NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
कानपुर: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस दल पर इलाके में पहुंचते ही बदमाशों ने फ़ायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए और कई अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी ख़बर है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Jul 2020
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां देर रात कुछ अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें एक डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी ख़बर है। फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है और आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। यहां पुलिस कानपुर के एक शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश डालने गई थी। लेकिन पुलिस टीम के इलाके में पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से फ़ायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं जिन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिसकर्मी की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने और तत्काल मौक़े की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

क्या कहना है पुलिस का?

राज्य के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने मीडिया को बताया कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम को रोकने के लिए बदमाशों ने पहले से ही जेसीबी लगाकर रास्ता रोक रखा था। जैसे ही पुलिस टीम उस इलाके में पहुंची, बदमाशों ने छतों से फ़ायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए। इसमें एक डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्र, तीन सब इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल हैं। एसएसपी और आईजी मौक़े पर हैं। कानपुर की फ़ोरेंसिक टीम जाँच कर रही है, एसटीएफ़ भी लगा दी गई है।

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल के मुताबिक पुलिस बल ने गांव को चारों तरफ़ से घेर लिया है और गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विकास दुबे से संपर्क रखने वाले सौ से ज़्यादा लोगों के मोबाइल फ़ोन सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। कानपुर नगर के अलावा कानपुर देहात और कन्नौज ज़िलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।

कौन है विकास दुबे?

विकास दुबे को कानपुर का एक शातिर अपराधी माना जाता है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। साल 2003 में विकास दुबे पर श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन संतोष शुक्ला की हत्या का भी आरोप लगा था लेकिन बाद में वे इस मामले में अदालत से बरी हो गया था।

vikash.png

विकास दुबे की पैठ कई राजनीतिक दलों में भी रही है। इसके साथ ही वो ईंट के भट्टों, स्कूल और कॉलेजों समेत करोड़ो रुपये की संपत्ति का मालिक भी है। ऐसा कहा जाता है कि उसने अपने घर को किले की तरह बना रखा है। जहां उसकी मर्जी के बिना घुस पाना बहुत ही मुश्किल है।

विपक्ष क्या कह रहा है?

समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि  'रोगी सरकार' के जंगलराज में 'हत्या प्रदेश' बने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश के दौरान सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा हमले में CO समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद होने की घटना अत्यंत दुखद है। सपा की ओर से शहीदों के लिए एक-एक  करोड़ रुपये के मुआवजे का हो ऐलान की मांग भी की गई है।

tweet_2.PNG

सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

akhilesh.PNG

उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में ‘सत्ताधारियों और अपराधियों ‘की मिलीभगत का ख़ामियाज़ा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है। अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए। 

UttarPradesh
KANPUR
8 Policemen killed
Vikas Dubey
kanpur encounter
UP police
Yogi Adityanath
AKHILESH YADAV

Related Stories

कानपुर हिंसा: दोषियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमे का आदेश... नूपुर शर्मा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं!

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • मंत्री के.सुधाकर
    सोनिया यादव
    महिलाओं के शरीर पर सिर्फ और सिर्फ उनका हक़ है, पितृसत्तात्मक समाज का नहीं!
    13 Oct 2021
    आधुनिक दौर में महिलाएं आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सत्ता में बैठे महिला विरोधी सोच के लोग उन्हें बार-बार धर्म, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों के नाम पर पीछे धकेलने की कोशिश में लगे हैं। कर्नाटक…
  • बिहारः सेहत के लिए ख़तरनाक 'यूरेनियम' ग्राउंडवाटर में मिला, लोगों की चिंताएं बढ़ी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः सेहत के लिए ख़तरनाक 'यूरेनियम' ग्राउंडवाटर में मिला, लोगों की चिंताएं बढ़ी
    13 Oct 2021
    डब्ल्यूएचओ के मानक के मुताबिक पानी में इसकी मात्रा 30 माइक्रो ग्राम प्रति लीटर या इससे कम होनी चाहिए लेकिन बिहार के इन छह जिलों में इसकी मात्रा 85 माइक्रो ग्राम प्रति लीटर तक पाई गई है जिससे सेहत पर…
  • eviction
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: दलदली या रिहायशी ज़मीन? बेथेल नगर के 4,000 परिवार बेदखली के साये में
    13 Oct 2021
    एक एनजीओ ने बेथेल नगर के निवासियों के खिलाफ दलदली क्षेत्र के अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए दूसरी जनहित याचिका दायर की है और उन्हें यहां से बेदखल करने की मांग की है। इससे पीड़ित होने वाले परिवार इसके…
  • modi
    विनीत भल्ला
    “भारत के सबसे लोकतांत्रिक नेता” के नेतृत्व में सबसे अलोकतांत्रिक कानून-निर्माण पर एक नज़र
    13 Oct 2021
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे अधिक लोकतांत्रिक नेता के तौर पर व्याख्यायित किया था।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: नो नो...कोई किल्लत नहीं, कोई परेशानी नहीं
    13 Oct 2021
    केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि देश में कोयला की कोई कमी नहीं है और न ही बिजली का संकट है। लेकिन इसके बावजूद दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बिजली आपूर्ति…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License