NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
केरल : कोविड-19 से निपटने के उपायों को मज़बूत करेगा, चिकित्सा विद्यार्थियों की मदद ली जाएगी
विजयन ने अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा करने के बाद कहा कि वार्ड स्तर की समितियों को मजबूत करने के निर्देश दिये जा रहे हैं तथा इलाके के मेडिकल छात्रों को त्वरित प्रक्रिया टीम में शामिल किया जाएगा।
भाषा
06 May 2021
विजयन

तिरुवनंतपुरम: केरल में कोविड-19 के मामलों में प्रतिदिन हो रही वृद्धि के बीच राज्य सरकार ने जमीनी हालत से निपटने के लिए मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और सरकारी अधिकारियों की तैनाती कर कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ उपायों को मजबूत करने का फैसला किया है।

केरल में बुधवार को कोविड-19 के 41,953 नए मामले आए जो एक दिन में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने स्थिति को गंभीर करार देते हुए कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

विजयन ने अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा करने के बाद कहा कि वार्ड स्तर की समितियों को मजबूत करने के निर्देश दिये जा रहे हैं तथा इलाके के मेडिकल छात्रों को त्वरित प्रक्रिया टीम में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हुए सभी अधिकारियों को इन समितियों और टीम में शामिल किया जाएगा।

विजयन ने कहा, ‘‘राज्य बहुत गंभीर स्थिति से गुजर रहा है और कोविड-19 बहुत तेजी से फैल रहा है। सभी आंकड़े बढ़ रहे हैं और जांच में संक्रमण दर भी कम नहीं हो रही है। इन परिस्थितियों में हमें कठोर पाबंदी की जरूरत है।’’

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए और कठोर कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि राज्य में लॉकडाउन जैसी कठोर पाबंदी पहले से ही लागू है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की एजेंसियों और राजनीतिक दलों के अलावा निजी एजेंसियों को भी राहत कार्य में काम करने की अनुमति दी जाएगी।

केरल में बुधवार को कोविड-19 के 41,953 नए मामले आए जो राज्य में एक दिन में आए मामलों के लिहाज से सर्वाधिक हैं।

राज्य सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 23,106 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 17,43,932 हो गई है जिनमें से 13.62 लाख संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है और इसकी वजह से ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑक्सीजन का भंडार तेजी से कम हो रही है। इस स्थिति में हमें पर्याप्त ऑक्सीजन भंडार बनाए रखने के लिए केंद्र की मदद की जरूरत हैं। मैंने प्रधानमंत्री से राज्य में आयातित 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने केंद्र से पहली किस्त में 500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मौजूदा आयात कोटा से भेजने की मांग की है।

विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि राज्य को कोविशील्ड की 50 लाख खुराक और कोवैक्सीन की 25 लाख खुराक आवंटित की जानी चाहिए।

राज्य में गत 24 घंटे में 58 और मरीजों की मौत होने के साथ अब तक यहां महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,565 हो गई है।

सरकार के मुताबिक इस समय राज्य में 3,75,658 मरीज उपचाराधीन है और जांच किए जा रहे नमूनों के अनुपात में संक्रमण की दर 25.69 प्रतिशत है।

सरकार के मुताबिक एर्णाकुलम में सबसे अधिक 6,558 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि कोझिकोड में 5,180, मलाप्पुरम में 4,116, त्रिशूर में 3,731, तिरुवनंतपुरम में 3,727 और कोट्टयम में 3,432 नए मामले आए।

Kerala
Pinarayi Vijayan
COVID-19
Medical student

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License