NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की
नेशनल ऑफ़िस ऑफ़ इलेक्टोरल प्रोसेस (ओएनपीई) द्वारा जारी किए गए प्रारंभिक परिणामों के अनुसार कास्टिलो ने 18.20% वोट हासिल किये हैं। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उनके प्रतिद्वंद्वी कौन होंगे क्योंकि तीन उम्मीदवार दूसरे स्थान की दौड़ में हैं।
पीपल्स डिस्पैच
13 Apr 2021
लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की

नेशनल ऑफिस ऑफ़ इलेक्टोरल प्रोसेस (ओएनपीई) द्वारा जारी किए गए प्रारंभिक परिणामों के अनुसार 12 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे तक वामपंथी फ्री पेरू पॉलिटिकल पार्टी के जोसे पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में 11 अप्रैल को हुए राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में पहले दौर में जीत हासिल कर ली। कास्टिलो को 18.9% वोट मिले हैं। कास्टिलो की जीत पूरी तरह से चौंकाने वाली है क्योंकि एक सप्ताह पहले तक वह किसी भी ओपिनियन पोल्स में अग्रणी उम्मीदवारों में से नहीं थें।

कास्टिलो के बाद दूसरे स्थान पर 13.2% मतों के साथ अति दक्षिण पंथी पॉपुलर फोर्स पार्टी के कीको फुजीमोरी हैं। इनके बाद 11.9% मतों के सेंटर-राइट गो ऑन कंट्री पार्टी के हर्मांडो डे सोटो हैं। हर्मांडो के बाद अति दक्षिणपंथी पॉपुलर रिन्यूवल पार्टी के राफेल लोपेज अलैगा 11.8% मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

ओएनपीई ने घोषणा की कि चूंकि ये परिणाम तीन दावेदारों के बीच तकनीकी तौर पर फंसा हुआ है ऐसे में कास्टिलो के प्रतिद्वंद्वी को तब तक घोषित नहीं किया जा सकता जब तक कि सभी वोटों की गिनती नहीं हो जाती। 12 अप्रैल को नेशनल इलेक्शन जूरी (जेएनई) के अध्यक्ष जॉर्ज सालस ने बताया कि आधिकारिक तौर पर परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

इस विधायी चुनावों के संबंध में ओएनपीई द्वारा आधिकारिक परिणाम और आईपीएसओएस द्वारा जल्द की गणना दोनों ही यह संकेत देते हैं कि नई कांग्रेस में ग्यारह पार्टियों के सदस्य होंगे जिनका एकसदनीय संसद में प्रतिनिधित्व होगा और किसी भी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं होगा। फ्री पेरू, पॉपुलर फोर्स और पॉपुलर एक्शन पार्टियों की अधिकतम सीटें होंगी।

एग्जिट पोल के नतीजों की घोषणा के बाद कास्टिलो ने अपने समर्थकों से अपने और अपने राजनीतिक संगठन के खिलाफ दक्षिणपंथी ताकतों के उकसावे और हमलों के सामने शांत रहने के लिए कहा था।

इस बीच दूसरे स्थान के लिए विरोध करने वाले उम्मीदवारों ने कुछ अलग तरह से प्रतिक्रिया दी। पूर्व तानाशाह अल्बर्टो फुजिमोरी की बेटी फुजीमोरी ने कास्टिलो जैसे लोगों की जीत को रोकने के लिए दक्षिणपंथी ताकतों से आह्वान किया। कास्टिलो मौजूदा नवउदारवादी तथा असमान संविधान को बदलना चाहते हैं जिसे पूर्व तानाशाह के शासन में तैयार किया गया था।

Peru
Presidential Election
ONPE

Related Stories

लैटिन अमेरिकी मूवमेंट ने पेरू में तख़्तापलट की चेतावनी दी

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

सेनेगल : राजनीतिक तनाव के बाद विपक्ष के विधायक ज़मानत पर रिहा


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License