NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
लखीमपुर खीरी कांड: गृह राज्य मंत्री टेनी दिल्ली तलब
दिल्ली से लेकर यूपी तक, लोकसभा से लेकर विधानसभा तक आज इस मामले की गूंज रही और टेनी के बर्ख़ास्तगी/इस्तीफ़े की मांग की जाती रही। इसी दौरान मंत्री जी द्वारा मीडिया से बदसुलूकी का वीडियो भी वायरल हो गया और ये भी खबर आई कि उन्हें दिल्ली तलब किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Dec 2021
cartoon
कार्टून क्लिक: इरफ़ान का कार्टून

लखीमपुर मामले में एसआईटी की रिपोर्ट ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को कठघरे में खड़ा कर दिया है और मोदी सरकार भारी दबाव में है।

दिल्ली से लेकर यूपी तक, लोकसभा से लेकर विधानसभा तक आज इस मामले की गूंज रही और टेनी के बर्ख़ास्तगी/इस्तीफ़े की मांग की जाती रही। इसी दौरान मंत्री जी द्वारा मीडिया से बदसुलूकी का वीडियो भी वायरल हो गया और ये भी खबर आई कि उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। अब देखना है कि मोदी सरकार उनके ख़िलाफ़ कब तक क़दम नहीं उठाती। हालांकि माना यही जा रहा है कि अब उनकी जल्दी छुट्टी हो सकती है।

इससे पहले लोकसभा में आज, बुधवार को कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सांसदों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा अदालत में दिये आवेदन की पृष्ठभूमि में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए भारी विरोध दर्ज किया।

इस विरोध के चलते सदन की कार्यवाही पहले करीब साढ़े 11 बजे अपराह्न दो बजे तक के लिए और फिर करीब 2:10 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। कई सदस्यों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं।

गौरतलब है कि एसआईटी ने लखीमपुर खीरी मामले में मंगलवार को वहां की एक अदालत में दिए आवेदन में कहा था कि चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या की घटना एक ‘‘सोची-समझी साजिश’’ थी। इसके साथ ही एसआईटी ने मामले में अधिक गंभीर आरोपों को शामिल किए जाने का अनुरोध किया था। अदालत ने एसआईटी को मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मंगलवार को इजाजत दे दी थी।

इस मामले में आज सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल में वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने कार्य स्थगन का नोटिस दिया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल आगे बढ़ाया। विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच ही रेल मंत्रालय और उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछे गए तथा संबंधित विभागों के मंत्रियों ने इन प्रश्नों के उत्तर दिए।

हंगामा नहीं थमने पर करीब साढ़े 11 बजे सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की बैठक पुन: शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य फिर से आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। इसके चलते कार्यवाही करीब 2:10 बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

LakhimpurKheri
Lakhimpur incident
SIT report
Minister of State for Home
Ajay Mishra Teni
BJP Govt
modi sarkar
farmers protest
kisan andolan

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

सांप्रदायिक घटनाओं में हालिया उछाल के पीछे कौन?

लखीमपुर खीरी कांड के बाद हरियाणा में प्रदर्शनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत

लखीमपुर हत्याकांड: जब तक मंत्री की बर्ख़ास्तगी नहीं तब तक आंदोलन चलता रहेगा

लखीमपुर हत्याकांड: 12 घंटे की लंबी (नाटकीय) पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी, कोर्ट ने जेल भेजा

लखीमपुर खीरी : किसान-आंदोलन की यात्रा का अहम मोड़

लखीमपुर के बाद अंबाला में भी भाजपा नेता पर लगे किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप

लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड: "मुआवज़ा हमारे मरे बच्चों को वापस नहीं लाएगा"

लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील


बाकी खबरें

  • BIRBHUMI
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है
    30 Mar 2022
    शायद पहली बार टीएमसी नेताओं ने निजी चर्चा में स्वीकार किया कि बोगटुई की घटना से पार्टी की छवि को झटका लगा है और नरसंहार पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के लिए बेहद शर्मनाक साबित हो रहा है।
  • Bharat Bandh
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशव्यापी हड़ताल: दिल्ली में भी देखने को मिला व्यापक असर
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा आवाह्न पर किए गए दो दिवसीय आम हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और…
  • IPTA
    रवि शंकर दुबे
    देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'
    29 Mar 2022
    किसानों और मज़दूरों के संगठनों ने पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल की। जिसका मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। वहीं हड़ताल के समर्थन में कई नाटक मंडलियों ने नुक्कड़ नाटक खेलकर जनता को जागरुक किया।
  • विजय विनीत
    सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी
    29 Mar 2022
    "मोदी सरकार एलआईसी का बंटाधार करने पर उतारू है। वह इस वित्तीय संस्था को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। कारपोरेट घरानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए अब एलआईसी में आईपीओ लाया जा रहा है, ताकि आसानी से…
  • एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई
    29 Mar 2022
    इज़रायली विदेश मंत्री याइर लापिड द्वारा दक्षिणी नेगेव के रेगिस्तान में आयोजित अरब राजनयिकों का शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक परिघटना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License