NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ : सिसोदिया
केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था।
भाषा
12 Feb 2020
delhi cm

दिल्ली:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यहां आम जनता को भी आने की अनुमति होगी।
 

उन्होंने कहा कि कैबिनेट के सभी मंत्री भी केजरीवाल के साथ वहीं शपथ लेंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव में आप ने 62 और भाजपा ने आठ सीटें हासिल की हैं।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली के बेटे अरविन्द केजरीवाल जी और उनके नेतृत्व में नई सरकार 16 फ़रवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। मेरी आप सबसे अपील है कि अपने बेटे को आशीर्वाद देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए आप भी 10 बजे से वहाँ ज़रूर पहुँचे.

दिल्ली के बेटे @ArvindKejriwal जी और उनके नेतृत्व में नई सरकार 16 फ़रवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी.
मेरी आप सबसे अपील है कि अपने बेटे को आशीर्वाद देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए आप भी 10 बजे से वहाँ ज़रूर पहुँचे.

— Manish Sisodia (@msisodia) February 12, 2020

 

सिसोदिया ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों को दिल से बधाई, जिसने काम की राजनीति को बहुत बड़ा सम्मान दिया है।’’

शाहीन बाग, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के इर्द गिर्द रहे भाजपा के चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा कि लोगों ने नफरत की राजनीति को खारिज किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल का कार्य विकास का मॉडल है। इसने साबित किया है कि देशभक्ति का मतलब आपके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और जनता के लिए किया गया कल्याणकारी कार्य है।’’

केजरीवाल ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बुधवार सुबह अपने आवास पर बैठक की। विधायकों ने केजरीवाल को विधायक दल का नेता भी चुना। सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए यह औपचारिकता आवश्यक होती है।

इससे पहले केजरीवाल ने राज्यपाल अनिल बैजल से भी मुलाकात की। बैठक करीब 15 मिनट चली।

महरौली से आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार की रात हुई गोलीबारी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘‘ दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को कार्रवाई करनी चाहिए।’’
 

गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था।
     

केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था। इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के कल मंगलवार को घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं बाकी आठ सीटें भाजपा की झोली में गईं।

 

Delhi
Arvind Kejriwal
delahi cm
ramleela maidan

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर


बाकी खबरें

  • Cartoon Click: Ah Democracy!, Wow Democracy!
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: आह लोकतंत्र!, वाह लोकतंत्र!
    27 Oct 2021
    हमारे गृह मंत्री से अच्छा लोकतंत्र का पाठ कौन पढ़ा सकता है। नहीं...नहीं...ये कोई व्यंग्य नहीं है, यक़ीन न हो तो लोकतंत्र को लेकर दिल्ली में आयोजित तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री…
  • pegasus bench
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पेगासस जासूसी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति
    27 Oct 2021
    पीठ ने कहा कि याचिकाओं में निजता के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच करने की ज़रूरत है।
  • tripura
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश सीख रहा है, हिंदुस्तान सीखे हुए को भूल रहा है
    27 Oct 2021
    बांग्लादेश ने अपने से कहीं पुराने और कहीं बड़े हिंदुस्तान को न केवल आर्थिक प्रगति और उससे जुड़े गरीबी, पोषण और शिक्षा के मामले में पछाड़ दिया है, बल्कि एक बेहतर भविष्य रचने की दिशा में भी हिंदुस्तान को…
  • DISCOMS
    बिजली संशोधन कानून 2021: बिजली को तारों से अलग करने की कसरत!
    27 Oct 2021
    दुर्भाग्य से, बिजली के मामले में बाजार की विफलता के सबूत अपने सामने होने के बावजूद, वर्तमान सरकार ऐसी नीतियों को ही आगे बढ़ाने में लगी हुई है, जो इस क्षेत्र को और भी ख़तरे में डालने जा रही हैं।
  • law
    दित्सा भट्टाचार्य
    जजों की भारी कमी के बीच भारतीय अदालतों में 4.5 करोड़ मामले लंबित, कैदियों से खचाखच भरी जेलें
    27 Oct 2021
    उच्च न्यायालयों में 2019-2020 के बीच लंबित मामलों में 20 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि इसी अवधि में, अधीनस्थ न्यायालयों में ​13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।​
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License