NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार में वाम दलों का दो दशकों में सबसे शानदार प्रदर्शन, ज़मीनी संघर्ष काम आया
चुनावी राजनीति में पिछले काफी समय से हाशिये पर रहे वामदलों ने इस बार दिखाया कि अगर वोटों का बंटवारा न हो तो उनके पास जनाधार है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Nov 2020
बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अभी भी फाइनल रिजल्ट की भविष्यवाणी करना जोखिम भरा काम है। लेकिन इस पूरे समीकरण में जो एक दिलचस्प बात नजर आ रही है, वो है बिहार में लेफ्ट का प्रदर्शन। यहां लेफ्ट का पिछले दो दशकों में यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

चुनावी राजनीति में पिछले काफी समय से हाशिये पर रहे वामदलों ने इस बार दिखाया कि अगर वोटों का बंटवारा न हो तो उनके पास जनाधार है। सभी राजनीतिक पंडितो का भी यही मानना है, हालांकि महागठबंधन को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस के चलते उठाना पड़ा है इसे सभी मान रहे हैं। 

अब तक मिले रुझानों में वाम पार्टियां 2015 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती हुई दिख रही हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, महागठबंधन के घटक दलों खासकर वाम दलों का प्रदर्शन अच्छा है। तीनों दल कुल मिलाकर 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल तीन प्रमुख वाम दलों- भाकपा (माले), भाकपा और माकपा ने कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाकपा (माले) ने 19, भाकपा ने छह और माकपा ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा। इनमें माले 12 और भाकपा और माकपा तीन-तीन सीटों पर आगे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में इन तीनों दलों में से सिर्फ भाकपा (माले) को तीन सीटें मिली थीं। साल 2010 में भाकपा सिर्फ एक सीट जीती थी।

माकपा के बिहार राज्यसचिव अवधेश सिंह ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि वाम दलों इस प्रदर्शन का कारण हमारे जमीनी संघर्ष है जो हम रोजाना लड़ते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अभी बाकी गिनती में परिणाम और बेहतर होंगे और महागठबंधन की सरकार बनेगी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को 70 सीट देने के आरजेडी के फैसले को गलत बतया और कहा कांग्रेस के पास इतने सीटों पर लड़ने की ताकत नहीं थी, जबकि लेफ्ट पार्टी को और सीट मिलनी चाहिए थीं। उन्होंने बताया कि पूर्णिया और उजियारपुर जैसे कई सीट थीं जो हमारे परंपरगत संघर्ष का इलाक़े रहे है, अगर हमें वहां से मौका मिलता तो हम और अच्छा कर सकते थे।  

इसके साथ ही अवधेश सिंह ने कहा कि वाम दलों की इस सफ़लता के पीछे उनके उम्मीदवार थे जो जन आंदोलन के संघर्ष से निकले है।

भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमारी बढ़त उम्मीद के मुताबिक हैं तथा हम तीन और सीटों की आशा कर रहे हैं। यह अलग तरह का चुनाव था। एक तरह से जनांदोलन था। हमने नौजवानों, छात्र नेताओं, किसानों के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया। ऐसा सफल होता दिख रहा है।’’

Bihar Elections 2020
Bihar Polls
Left Parties Bihar polls
CPI
CPIM
CPIML
left parties

Related Stories

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

दिल्ली: ''बुलडोज़र राजनीति'' के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वाम दल और नागरिक समाज

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम


बाकी खबरें

  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक
    27 Feb 2022
    “बिहार के जिन 6 जिलों में मां के दूध में आर्सेनिक की मात्रा काफ़ी अधिक पाई गई है वहां की महिलाओं को इसके लिए अपने दूध की जांच कराना बहुत ज़रूरी है ताकि उनके बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।”
  • inter faith
    काशिफ काकवी
    अंतर-धार्मिक विवाह: एक उच्च न्यायालय, दो एक जैसे मामले, लेकिन फ़ैसले अलग-अलग!
    27 Feb 2022
    एक मामले में जहाँ मध्य प्रदेश की अदालत पूरी तरह से एक अंतर-धार्मिक जोड़े के बचाव में आ गई, लेकिन इसी प्रकार के दूसरे मामले में, पूरा केस लड़की की भलाई पर एक पखवाड़े की रिपोर्ट के वास्ते लंबित है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में कौन आगे, कौन पीछे और यूक्रेन पर रूसी हमले का सच
    26 Feb 2022
    यूपी में मतदान के पांचवे चरण से ऐन पहले बडा सवाल है: चुनावी जंग में कौन आगे है और कौन पीछे? क्या होगा नतीजा? #HafteKiBaat के नये एपिसोड में यूक्रेन पर रूसी हमले का सच बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार…
  • delhi violence
    मुकुंद झा
    दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़
    26 Feb 2022
    जिनके घर के कमाने वाले इस दंगे में मारे गए वो आज भी अपने लिए इंसाफ ढूंढ रहे हैं। इसी के लिए आज यानी 26 फरवरी 2022 को दंगा पीड़ितों, नागरिक समाज के लोगों, सीपीआई(एम) की दिल्ली कमेटी के आह्वान पर बहुत…
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: कीव में सड़कों पर घमासान,लोगों से शरण लेने की अपील
    26 Feb 2022
    रूसी सैनिकों ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश किया और सड़कों पर घमासान शुरू हो गया है, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से छुप जाने की अपील की है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License