NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कश्मीरः क्या सेना के कैप्टन को सज़ा मिलेगी
जम्मू-कश्मीर में विशेष सशस्त्र बल अधिकार क़ानून और सेना कानून लागू है, जिसके तहत सेना व अन्य सुरक्षा बलों के लोगों पर मुक़दमा चलाने या उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए केंद्र सरकार से इजाज़त लेनी पड़ती है।
अजय सिंह
01 Jan 2021
कश्मीर
 प्रतीकात्मक तस्वीर।

मसला यह नहीं है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भारतीय सेना की 62-वीं राष्ट्रीय राइफ़ल्स के कैप्टन भूपेंद्र सिंह व दो ग़ैर-सैनिक व्यक्तियों के ख़िलाफ़ तीन मज़दूरों की फ़र्जी मुठभेड़ हत्या के आपराधिक मामले में 26 दिसंबर 2020 को शोपियां के प्रमुख सेशन जज की अदालत में चार्जशीट (आरोपपत्र) दाखिल की है। असल सवाल यह है कि क्या सेना के कैप्टन पर मुक़दमा चल पायेगा और क्या उसे सज़ा मिल पायेगी। कहना मुश्किल है।

जम्मू-कश्मीर में विशेष सशस्त्र बल अधिकार क़ानून (एएफ़एसपीए) और सेना कानून लागू है, जिसके तहत सेना व अन्य सुरक्षा बलों के लोगों पर मुक़दमा चलाने या उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए केंद्र सरकार से इजाज़त लेनी पड़ती है। और शायद ही केंद्र सरकार इसकी इजाज़त देती हो। इस मामले में पुलिस ने कैप्टन के दो ग़ैर-सैनिक सहयोगियों—ताबिश नज़ीर और बिलाल अहमद लोन—को, जो सेना के लिए मुख़बिरी करते रहे हैं, गिरफ़्तार कर लिया है, लेकिन कैप्टन भूपेंद्र सिंह को अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया जा सका है क्योंकि इसके लिए सरकारी मंज़ूरी नहीं मिली है। कश्मीर में सेना को एएफ़एसपीए के तहत हर तरह की छूट मिली है—वह दंड के भय से मुक्त है।

पुलिस चार्जशीट में कहा गया है कि सेना/सुरक्षा बलों द्वारा दिये जानेवाले 20 लाख रुपये का इनाम पाने के लालच में कैप्टन ने तीन मज़दूरों को आतंकवादी बता कर मार डाला। शायद आपको पता हो, जम्मू-कश्मीर में किसी को आतंकवादी बता कर गिरफ़्तार करने या उसे मार डालने पर सेना/सुरक्षा बलों के लोगों को बीस लाख रुपये का सरकारी इनाम मिलता है और नौकरी में तरक़्क़ी भी मिलती है। मुख़बिरों को भी इनाम मिलता है। इसीलिए ख़ासकर कश्मीर घाटी में फ़र्जी मुठभेड़ों और असली हत्याओं का सिलसिला चलता रहता है।

चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि तीन लोगों की हत्या कर देने के बाद उनकी लाशों के पास सेना ने हथियार व गोला-बारूद रख दिया और उनकी बरामदगी दिखाते हुए तीनों को ‘अज्ञात आतंकवादी’ घोषित कर दिया।

तथाकथित मुठभेड़ की यह घटना 18 जुलाई 2020 की है। राजौरी क्षेत्र के तीन नौजवान—इम्तियाज़ अहमद (20), मोहम्मद अबरार (16) और अबरार अहमद (25)—नौकरी की तलाश में शोपियां गये थे। वहीं अम्शीपोरा गांव में उनका 18 जुलाई को सेना ने उन तीनों का अपहरण कर लिया और फिर उन्हें मार डाला गया।

उस समय सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया था कि ये तीनों ‘अज्ञात आतंकवादी’ थे जो मुठभेड़ में मारे गये। बाद में तीनों को उत्तर कश्मीर में बारामूला में एक अज्ञात जगह सेना ने चुपचाप दफ़ना दिया था। 19 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय राइफ़ल्स के कमांडर ने प्रेस कांफ्रेंस करके विस्तार से बताया था कि ‘मज़बूत सुराग’ मिलने पर अम्शीपोरा गांव में घेरो- और- तलाशी लो अभियान चलाया गया, जहां इन ‘आतंकवादियों’ ने सेना पर गोलियां चलायीं, और सेना की जवाबी कार्रवाई में तीनों मारे गये। सेना ने तीनों के पास से हथियारों व गोला-बारूद की बरामदगी भी दिखा दी।

बाद में मारे गये लोगों के परिवारों की शिकायतों पर जांच-पड़ताल हुई, तब यह हक़ीक़त सामने आयी। हालांकि सेना के कैप्टन की गिरफ़्तारी होगी और उस पर मुक़दमा चलेगा, यह सवाल अभी बना हुआ है। लेकिन पुलिस चार्जशीट ने सेना द्वारा प्रचारित झूठ की कलई खोल दी।

सेना ने कुनन पोशपोरा-1991, पथरीबल-2000, गंदरबल-2007, माछिल-2010 व अन्य जगहों में बलात्कारों, फ़र्जी मुठभेड़ों व हवालात हत्याओं पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने से बराबर इनकार किया है। भारतीय सेना को कठघरे में खड़ा करना और उसके अधिकारियों को दंडित करना आसान काम नहीं है! वह हर तरह के दंड विधान से ऊपर है!

(लेखक वरिष्ठ कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Jammu and Kashmir
Kashmir
Armed Forces
Indian army
Jammu and Kashmir police
Captain Bhupendra Singh
AFSPA

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रक़ैद

क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License