NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल की पुनर्गठन योजनाओं के ख़िलाफ़ श्रम विवाद तेज़
थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल (टीएचएआई) में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ट्रेड यूनियन ने कहा है कि इस निर्णय में हज़ारों श्रमिकों की कटौती करना शामिल है जो "अनुचित और अवैध" है।
पीपल्स डिस्पैच
12 Mar 2021
थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल की पुनर्गठन योजनाओं के ख़िलाफ़ श्रम विवाद तेज़

थाईलैंड के संघर्षशील विमानन सेवा कंपनी थाई एयरवेज इंटरनेशनल (टीएचएआई) को पुनर्जीवित करने के लिए नई पुनर्गठन योजनाएं उन श्रमिकों की नारजागी का सामना कर रही है जो नौकरी के नुकसान और वेतन कटौती का सामना करने वाले हैं। शुक्रवार 12 मार्च को टीएचएआई के श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ट्रेड यूनियन नेताओं ने नए रोजगार अनुबंध जिसे कंपनी लागू करेगी उसको लेकर शिकायत करने के लिए थाईलैंड के श्रम मंत्री सुचारत चोमक्लिन से मुलाकात की। इन नेताओं का कहना है कि ये "अनुचित या अवैध हैं।"

पुनर्जीवित करने की योजनाओं में अगले पांच वर्षों में टीएचएआई के कर्मचारियों की संख्या में 19,500 से 13,000 से लेकर15,000 तक घटाना शामिल है। इसमें हजारों कर्मचारियों के साथ संशोधित अनुबंध और 5,000 से 6,000 स्वैच्छिक बेकारी की मांग करना शामिल होगा। यूनियन के अध्यक्ष सिरीपोंग सुकरंचनाचोके और यूनियन के सलाहकार नरेस प्यूेंग्यम जिन्होंने सुचारत से मुलाकात की थी उन्होंने कहा कि नए अनुबंधों से मजदूरी और लाभ में काफी कमी आएगी।

कंपनी के इनकार के बावजूद श्रमिक संघ ने लगातार टीएचएआई पर अपने कर्मचारियों पर नए कार्य समझौतों में शामिल होने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। इन समझौतों में उन्हें इस्तीफा देने और नए अनुबंधों में फिर से शामिल होने के लिए कहा गया है। सिरीपोंग ने कहा कि नए समझौते स्टेट इंटरप्राइजेज रिलेशन एक्ट का उल्लंघन करते हैं और अपारदर्शी भी है और नौकरी की सुरक्षा के लिए खतरा भी है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अक्सर इस बात की बहुत कम जानकारी दी गई है कि उन्हें कहां हस्ताक्षर करना है या कंपनी में उनका भविष्य है या नहीं।

प्रतिकूल अनुबंधों का पालन करने के लिए कर्मचारियों को मजबूर करने की हालिया घटना के एक दिन बाद ये शिकायत की गई है। इस प्रतिकूल अनुबंधों को चलते बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर भारी विरोध हुआ है। गत बुधवार को एओटी एविएशन सिक्योरिटी (एओटी एवीएसईसी) के साथ अनुबंध में हवाई अड्डे के 300 सुरक्षाकर्मियों ने नए अनुबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी नए अनुबंध को कर्मचारियों को पालन करने के लिए मजबूर कर रही है।

एयरलाइंस उद्योग हाल ही में नियोक्ताओं के हालिया मामलों से ग्रस्त है जो नए अनुबंधों के तहत श्रमिकों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। टीएचएआई की हालिया पुनर्गठन योजनाएं तब आईं जब कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अरबों डॉलर के नुकसान का दावा किया। कंपनी ने खासकर 2020 में COVID-19 महामारी के कारण हुए नुकसान के बारे में कहा।

Thailand
Thai Airways International
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License