NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
कोलकाता मेट्रो ने 2500 से अधिक अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी की
श्रमिकों ने 31 अगस्त को कोलकाता के रेल भवन के सामने विरोध प्रदर्शन की अपील की
संदीप चक्रवर्ती
27 Aug 2021
कोलकाता मेट्रो ने 2500 से अधिक अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी की

कोलकाता: 44 वर्षीय गौर प्रमाणिक एक कुशल श्रमिक हैं, जो कोलकाता के मेट्रो रेल में काम करते हैं।  उनकी मां, दो बेटियां और उनकी पत्नी उनकी मजदूरी पर आश्रित हैं, जो प्रमाणिक मेट्रो रेल से कमा कर लाते हैं। बहरहाल, पिछले दो सप्ताहों से भारतीय रेल ने संविदा पर रखे गए मजदूरों की मजदूरी रोक रखी है। उन्होंने इसके लिए वजह महामारी बताई है।

न्यूजक्लिक से बात करते हुए प्रमाणिक ने कहा कि अब उन्हें आजीविका की जरूरतों को पूरी करने के लिए आसपास की जगहों में ग्राहकों की तलाश करनी होगी। मेट्रो रेलवे मेन्स यूनियन (एमआरएमयू) के तापस कुंडु ने न्यूजक्लिक से बात करते हुए कहा कि हालांकि उनके अनुबंध को समाप्त नहीं किया गया है, पर प्रभावी रूप से पटरी के रख-रखाव पर काम करने वाले गैंगमैन सहित सभी 2,500 कर्मचारियों और सभी अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है।

तापस कुंडु अखिल भारतीय रेल कर्मचारी संघ में कोलकाता के मेट्रो रेल के प्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने कहा कि एमआरएमयू ने कोलकाता के मेट्रो रेल के प्रधान मुख्य इंजीनियर को कवि सुभाष -दक्षिणेश्वर रूट में रात्रिकालीन रख-रखाव में संविदा कर्मचारियों की कमी के बारे में पत्र भी लिखा है।

प्रशासन ने पटरी के रख-रखाव के लिए 100-150 ट्रैकमेन लगाए हैं, लेकिन पटरी के रखरखाव के लिए 30 स्थायी पदों को भरा जाना अभी भी बाकी है। पत्र में एमआरएमयू ने इसका उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि, ‘ अब प्रशासन लगभग 50 ट्रैकमेन के वर्तमान श्रमबल पर दबाव डालने पर विचार कर रहा है जो न केवल बेतुका है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ समझौता करने की कोशिश भी है। हमने सुरक्षा वर्ग में रिक्तियों को भरने का मुद्वा उठाया था।

इससे पूर्व, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के महासचिव देबंजन चक्रवर्ती ने केंद्रीय रेल मंत्री को यह बताते हुए कि ठेकेदार स्थानीय सत्तारूढ़ दल की मिलीभगत से ईपीएफ के अस्थायी कर्मचारियों को भी प्रभावित कर रहे हैं। उत्तरदायी प्राधिकारियों द्वारा इस मुद्वे का समाधान किया जाना अभी बाकी है। ये सारे कठोर कदम महामारी को बहाना बना कर उठाये जा रहे हैं।

कोलकाता मेट्रो भारत में पहली नियोजित और क्रियाशील रैपिड ट्रांजिट सिस्टम थी। सबसे पहली इसकी योजना 1920 के दशक में बनाई गई थी लेकिन निर्माण कार्य 1970 के दशक में आरंभ हुआ। पहला भूमिगत खंड भवानीपुर (अब नेताजी भवन) से एस्प्लेनेड था, जो 1984 में खुला। लाइन 2 या ईस्ट-वेस्ट कॉरीडोर 2020 में खुला। 2011-12 तक, रेल मंत्रालय ने पांच नई मेट्रो लाइनों के निर्माण तथा विद्यमान नार्थ-साउथ कॉरीडोर के विस्तार की योजना की घोषणा कर दी थी। ये थी-साल्ट लेक-हावड़ा मैदान (लाईन 2 या ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरीडोर), जोका-बीबीडी बाघ ( लाईन 3। बाद में एस्प्लेनेड तक संक्षिप्त कर दिया गया), नोआपारा-बारासात (लाईन 4, बरास्ते हवाई अड्डा), बारानगर-बैरकपुर (लाईन 5), न्यू गरिया-दमदम हवाई अड्डा (लाईन 6 )।

सीटू की पश्चिम बंगाल राज्य समिति के अध्यक्ष सुभाष मुखर्जी के अनुसार,  31 अगस्त को कोलकाता के रेल भवन के सामने अस्थायी मजदूरों द्वारा एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करने के लिए बैंकिंग क्षेत्र, बीमा क्षेत्र और बंदरगाह तथा डौक मजदूर यूनियन के कर्मचारी प्रदर्शन में भाग लेंगे।

मुखर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की संपत्तियों को निजी हाथों में दे रही है। उन्होंने बताया कि यह भारत-विरोधी साजिश है। इसकी वजह से सभी सेक्टरों में अस्थायी मजदूरों की छंटनी की नौबत आ गई है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में लगभग 45 सरकारी परियोजनाओं को निजी क्षेत्र को सुपुर्द कर दिया गया है और 31 अगस्त को मजदूर भी इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

अंग्रेजी में मूल रूप से प्रकाशित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Kolkata Metro Lays Off Over 2500 Casual Employees

Kolkata Metro
Metro Railway
indian railways
Casual Workers
Workers' Protest
CITU

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

तमिलनाडु: छोटे बागानों के श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

पूर्वांचल में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच सड़कों पर उतरे मज़दूर

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर

दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License