NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जॉर्डन : लॉकडाउन के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन
शनिवार की रात ऑक्सीजन की कमी के कारण एक सरकारी अस्पताल में कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद हाल में शुरु हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया था।
पीपल्स डिस्पैच
16 Mar 2021
Jordan

जॉर्डन की सरकार ने देश भर में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शनों को तितर बितर करने के लिए भारी बल का प्रयोग किया। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। ये प्रदर्शनकारी सोमवार 15 मार्च को लगातार तीसरे दिन सड़क पर उतरे थे। राजधानी अम्मान के पास एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 9 लोगों की मौत की खबर के बाद शनिवार रात को जॉर्डन में लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने लॉकडाउन और रात के कर्फ्यू को खत्म करने की मांग की। इनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर कोविड की स्थिति को भ्रामक और बदतर तरीके से संचालन करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए राजधानी अम्मान और अन्य शहरों में सरकार द्वारा हजारों पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस गोले दागे और वाटर केनन का इस्तेमाल किया जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

अधिकारियों ने विरोध से संबंधित सूचना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कई घंटों तक फेसबुक जैसे सोशल मीडिया साइटों को भी बंद कर दिया।अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जॉर्डन के संसद के कई विपक्षी सदस्यों ने बिशर खसावने के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए।

हालांकि जॉर्डन के प्रधानमंत्री अल-खसावने ने बाद में स्वास्थ्य मंत्री को हटा दिया और बाद में किंग अब्दुल्ला ने अम्मान के पास सॉल्ट शहर में स्थित अस्पताल का भी दौरा किया। इस बीच विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कुछ स्थानों पर विपक्षी हिरक मूवमेंट के नेता इकट्ठा हुए और उनका नेतृत्व किया।COVID-19 महामारी के प्रकोप के बाद देश में आपातकाल लगाने और सख्त लॉकडाउन लागू करने के बाद से आर्थिक गतिविधियों में रुकावट के कारण जॉर्डन में आम लोगों की पीड़ा बढ़ गई है। लोगों के जीवन स्तर में खतरनाक तरीके से गिरावट आई है। जॉर्डन पिछले साल कई दशकों में सबसे खराब मंदी के दौर से गुजरा है और बेरोजगारी दर 24% तक बढ़ गई है वहीं गरीबी लगातार बढ़ रही है।

10 मिलियन से कम आबादी वाले देश जॉर्डन में अब तक COVID-19 से 5,428 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इससे 486,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हाल में यहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को 9,417 नए मामले दर्ज किए गए।

Jordan
Jordan Protest
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License