NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना टीकाकरण उत्सव के बीच कई राज्यों में टीके की कमी, आंध्र सरकार ने भी टीके की कमी का मुद्दा उठाया!
देश के कई राज्य सरकारें वैक्सीन के आपूर्ति की कमी का आरोप लगा रही हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा सरकारें पहले ही वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठा चुके हैं। अब आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसके पास कोविड टीके का कोई भंडार नहीं बचा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
17 Apr 2021
कोरोना टीकाकरण उत्सव के बीच कई राज्यों में टीके की कमी, आंध्र सरकार ने भी टीके की कमी का मुद्दा उठाया!
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

देशभर में प्रधानमंत्री के आह्वान पर टीकाकरण उत्सव मनया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि उत्सव मानाने से टीकाकरण हो जाएगा? क्योंकि देश के कई राज्य सरकारे वैक्सीन के आपूर्ति की कमी का आरोप लग रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा सरकारें पहले ही वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठा चुके है। अब आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसके पास कोविड टीके का कोई भंडार नहीं बचा है, जबकि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पत्र लिखा है,  जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि 60 लाख खुराक तुरंत राज्य में भेजी जाएं।

शुक्रवार को कोरोना वायरस टीके की केवल 4,300 खुराकें ही दी जा सकी हैं क्योंकि भंडार अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने 9 अप्रैल को लिखे पत्र में आंध्र प्रदेश में (12 और 13 अप्रैल को) टीके की 6.4 लाख खुराक भेजने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

एक हफ्ते के भीतर उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।

पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘श्रीमान्, मैं आपसे स्वास्थ्य मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को मेरे राज्य में कोविड टीके की 60 लाख खुराक की आपूर्ति करने का निर्देश देने के लिए अनुरोध करता हूं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अगले तीन सप्ताह में 45 वर्ष से ऊपर की सभी आबादी को टीका लगाया जा सके।’’

इससे पहले ओडिशा में टीके की कमी के कारण 11 जिलों में टीकाकरण अभियान रोका गया था। ओडिशा के 30 में से 11 जिलों में कोविड-19 विरोधी टीके की कमी के कारण मंगलवार को इन जिलों में टीकाकरण अभियान रोक दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी थी।

परिवार कल्याण विभाग के निदेशक और टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ विजय पाणिग्रही ने मंगलवार को कहा था, “टीके की कमी के कारण 11 जिलों में टीकाकरण अभियान रोक दिया गया है।”

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि राज्य भर में 1,400 टीकाकरण स्थलों में से 495 स्थलों पर टीका दिया गया। उन्होंने कहा, “मंगलवार को 495 केंद्रों पर कुल 66,787 लाभार्थियों को टीका दिया गया।”

इसी तरह की खबरें बिहार के भी कई जिलों से आ रही हैं जिसके कारण टीकाकरण रोक दिया गया।

Vaccine Shortage
Coronavirus
COVID-19
Tika Utsav
vaccination festival

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • कुंभ मेले की सीएजी रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर उठे सवाल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    कुंभ मेले की सीएजी रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर उठे सवाल
    23 Aug 2021
    साल 2019 में प्रयागराज में संपन्न कुंभ मेले के आयोजन की लेखा परीक्षा में करोड़ों रुपये का अपव्यय सामने आया है।
  • फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    23 Aug 2021
    स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी काफी पुरानी है और उसकी हालत भी बहुत खराब है। ऐसे में ये संभव है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण छत गिर गई हो।
  • नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    23 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि जाति आधारित जनगणना से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी।
  • टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    पीपल्स डिस्पैच
    टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    23 Aug 2021
    ईरान वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। ज़्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
  • अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    23 Aug 2021
    इज़रायली सेना की ओर से की गई फायरिंग में 10 बच्चों समेत क़रीब 42 लोग घायल हो गए। इज़रायल ने भी बाद में दिन में गाजा पर हवाई हमले किए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License