NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  
कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही।  इस बीच  शुक्रवार को आरटीसी में कार्यरत एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Apr 2021
कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  
Image courtesy : Yahoo News India

कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इस बीच सरकार कर्मचारियों की सुनवाई करने की बजाय उनपर कार्रवाई की धमकियां दे रही है। जिससे कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ रहा है। शुक्रवार को आरटीसी में कार्यरत एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बताया कि शिवकुमार नीलगर (40) सवदत्ती डिपो से जुड़े थे और वह चालक-सह परिचालक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें सेवा में लगभग 12 वर्ष हो गए थे। ऐसा बताया जाता है कि नीलगर ने सावदत्ती तालुक के उरगोल गांव में स्थित अपने घर में बृहस्पतिवार की रात कथित तौर पर फांसी लगा ली।

कर्नाटक सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पर लगाया प्रतिबंध

इस बीच कर्नाटक सरकार ने सड़क परिवहन निगमों के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पर शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया।  

श्रम विभाग ने जनता को हो रही असुविधा का हवाला देते हुए प्रतिबंध के आदेश जारी किए। विभाग ने कहा कि हड़ताल उद्योग विवाद कानून के प्रावधानों के विरुद्ध है।

विभाग की ओर से कहा गया कि विवाद को औद्योगिक न्यायाधिकरण बेंगलुरु में निर्दिष्ट कर दिया गया है।

आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर

आरटीसी के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन शनिवार  को भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की थी और साथ ही यह स्पष्ट कर दिया कि छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के क्रियान्वयन की उनकी मांग को पूरा किया जाना संभव नहीं है।

बातचीत की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से किसी के बहकावे में आकर हठ नहीं करने की अपील की और सरकार की आर्थिक परेशानियों को समझने का आग्रह किया।

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सभी परिवहन कर्मियों से हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि किसी के बहकावे में आकर हठ नहीं करें। पिछले साल, जब निगम के पास आपका वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे, तब कोविड-19 से जुड़ी परेशानियों के बावजूद हमने सरकारी कोष के 2300 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर अपका वेतन दिया था।’’

सरकार के अपने रुख पर कायम रहने के साथ आरटीसी के कर्मचारियों ने शनिवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन कर्मचारी संघ के मानद अध्यक्ष कोडिहल्ली चंद्रशेखर ने कहा कि हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांग पर ध्यान देने के लिए कहा।

सभी चार परिवहन निगम के अधिकतर कर्मचारियों के काम पर नहीं आने के कारण, बेंगलुरु सहित पूरे राज्य में ज्यादातर सड़कों से बसें नदारद रहीं। दूर-दराज के क्षेत्रों में और कार्यालय जाने वाले लोग इस हड़ताल से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

हड़ताल के कारण लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने के दावे के साथ सरकार ने निजी परिवहन संचालकों की सेवाएं लेकर तथा कुछ विशेष ट्रेनें चलाने का प्रबंध किया।

निजी बसें, मिनी बसें, मैक्सी कैब और अन्य वाहन भी राज्य के कई हिस्सों में चलते नजर आए। मेट्रो ने भी अपनी सेवाएं बढ़ाकर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कर दी हैं।

( समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

karnataka
RTC
Karnataka RTC strike
Karnataka Government

Related Stories

कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना

हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

कर्नाटक : परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का नौवां  दिन, आज कर्मचारियों का मोमबत्ती जुलूस

कर्नाटक में बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन

Daily Round-up: अमित शाह बने देश के नए गृहमंत्री


बाकी खबरें

  • हरिद्वार कुंभ के दौरान कोविड टेस्ट में फ़र्ज़ी रिपोर्ट बनाने के मामले की जांच शुरू
    वर्षा सिंह
    कुंभ, कोरोना और राजनीति के बीच हरिद्वार में हुए कोविड टेस्ट की जांच शुरू
    15 Jun 2021
    उत्तराखंड में 4 अप्रैल से 12 जून, 2021 के दौरान पॉजिटिविटी रेट 10.10% रहा। जबकि इसी दौरान हरिद्वार में पॉजिटिविटी रेट मात्र 3.99 % प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • तारिक अनवर
    कोविड-19: लॉकडाउन की भागलपुर रेशम उद्योग पर भारी मार 
    15 Jun 2021
    कभी रेशमी कपड़ों का फलता-फूलता केंद्र, भागलपुर अब अपना बाज़ार अहमदाबाद और बैंगलोर जैसे नए केंद्रों की वजह से खो रहा है। सरकार का समर्थन न मिलने और बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने शिल्पकारों/बुनकरों के जीवनयापन…
  • यूपी: प्रतापगढ़ में शराब माफ़िया का पर्दाफ़ाश करने के बाद टीवी पत्रकार की 'सड़क दुर्घटना' में मौत
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: प्रतापगढ़ में शराब माफ़िया का पर्दाफ़ाश करने के बाद टीवी पत्रकार की 'सड़क दुर्घटना' में मौत
    15 Jun 2021
    उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले 13 जून को पत्रकार ने प्रयागराज के एडीजी से अपनी जान का खतरा होने के डर से सुरक्षा की गुहार लगायी थी।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 60,471 नए मामले, 2,726 मरीज़ों की मौत
    15 Jun 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,471 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 फ़ीसदी हुई।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    भागलपुर का रेशम उद्योग घाटे में, पीएम जीवन ज्योति बीमा का खुलासा और अन्य ख़बरें
    14 Jun 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी भागलपुर के बुनाई उद्योग पर लॉकडाउन की वजह से पैदा हुए संकट, आरटीआई में हुई पीएम जीवन ज्योति बीमा का खुलासा और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License