NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अग्रणी आइसक्रीम निर्माता बेन एंड जेरी की अवैध इज़रायली बस्तियों में संचालन को समाप्त करने की घोषणा
यह घोषणा बीडीएस आंदोलन द्वारा इज़रायल में और क़ब्जे वाले क्षेत्रों में इसकी अवैध बस्तियों में कंपनी के संचालन के ख़िलाफ़ निरंतर अभियान चलाने करने के बाद की गई है।
पीपल्स डिस्पैच
20 Jul 2021
अग्रणी आइसक्रीम निर्माता बेन एंड जेरी की अवैध इज़रायली बस्तियों में संचालन को समाप्त करने की घोषणा

बेन एंड जेरी ब्रांड आइसक्रीम के मालिकों ने सोमवार 19 जुलाई को घोषणा की कि यह "हमारे मूल्यों से असंगत" है इसलिए वे अपने उत्पादों को कब्जे वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों (ओपीटी) में नहीं बेचेंगे।

बेन एंड जेरी एक लोकप्रिय ब्रांड है जिसका स्वामित्व एक बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनिलीवर के पास है। यह अमेरिका में फिलिस्तीनी आंदोलन का समर्थन करने वाले एक्टिविस्टों के आलोचना की शिकार हुई और 2015 में एक अभियान के बाद बायकॉट, डायवेस्टमेंट एंड सैंक्शन (बीडीएस) आंदोलन से प्रभावित था। इस कंपनी के खिलाफ अभियान के आयोजकों ने अमेरिका में प्रगतिशील आंदोलनों और कंपनी के बीच ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया था। उन्होंने दावा किया कि अवैध इजरायली बस्तियों में इसकी उपस्थिति और बिक्री कंपनी की मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करती है।

मई में गाजा पट्टी में हाल ही में इजरायली बमबारी के बाद और कब्जे वाले पूर्वी येरुशेलम में शेख जर्राह इलाके से फिलिस्तीनियों को जबरन बेदखल करने के बाद कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की मांग बढ़ गई थी।

10 जुलाई को फिलिस्तीन में वर्मोंटर फॉर जस्टिस जो बेन एंड जेरी को कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में अपने उत्पादों को बेचने से रोकने के लिए अभियान चला रहा है उसने एक बयान जारी कर कंपनी को "संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लवाद और सरकारी हिंसा के खिलाफ सराहनीय रुख" की याद दिला दी और मांग की कि वह इसी तरह की प्रतिबद्धता का पालन करे और "इजरायल के एकमात्र यहूदी सेटलमेंट शासन में अपनी जटिलता को समाप्त करे जो चोरी की फिलिस्तीनी भूमि पर बनाया गया है और फिलिस्तीनियों के लिए बड़ी कठिनाइयों का कारण है"।

कंपनी के निदेशकों के स्वतंत्र बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी इज़रायल में अपने कारखाने के लिए इसके लाइसेंस समझौते का नवीनीकरण नहीं करेगी। इसका मतलब है कि इस साल के अंत तक इज़रायल में इसका संचालन समाप्त हो जाएगा।

सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों के बीच एक वैश्विक बीडीएस आंदोलन अभियान ने उन्हें इज़रायल के साथ अपने संबंध तोड़ने और इसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए कहा ताकि फिलिस्तीनी भूमि पर इसके कब्जे को समाप्त करने के लिए दबाव डाला जा सके, वापसी के लिए शरणार्थी के अधिकार को मान्यता मिले और इजरायल के सभी नागरिकों को समान अधिकार मिले। साल 2005 के बाद से जब इसे पहली बार लॉन्च किया गया था, कई कंपनियों और व्यक्तियों ने ओपीटी और इज़रायल में अपने संचालन को वापस ले लिया है।

BDS
Ben & Jerry
Israel
West Bank
Israeli West Bank

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका


बाकी खबरें

  • sc
    भाषा
    स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण: न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करने पर विचार कर रहा केंद्र
    21 Dec 2021
    महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकारों द्वारा स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए तय किए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद केन्द्र ने यह बात कही।
  • J&K delimitation
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन : जम्मू में 6, कश्मीर में 1 विधानसभा सीट बढ़ाने के मसौदे पर राजनीतिक दलों का विरोध
    21 Dec 2021
    विपक्षी दलों ने आयोग पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को उसकी सिफ़ारिशों के तहत तय करने की अनुमति दे रहा है।
  • data protection
    विकास भदौरिया
    डेटा संरक्षण विधेयक की ख़ामियां और जेपीसी रिपोर्ट की भ्रांतियां
    21 Dec 2021
    विधेयक और संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशें कई समस्याओं से घिरी हुई हैं, और उनमें से कुछ सिफारिशें तो राज्य को निगरानी शक्ति के साथ  लैस कर रही हैं, जो गंभीर चिंताओं को विषय है।
  • sansad march
    भाषा
    गृह राज्यमंत्री टेनी की बर्ख़ास्तगी की मांग : विपक्ष ने निकाला मार्च 
    21 Dec 2021
    विपक्षी दलों के नेताओं एवं सांसदों ने यहां संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने से मार्च शुरू किया और विजय चौक तक गए। इस मार्च में राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन…
  • Growing economic inequality in India
    डॉ. राजू पाण्डेय
    भारत में बढ़ती आर्थिक असमानता : जाति और लैंगिक आधार पर भी समझने की ज़रूरत
    21 Dec 2021
    जहाँ तक भारत का संबंध है यहाँ आर्थिक गैरबराबरी के लिए केवल वितरण की असमानता को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता। जाति प्रथा और अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियां तथा श्रम बाजार में जातिगत भेदभाव वे कारक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License