NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केरल सरकार ने अगले 100 दिनों के लिए 10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की
मुख्यमंत्री पी विजयन ने घोषणाएं करते हुए कहा कि वाम सरकार चुनावी घोषणापत्र में शामिल 600 वादों में से 570 को ‘सफलातपूर्वक पूरा’ कर सकती है और इसके अलावा वह 100 और परियोजनाओं को पूरा सकती है जो कि चुनावी वादे का हिस्सा भी नहीं थी।
भाषा
24 Dec 2020
पी विजयन

तिरुवनंतपुरम : केरल में माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने बृहस्पतिवार को 10,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। ये वैसी परियोजनाएं हैं, जिनका काम या तो अगले 100 दिन में पूरा हो जाएगा या शुरू होगा।

सरकार ने कल्याणकारी पेंशन को बढ़ाया है तथा राशन कार्डधारियों के बीच मुफ्त में खाद्य सामग्री वितरण को भी चार और महीने के लिए बढ़ा दिया है।

केरल में अगले साल अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने घोषणाएं करते हुए कहा कि वाम सरकार चुनावी घोषणापत्र में शामिल 600 वादों में से 570 को ‘सफलातपूर्वक पूरा’ कर सकती है और इसके अलावा वह 100 और परियोजनाओं को पूरा सकती है जो कि चुनावी वादे का हिस्सा भी नहीं थी।

उन्होंने दावा किया कि ‘100 दिन के कार्यक्रम’ की घोषणा सितंबर में हुई थी और वह ‘बेहद सफल’ रही थीं इसलिए सरकार इस संबंध में दूसरा चरण लागू करने की योजना बना रही थी। विजयन ने कहा, ‘‘ अगले 100 दिन में सरकार राज्य में या तो 10,000 रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेगी या कामों को पूरा करेगी। इनमें से 5700 करोड़ रुपये की 5,526 परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा या उद्घाटन होगा। वहीं 4,300 करोड़ रुपये की 646 परियोजनाओं की शुरुआत होगी।’’

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सरकार का लक्ष्य 50,000 नौकरियों के सृजन का है। उन्होंने कहा कि नौ नई औद्योगिक इकाईयों का उद्घाटन जनवरी होगा, जिसमें पलक्कड़ का डिफेंस पार्क शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनवरी, 2021 से कल्याण पेंशन में नए साल के उपहार के तौर पर 100 रुपये की वृद्धि करके इसे 1,500 रुपये किया जाएगा। वहीं सभी राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में राशन किट अगले चार महीने तक मुहैया कराया जाएगा। इससे 80 लाख से ज्यादा परिवारों को फायदा पहुंचेगा।

Kerala
Pinarayi Vijayan
kerala government
LDF

Related Stories

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान

सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए आंबेडकर के संघर्षों से प्रेरणा लें : विजयन

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

केजरीवाल का पाखंड: अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया, अब एमसीडी चुनाव पर हायतौबा मचा रहे हैं

केरल में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत लगभग सभी संस्थान बंद रहे

केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: पश्चिम से चली बदलाव की हवा के पूर्वांचल में आंधी में तब्दील होने के आसार
    02 Mar 2022
    वैसे तो हर इलाके की और हर फेज के चुनाव की अपनी विशिष्ठतायें हैं, लेकिन सच यह है कि इस चुनाव में-किसानों की तबाही, बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक न्याय, बुलडोजर राज का आतंक- कुछ ऐसे कॉमन मुद्दे उभर गए हैं…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022 : सामाजिक ध्रुवीकरण, जातीय विभाजन और नज़रअंदाज़ होते मुद्दे
    01 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के चुनावों में सामाजिक ध्रुवीकरण और जातीय विभाजन के नाम पर वोट मांगने की ज़ोरदार कोशिश की गई वहीँ दूसरी तरफ जनता के बुनियादी मुद्दे नज़रअंदाज़ किए गए. आखिर किन मुद्दों पर जनता ने डाला है…
  • modi
    विजय विनीत
    बनारस की जंग: क्या टूट रहा पीएम मोदी का जादू!
    01 Mar 2022
    "बनारस और इस शहर की तहजीब बुद्ध, कबीर, रैदास, और तुलसीदास की सोच पर खड़ी हुई है। भाजपा के लोग उसे मज़हब के संकीर्ण दायरों में बांधने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते पीएम का जादू बेअसर होता जा रहा है।"
  • SWIFT
    आशुतोष पाण्डेय
    स्विफ्ट भुगतान प्रणाली वास्तव में क्या है?
    01 Mar 2022
    रूस को वैश्विक भुगतान प्रणाली से अलग नहीं करने के लिए यूरोपीय संघ की आलोचना की गई थी। लेकिन अमेरिका और ब्रिटेन के साथ,  इस ब्लॉक ने अब यूक्रेन में रूस के युद्ध के आलोक में यह कठोर कदम उठाने का फैसला…
  • strike
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन, घेराव और हड़ताल पर लगाई रोक, विपक्ष ने बताया तानाशाही फ़ैसला
    01 Mar 2022
    इस चेतावनी के अनुसार जिस दिन कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे, उस दिन का उनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। कानून का उल्लंघन करने पर तो उसी दिन संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License