं!      

Jharkhand
HEC
Jan 8 Strike
modi sarkar
Engineering Corporation Limited
Labor workers Protest
BJP
Narendra modi

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License