NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ओपन लेटर में पत्रकारों ने फ़िलिस्तीन और इज़रायली क़ब्ज़े के निष्पक्ष कवरेज का आह्वान किया
इस पत्र में मीडिया पर इज़रायली रंगभेद, नस्लीय हिंसा और युद्ध अपराधों को कवर करने की प्रक्रिया में सच दिखाने और शक्तिशाली लोगों को जवाबदेह ठहराने के अपने कर्तव्य को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया।
पीपल्स डिस्पैच
11 Jun 2021
ओपन लेटर में पत्रकारों ने फ़िलिस्तीन और इज़रायली क़ब्ज़े के निष्पक्ष कवरेज का आह्वान किया

फिलिस्तीन और इजरायल के सैन्य कब्जे में अत्याचारों पर सटीक रिपोर्टिंग करने का आह्वान करते हुए कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों के 250 से अधिक पत्रकारों ने 9 जून को एक ओपन लेटर प्रकाशित किया। ये ओपन लेटर फिलिस्तीन को लेकर मुख्यधारा की मीडिया रिपोर्ट को अनुचित और इजरायल के पक्ष में विशेष रूप से अमेरिका का भारी पक्षपाती बताते हुए आलोचना करता है। यह इस तरह से उद्योग-व्यापी सुधार का आह्वान करता है कि इजरायल के कब्जे और फिलिस्तीनियों के उत्पीड़न का मुख्यधारा की मीडिया में रिपोर्ट हो।

साथी पत्रकारों को संबोधित ये पत्र, उन्हें "बिना किसी भय या पक्ष के पूर्ण, प्रासंगिक सत्य पर भरोसा करने के लिए कहता है ताकि पहचाना जाए कि उलझन में डालने वाले फिलिस्तीनियों का इज़रायली उत्पीड़न इस उद्योग के अपने उद्देश्यपूर्ण मानकों को विफल करता है।"

प्रतिष्ठित समाचार संगठनों जैसे वाशिंगटन पोस्ट, वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यू यॉर्कर, वाइस न्यूज, द इंटरसेप्ट, जेविश करेंट्स, एसोसिएटेड प्रेस, द लॉस एंजिल्स टाइम्स, सीएनएन, अल जज़ीरा इंग्लिश, द नेशन, प्रोपब्लिका, मिडिल ईस्ट आई, वॉयस ऑफ अमेरिका, हफिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज के पत्रकारों ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से कई ने अपनी पहचान गोपनीय रखा है।

यह पत्र इज़रायल और फिलिस्तीन के कवरेज में विसंगतियों की ओर इशारा करता है। पत्र में इसे "पत्रकारिता कदाचार" और "सत्य की अस्पष्टता" कहा गया है।

यह कई उदाहरणों का हवाला देता है, जैसे कि कब्जे वाले पूर्वी येरुशेलम में शेख जर्राह से फिलिस्तीनी परिवारों के जबरन बेदखली को लेकर पक्षपाती विवरण, जिसे एक इजरायली अदालत के आदेश के बाद संपत्ति विवाद के के रूप में चित्रित किया गया है। यह कब्जे वाले क्षेत्रों में फिलिस्तीनियों का जबरन कब्जा करना और विस्थापन करना युद्ध अपराध है और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत रोक है।

इस पत्र में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में हिंसा को फिलीस्तीनियों और चरमपंथी इजरायली सेटलर्स व सुरक्षा बलों के बीच एक 'संघर्ष' के रूप में मीडिया के वर्णन की भी आलोचना की गई है। इसमें कहा गया है कि इस तथ्य की अनदेखी की गई है कि इजरायली पुलिस ने बड़े समूहों में मौजूद सेटलर्स के साथ मस्जिद पर हमला किया था और फिलिस्तीनी नमाजियों पर हमला किया था।

इस पत्र में कहा गया है कि मीडिया इजरायल और फिलिस्तीनी समूहों के बीच शक्ति के बड़े पैमाने पर असंतुलन के साथ-साथ गाजा के 14 वर्षीय इजरायली नाकाबंदी के दुष्प्रभावों को परिप्रेक्ष्य में रखने में पूरी तरह विफल रहा है। इस नाकाबंदी के परिणामस्वरूप दुनिया का सबसे खराब मानवीय संकट पैदा हो गया है।

ये पत्र दुनिया भर के पत्रकारों और समाचार संगठनों को याद दिलाता है कि सही जानकारी के बिना आम जनता कभी भी इजरायल के कब्जे और फिलिस्तीनियों के उत्पीड़न की सच्चाई को नहीं जान पाएगी। इसके बजाय यह केवल इजरायल के कब्जे को समाप्त करने के लिए एक शांतिपूर्ण और न्यायसंगत संकल्प की संभावनाओं को कम करता है क्योंकि सरकारों को केवल जानकारी रखने वाली जनता के दबाव में कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

Israel
Palestine
israel-palestine conflict
journalist
Press freedom

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

धनकुबेरों के हाथों में अख़बार और टीवी चैनल, वैकल्पिक मीडिया का गला घोंटती सरकार! 

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

इज़रायल को फिलिस्तीनी पत्रकारों और लोगों पर जानलेवा हमले बंद करने होंगे

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

भारत को मध्ययुग में ले जाने का राष्ट्रीय अभियान चल रहा है!

भारत में ‘वेंटिलेटर पर रखी प्रेस स्वतंत्रता’, क्या कहते हैं वैकल्पिक मीडिया के पत्रकार?

प्रेस स्वतंत्रता पर अंकुश को लेकर पश्चिम में भारत की छवि बिगड़ी

Press Freedom Index में 150वें नंबर पर भारत,अब तक का सबसे निचला स्तर


बाकी खबरें

  •  Eye Hospital incident
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर आई हॉस्पिटल कांडः कार्रवाई न होने पर निकाला गया आक्रोश मार्च, आंदोलन का ऐलान
    24 Dec 2021
    बिहार सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने मुज़फ़्फ़रपुर में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला और अस्पताल प्रबंध समेत जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर दोषियों के…
  • rally
    भाषा
    कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    24 Dec 2021
    अदालत ने कहा, दूसरी लहर में हमने देखा कि लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित…
  • covid
    भाषा
    सिंगापुर के विशेषज्ञों को 2022 में ‘ओमीक्रोन’ के सबसे अधिक मामले सामने आने की आशंका
    24 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को अगले साल खत्म करने के लिए विश्व से एक साथ आने का आह्वान किया है।
  • omicron
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 6,650 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 350 के पार 
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहे हैं। बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं।
  • kisan
    अमेय तिरोदकर
    महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर
    24 Dec 2021
    मोदी सरकार के तीनों कृषि क़ानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर होने के बाद अब महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने वर्तमान में जारी विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कामकाज के लिए सूचीबद्ध प्रस्तवित विधेयकों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License