NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरलः मतदाता सूची मामले में विपक्ष के आरोपों को मुख्यमंत्री ने किया ख़ारिज
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि जिस महिला का नाम मतदाता सूची में कई जगह पंजीकृत मिला है वह कांग्रेस समर्थक है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका नाम शामिल कराया था।
भाषा
23 Mar 2021
केरल

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य की मतदाता सूची में दो या उससे भी ज्यादा बार एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज किए जाने के मामले में षड्यंत्र के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि घटना के पीछे कोई 'सोची-समझी चाल' नहीं है।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का बयान आने से एक दिन पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने माना था कि विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला की शिकायत पर जांच कराए जाने के बाद मतदाता सूची में दो बार पंजीकरण के मामले सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि जिस महिला का नाम मतदाता सूची में कई जगह पंजीकृत मिला है वह कांग्रेस समर्थक है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका नाम शामिल कराया था।

विजयन ने अलप्पुझा में पत्रकारों से कहा कि चेन्नीथला दरअसल अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची में कराए गए दोहरे-तिहरे पंजीकरण के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री 61 वर्षीय वोटर का संदर्भ दे रहे थे जो उत्तर कासरगोड जिले के उदुमा सीट की मतदाता है और चेन्नीथला ने आरोप लगाया था कि उसे पांच मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए हैं।

महिला ने बाद में मीडिया को बताया कि वह कांग्रेस समर्थक है और इस बात की जानकारी नहीं है कि कई बार उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज।

इस मामले में निर्वाचन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

विजयन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह (एक ही नाम कई बार दर्ज होने) पहले भी हुए हैं लेकिन सोची समझी चाल का आरोप नहीं लगा। किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ आरोप नहीं लगा। चुनाव आयोग अन्य पहलुओं को भी देख रहा है।’’

चेन्नीथला ने छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने एवं अनियमितता के आरोप लगाए थे।

उन्होंने 20 जनवरी 2021 को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं।

चेन्नीथला ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में फर्जी मतदाता बनाने की राज्य स्तर की साजिश है।

विपक्षी नेता के आरोप पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने कहा कि उनके द्वारा 1600 मतदाताओं के दोबारा नाम दर्ज होने की शिकायत की जांच की गई जिनमें से 590 के दो बार नाम दर्ज होने की जानकारी मिली जो नयी घटना नहीं है और विभिन्न कारणों से कई राज्यों में होती है।

 

Pinarayi Vijayan
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan
voting list
Kerala elections
Kerala Elections 2021

Related Stories

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान

सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए आंबेडकर के संघर्षों से प्रेरणा लें : विजयन

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

केजरीवाल का पाखंड: अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया, अब एमसीडी चुनाव पर हायतौबा मचा रहे हैं

केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली

केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया

किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन

विजयन ने केरल के ‘खिलाफ’ टिप्पणी करने पर योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लिया


बाकी खबरें

  • कोविड-19 की दूसरी लहर में सबसे कम उम्र और पुराने कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी: सर्वेक्षण
    भाषा
    कोविड-19 की दूसरी लहर में सबसे कम उम्र और पुराने कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी: सर्वेक्षण
    17 Jun 2021
    भारतीय अर्थव्यवस्था का अध्ययन करने वाले  सीएमआईई ने मई में कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश में एक करोड़ से अधिक भारतीयों की नौकरी चली गयी और बेरोजगारी दर 12 महीने के उच्च स्तर लगभग 12…
  • भारत में जातीय आतंक चरम पर पहुँच चुका है- भंवर मेघवंशी
    भंवर मेघवंशी
    भारत में जातीय आतंक चरम पर पहुँच चुका है- भंवर मेघवंशी
    17 Jun 2021
    अब यह साफ़ देखा जा सकता है कि मुल्क के जातिवादी तत्व खुलकर हिंसा का खेल खेल रहे हैं.हर मिनट में देश में कहीं न कहीं अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर हमले हो रहे हैं, क़त्ल किए जा रहे हैं, वंचित…
  • सौरव कुमार
    कोविड-19 : बिहार में जारी है 'फ़र्ज़ी कोविड टेस्टिंग' का सिलसिला
    16 Jun 2021
    कई लोगों ने दावा किया है कि उन्हें एंटीजन टेस्ट करवाने पर आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट दी गई है। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में, टेस्ट की संख्या टेस्टिंग किट से ज़्यादा दर्ज की गई है।
  • उत्तर प्रदेश के किसानों की पदयात्रा, पंजाब के सफ़ाईकर्मी हड़ताल पर और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश के किसानों की पदयात्रा, पंजाब के सफ़ाईकर्मी हड़ताल पर और अन्य ख़बरें
    16 Jun 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे होने पर किसानों की पदयात्रा, पंजाब के सफ़ाई कर्मचारी धरने पर और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • MUSSOORIE
    सत्यम कुमार
    पर्यावरणीय पहलुओं को अनदेखा कर, विकास के विनाश के बोझ तले दबती पहाड़ों की रानी मसूरी
    16 Jun 2021
    उत्तराखंड राज्य, प्रकृति के अत्यधिक दोहन के कारण पहले से प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। ऐसे में विकास के नाम पर हिमालय के अधिक संवेदनशील इलाकों में जरूरत से अधिक निर्माण होना राज्य में आपदाओं को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License