देश के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर 'सेव पीपुल, सेव नेशन' के नारे के साथ आज से दो दिन की आम हड़ताल पर हैं।
12 सूत्री मांग पत्र के लिए मज़दूर और किसान कई सालों से संघर्ष करते रहे हैं। पिछले दो सालों में महामारी और इससे निपटने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाये गये ग़लत क़दमों के चलते कामकाजी लोगों के जीवन स्तर में और भी गिरावट देखी गयी है। इसलिए, इस मांग पत्र में संघर्षरत परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता के प्रावधान किये जाने जैसे नये मुद्दों को भी शामिल किया गया है।