NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
चीन के शहर वुहान के अस्पताल से आख़िरी COVID-19 मरीज़ की छुट्टी
COVID-19 महामारी के केंद्र में जन जीवन सामान्य होने लगा है। फ़रवरी में यहाँ संक्रमण के 50000 से अधिक मामले सामने आ चुके थे।
पीपल्स डिस्पैच
27 Apr 2020
कोरोना वायरस

77 साल के आख़िरी COVID -19 मरीज़ को रविवार 26 अप्रैल को वुहान के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे अब शहर में एक भी सक्रिय मामले नहीं बचे हैं। वुहान म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन के अनुसार ये मरीज़ लगातार दो जांच में निगेटिव पाए गए और उनमें बीमारी संबंधी कोई लक्षण नहीं मिले।

हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान चीन के बड़े शहरों में से एक है जहां 11 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं। दिसंबर में इस शहर में वायरस से होने वाले नए बीमारी के मामले सामने आए थे जिसे बाद में COVID-19 नाम दिया गया।

फरवरी के मध्य तक वुहान में इस वायरस से होने वाले संक्रमण के चलते मामलों में काफी वृद्धि देखी गई। 26अप्रैल तक इस वायरस के संक्रमण से 3,869 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 50,333 मामले सामने आए।

शहर में बीमारी की गंभीरता को देखते हुए 23 जनवरी को लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई ताकि फिजिकल डिस्टेंसिंग को सफल बनाया जा सके। नगरपालिका के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों द्वारा सीधे घरों पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की गई।

इस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 16 अस्थायी अस्पतालों का निर्माण किया और लगभग 60,000बिस्तरों की सुविधा दी। देश भर से महत्वपूर्ण मेडिकल सप्लाई के साथ 42,000 से अधिक चिकित्साकर्मियों को हुबेई प्रांत भेजा गया।

मार्च तक चीन में नए मामलों की संख्या कम होने लगी। हुबेई प्रांत में पिछले 20 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 50 से नीचे चली गई है।

शनिवार तक चीन के विभिन्न हिस्सों में कुल 801 सक्रिय मामलों का इलाज किया जा रहा था। रविवार 26 अप्रैल को चीन में केवल तीन नए मामले सामने आए, जिनमें से दो बाहर से आए थे, जिसका मतलब है कि ये लोग देश के बाहर संक्रमित हुए थे।

बाहर से अधिकांश मामले रुस से आने वाले चीनी थे जो देश के उत्तर में स्थल सीमा के माध्यम से घर आए हैं।

चीन में स्थानीय रूप से संचरित कुल दर्ज मामले रविवार 26 अप्रैल को 82,830 थे जिनमें 4,633 लोगों की मौत हो गई। इनमें से अब तक 77,000 से अधिक मरीज़ ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

8 अप्रैल को वुहान से लॉकडाउन हटा लिया गया था। शहर के भीतर सरकारी परिवहन को पिछले सप्ताह फिर से खोल दिया गया और 6 मई से स्कूलों के खुलने की उम्मीद है।

अधिकांश उद्योगों ने फिर से अपना काम शुरु कर दिया है। इसके लगभग 98% से अधिक कर्मचारी के काम पर लौटने की ख़बर है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

China
Wuhan
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • parliament
    एम श्रीधर आचार्युलु
    भारतीय संसदीय लोकतंत्र का 'क़ानून' और 'व्यवस्था'
    03 Dec 2021
    बिना चर्चा या बहस के संसद से वॉकआउट, टॉक-आउट, व्यवधान और शासन ने 100 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं को चोट पहुंचाई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज दूसरे दिन भी एक्टिव मामले में हुई बढ़ोतरी  
    03 Dec 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 9,216 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश भर में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.29 फ़ीसदी यानी 99 हज़ार 976 हो गयी है।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    संबित को पर्यटन विभाग का जिम्मा देने पर उठे सवाल
    02 Dec 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में वरिष्ठ अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किए…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव से पहले उठ रहा मथुरा के मंदिर का मुद्दा, UN ने किया ख़ुर्रम परवेज़ का समर्थन और अन्य ख़बरें
    02 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी यूपी में घुल रहे सांप्रदायिक ज़हर, कार्यकर्ता ख़ुर्रम परवेज़ का UN ने किया समर्थन और अन्य ख़बरों पर।
  • bihar protest
    अनिल अंशुमन
    बिहार : शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासनों से उकताए चयनित शिक्षक अभ्यर्थी फिर उतरे राजधानी की सड़कों पर  
    02 Dec 2021
    शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासनों से उकताए चयनित शिक्षक अभ्यर्थी फिर राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं। इनकी एक सूत्री मांग है कि सरकार नियुक्ति की तिथि बताए, वरना जारी रहेगा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License