NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लेबनान ने बेरुत विस्फोट को लेकर पोर्ट के अधिकारियों को गिरफ़्तार किया
मंगलवार के हुए विस्फोट में 5000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं वहीं मरने वालों की संख्या 135 तक पहुंच गई। प्रारंभिक आकलन में 10 से 15 बिलियन अमेरीकी डॉलर की संपत्ति का नुकसान सामने आया है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Aug 2020
 बेरुत विस्फोट

लेबनान सरकार ने बेरूत बंदरगाह के पास गोदाम के प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों को हाउस अरेस्ट करने का बुधवार 5 अगस्त को आदेश दिया। ये गिरफ़्तारी तब तक रहेगी जब तक कि मंगलवार के विस्फोट के वास्तविक कारणों को लेकर जांच पूरी नहीं हो जाती। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि ये विस्फोट गोदाम में आग लगने के कारण हुआ था जहां छह वर्षों से 2,750 टन से अधिक विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था।

मंगलवार दोपहर को हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या 135 तक पहुंच गई है। 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बेरूत के गवर्नर के अनुसार लगभग 30,000 लोग अपने घरों को गंवा चुके हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या में और इज़ाफ़ा होगा क्योंकि धमाके की वजह से बड़ी संख्या में शव मलबे में दबे हो सकते हैं। यह विस्फोट इतना भयावह था कि आसपास के कई भवन नष्ट हो गए और कई किलोमीटर दूर घरों को हिलाकर रख दिया। इसका असर साइप्रस तक महसूस किया गया जो लगभग 200 किलोमीटर दूर है।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस शक्तिशाली विस्फोट में 10 से 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

लेबनान सरकार ने इस विस्फोट की जांच के लिए बुधवार को एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति में न्याय मंत्री, प्रधानमंत्री और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हैं। सरकार ने सुरक्षा का जिम्मा सैनिक को सौंपते हुए बेरूत में दो सप्ताह के आपातकाल की घोषणा भी की है। इसने शहर के राहत और पुनर्निर्माण के लिए 66 मिलियन अमरीकी डॉलर भी स्वीकृत किए।

इस बीच, इस क्षेत्र और विश्व के कई देशों ने लेबनान के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है और राहत सामग्री भेजी है। ईरान ने भोजन और अन्य राहत सामग्री के हज़ारों पैकेजों के साथ 22 सदस्यीय मेडिकल टीम भेजी है। तुर्की और अन्य पड़ोसी देशों ने भी इसी तरह की राहत सुविधा भेजी है। आम लेबनानी ने पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है और उन सभी लोगों के लिए अपने घरों में रहने की पेशकश की है जो इस विस्फोट के कारण अपना घर गंवा चुके हैं।

Lebanon
Beirut
Beirut blast
Lebanon Government

Related Stories

इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में तीन अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमले किए

लेबनान के मनोनीत पीएम नजीब मिकाती ने सरकार बनाने के लिए संसदीय बहुमत हासिल किया

लेबनान : सरकार द्वारा फ़्यूल सब्सिडी समाप्त करने की घोषणा के बाद विरोध प्रदर्शन

लेबनानी ट्रेड यूनियनों ने बिगड़ती जीवन स्थिति के ख़िलाफ़ एक दिवसीय आम हड़ताल की

लेबनान के नेताओं पर फ़्रांस का प्रतिबंध, सुधारों में बाधा डालने के लिए दोषी ठहराया

लेबनान : मुद्रा संकट के मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन का 7वां दिन

लेबनान : कोविड-19 से संबंधित सख्त लॉकडाउन के बीच हज़ारों लोगों ने आर्थिक सहायता की कमी को लेकर प्रदर्शन किया

लेबनान के यूनियनों की सरकारी सब्सिडी में कटौती के ख़िलाफ़ बुधवार को हड़ताल

लेबनान को नया प्रधानमंत्री मिलने की संभावना

क्या लेबनान खुद को संभाल पाएगा? 


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License