NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र COVID-19 का हॉटस्पॉट बना
इस सप्ताह की शुरुआत में पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएएचओ) ने चेतावनी दी थी कि इन अमेरिकी क्षेत्रों में COVID-19 की रफ़्तार धीमी नहीं है।
पीपल्स डिस्पैच
23 Jul 2020
 COVID-19

लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई क्षेत्र COVID-19 महामारी के नए केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। इस महीने में नोवेल कोरोनवायरस से संक्रमण और इससे मारे गए लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। क्वारंटीन नियमों को आसान बनाने और आर्थिक गतिविधियों से प्रतिबंधों को हटाने से इसमें तेज़ी आ रही है। सरकारों ने बेहतर स्वच्छता प्रबंधों को लागू किए बिना काम पर लौटने के लिए श्रमिकों को मजबूर किया है। 22 जुलाई तक इस क्षेत्र में 4,048,935 कोरोनोवायरस से संक्रमित मामलों की पुष्टि की गई और इस बीमारी से 173,859 मौतें हुईं।

इस क्षेत्र में महामारी से ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित देश है और दुनिया में 2,231,871 कोरोनावायरस मामलों और 82,890 मौतों के साथ दूसरा देश है। पेरू 366,550 मामलों और 17,455 मौतों के साथ इस क्षेत्र में दूसरा सबसे प्रभावित देश है जबकि इस बीमारी से प्रभावित दुनिया का छठा देश है। मेक्सिको 362,274 मामलों और 41,190 मौतों के साथ इस क्षेत्र में तीसरा सबसे प्रभावित देश है और विश्व में सातवें स्थान पर है। इसके बाद चिली है जो 336,402 मामलों और 8,722 मौतों के साथ इस क्षेत्र में गंभीर रूप से प्रभावित चौथा देश है और इससे प्रभावित दुनिया का आठवां देश है। कोलंबिया और अर्जेंटीना में भी नए मामले और मौत की संख्या में रोज़ाना वृद्धि देखी जा रही है।

कोरोनावायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि ने पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के संकट को बढ़ा दिया है। ब्राज़ील और चिली जैसे देशों में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बिखरने की कगार पर है जहां नवउदारवादी सरकारों ने लोगों के जीवन से ज़्यादा अर्थव्यवस्था को तरजीह देते हुए बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आर्थिक गतिविधियों को बंद करने से इनकार कर दिया है। बोलीविया और इक्वाडोर स्वास्थ्य सेवा में भी संकट का सामना कर रहे हैं। बोलिविया की राजधानी ला पाज़ के सरकारी अस्पतालों में भीड़भाड़ है और अब COVID-19 रोगियों को दाख़िल नहीं कर रहे हैं। इक्वाडोर में जांच सीमित हो गया है और यह देश जांच व्यवस्था की आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहा है।

कई राष्ट्रीय रिपोर्टों से पता चला है कि इन सभी देशों में बड़े शहरों के सबसे ग़रीब इलाक़ों में बीमारी के मामले और मौत के आंकड़े तेज़ी से बढ़ रहे हैं। लोगों को अधिक भीड़ का सामना करना पड़ता है, पीने योग्य पानी, रसोई गैस, स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच है और स्वच्छता सुविधाओं की कमी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के क्षेत्रीय कार्यालय पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएएचओ) ने 21 जुलाई को चेतावनी दी थी कि कोरोनावायरस महामारी अमेरिका के क्षेत्रों (उत्तर और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीपों) में "धीमा होने के कोई संकेत नहीं" दिखा रहे हैं। वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में पीएएचओ के निदेशक कैरिसा इटियेने ने कहा कि पिछले हफ्ते अमेरिका के इन क्षेत्रों में 900,000 नए मामले और लगभग 22,000 मौत के आंकड़े सामने आए हैं, इनमें से ज़्यादातर ब्राजील, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। इटियेने ने इन क्षेत्रों की सरकारों से आग्रह किया कि वे निवारक उपायों पर ज़ोर देना और बढ़ावा देना जारी रखें।

Coronavirus
COVID-19
Latin America
Caribbean region

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  •  भाजपा में भगदड़, क्या योगी-मोदी को हरायेंगे दलित-पिछड़े?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    भाजपा में भगदड़, क्या योगी-मोदी को हरायेंगे दलित-पिछड़े?
    12 Jan 2022
    क्या यूपी के दलित-पिछड़े भाजपा को हराने पर अमादा हैं? #AajKiBaat में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विश्लेषण
  • भाजपा में खलबली ओबीसी नेताओं का पलायन शुरू
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    भाजपा में खलबली ओबीसी नेताओं का पलायन शुरू
    12 Jan 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं कि जिस तरह बीजेपी के कई नेता अखिलेश यादव के साथ जा रहे हैं, क्या इस से क्या भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें आने वाले चुनाव में और बढ़ने…
  • Bihar
    अनिल अंशुमन
    सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम
    12 Jan 2022
    बिहार स्थित भोजपुर जिला के अगीयांव विधान सभा क्षेत्र से माले के युवा विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में जनता द्वारा ‘सड़क पर अस्पताल’ का जन अभियान चलाना चर्चा का विषय बन रहा है।
  • न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे बीजेपी से असंतुष्ट हैं विधायक, हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और अन्य ख़बरों के बारे में।
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी से असंतुष्ट विधायक, नफ़रती धर्म संसद पर SC में सुनवाई और अन्य ख़बरें
    12 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे बीजेपी से असंतुष्ट हैं विधायक, हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • DARA SINGH CHAUHAN
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफ़ा
    12 Jan 2022
    यूपी बीजेपी में नेताओं की बग़ावत तेज़ हो गई है। एक के बाद एक बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License