NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरल: विशेष सत्र बुलाने से इंकार करने पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखा
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से इंकार कर दिया। माकपा ने इसे शर्मनाक बताते हुए इसे केंद्र के इशारे पर उठाया गया कदम कहा है। जबकि मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर अपना विरोध जताया
भाषा
23 Dec 2020
Kerala: Chief Minister writes to Governor on refusal to call special session

तिरुवनंतपुरम: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा एवं पारित करने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी देने से मंगलवार को इंकार कर दिया। विधानसभा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि माकपा नीत एलडीएफ सरकार द्वारा बुधवार को प्रस्तावित सत्र आयोजित नहीं हो पाएगा क्योंकि राज्यपाल ने अपनी मंजूरी नहीं दी है।

उन्होंने बताया कि सत्र बुलाने के संबंध में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में लिए गए फैसले को राज्यपाल के समक्ष भेजने के बाद खान ने इसकी तात्कालिकता पर स्पष्टीकरण मांगा था और मुख्यमंत्री ने उन्हें इसका जवाब दिया था।
माकपा ने इसे शर्मनाक कहा और इसे केंद्र के इशारे पर उठाया गया कदम कहा है। जबकि केरल के मुख्यमंत्री ने  पत्र लिखकर अपना विरोध जताया।  


बाकी खबरें

  • Chhattisgarh
    रूबी सरकार
    छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार से नाराज़ विस्थापित किसानों का सत्याग्रह, कांग्रेस-भाजपा दोनों से नहीं मिला न्याय
    16 Feb 2022
    ‘अपना हक़ लेके रहेंगे, अभी नहीं तो कभी नहीं’ नारे के साथ अन्नदाताओं का डेढ़ महीने से सत्याग्रह’ जारी है।
  • Bappi Lahiri
    आलोक शुक्ला
    बप्पी दा का जाना जैसे संगीत से सोने की चमक का जाना
    16 Feb 2022
    बप्पी लाहिड़ी भले ही खूब सारा सोना पहनने के कारण चर्चित रहे हैं पर सच ये भी है कि वे अपने हरफनमौला संगीत प्रतिभा के कारण संगीत में सोने की चमक जैसे थे जो आज उनके जाने से खत्म हो गई।
  • hum bharat ke log
    वसीम अकरम त्यागी
    हम भारत के लोग: समृद्धि ने बांटा मगर संकट ने किया एक
    16 Feb 2022
    जनवरी 2020 के बाद के कोरोना काल में मानवीय संवेदना और बंधुत्व की इन 5 मिसालों से आप “हम भारत के लोग” की परिभाषा को समझ पाएंगे, किस तरह सांप्रदायिक भाषणों पर ये मानवीय कहानियां भारी पड़ीं।
  • Hijab
    एजाज़ अशरफ़
    हिजाब के विलुप्त होने और असहमति के प्रतीक के रूप में फिर से उभरने की कहानी
    16 Feb 2022
    इस इस्लामिक स्कार्फ़ का कोई भी मतलब उतना स्थायी नहीं है, जितना कि इस लिहाज़ से कि महिलाओं को जब भी इसे पहनने या उतारने के लिए मजबूर किया जाता है, तब-तब वे भड़क उठती हैं।
  • health Department
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव: बीमार पड़ा है जालौन ज़िले का स्वास्थ्य विभाग
    16 Feb 2022
    "स्वास्थ्य सेवा की बात करें तो उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में सुधार के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। प्रदेश के जालौन जिले की बात करें तो यहां के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक पिछले चार साल से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License