NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी
वामपंथी फ्री पेरू पार्टी के पेड्रो कैस्टिलो ने 50.126% वोटों के साथ दूसरे दौर का चुनाव जीता। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी अतिदक्षिणपंथी पॉपुलर फोर्स पार्टी के कीको फुजीमोरी से 44,263 अधिक वोट मिले।
पीपल्स डिस्पैच
20 Jul 2021
पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी

पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लगभग डेढ़ महीने बाद नेशनल जूरी ऑफ इलेक्शन (जेएनई) ने 19 जुलाई को वामपंथी फ्री पेरू पार्टी के पेड्रो कैस्टिलो को दूसरे दौर का विजेता और गणतंत्र का अगला राष्ट्रपति घोषित किया। जेएनई ने दीना बोलुआर्टे को देश के पहले उपराष्ट्रपति के रूप में भी घोषित किया।

चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के कारण वोटों को रद्द करने के लिए अंतिम अपील को हल करने और निराधार घोषित करने के बाद जेएनई ने घोषणा की कि कैस्टिलो ने 50.126% वोट हासिल किए जबकि फुजीमोरी को 49.874% वोट मिले। धोखाधड़ी के आरोप कैस्टिलो के प्रतिद्वंद्वी अतिदक्षिणपंथी पॉपुलर फोर्स पार्टी के कीको फुजीमोरी द्वारा लगाए गए थे। कैस्टिलो ने अपने प्रतिद्वंद्वी से 44,263 से अधिक मतों के मामूली अंतर से ये चुनाव जीता। वह 28 जुलाई को स्पेन से पेरू की स्वतंत्रता के द्विशताब्दी वर्ष के अवसर पर शपथ लेंगे।

आधिकारिक घोषणा के कुछ समय बाद कैस्टिलो के हजारों समर्थक उनकी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए लीमा में पार्टी के मुख्यालय के बाहर जमा हो गए। कैस्टिलो ने लोगों को संबोधित किया और उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया और पेरू के बेहतरी के लिए विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "मैं अपने मतभेदों को दूर करते हुए, आने वाले द्विशताब्दी के लिए एकता बनाने और द्वार खोलने का आह्वान करता हूं। मेरे मन में कोई द्वेष नहीं है। मैं श्रीमती फुजीमोरी से आह्वान करता हूं कि वे इस देश की प्रगति में और बाधा न डालें।”

उन्होंने बाद में ट्वीट करते हुए लिखा, "इस ऐतिहासिक जीत के लिए पेरू के लोगों को धन्यवाद! इस द्विशताब्दी वर्ष में एक समावेशी पेरू, एक न्यायपूर्ण पेरू, एक मुक्त पेरू के लिए समाज के सभी क्षेत्रों को एक साथ लाने का आह्वान करने का समय आ गया है। बिना किसी भेदभाव के और सभी के अधिकारों के लिए काम करने का समय आ गया है। हम एफ्रो, तटीय, एंडियन और अमेजोनियन लोगों, मजदूर वर्ग और उनकी यूनियनों, आदिवासी और किसान समुदायों और पूरे समाज से इस मातृभूमि को सुंदर बनाने का आह्वान करते हैं। बहनों और भाइयों, आज हमारे इतिहास में एक नया चरण शुरू होता है।”

Peru
Pedro Castillo
Alberto Fujimori
Peru Elections

Related Stories

लैटिन अमेरिकी मूवमेंट ने पेरू में तख़्तापलट की चेतावनी दी

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की

पेरू के स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश किया

दमनकारी कृषि क़ानून को निरस्त करने की मांग करने वाले कृषि श्रमिकों के ख़िलाफ़ पेरू सरकार की कार्रवाई

पेरूः संसदीय चुनावों में फ्यूजीमोरिज़ो की हार और खंडित कांग्रेस की भविष्यवाणी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एल्गार परिषद मामला : कोर्ट ने कहा वरवरा राव को 18 नवंबर तक सरेंडर करने की ज़रूरत नहीं
    27 Oct 2021
    बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी कवि वरवरा राव को 18 नवंबर तक तलोजा जेल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने की
  • rahul
    भाषा
    पेगासस मामले में कोर्ट के आदेश से विपक्ष के रुख़ पर मोहर, संसद में होनी चाहिए चर्चा : राहुल
    27 Oct 2021
    राहुल ने कहा, हमारे तीन सवाल थे। पहला यह कि पेगासस को किसने खरीदा तथा इसे किसने अधिकृत किया? दूसरा यह है कि किनके खिलाफ इस स्पाईवेयर का इस्तेमाल किया गया? तीसरा यह कि क्या किसी अन्य देश ने हमारे…
  • crop
    अजय कुमार
    बारिश से बर्बाद हुई फसल की भरपाई क्या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए हो पाएगी?
    27 Oct 2021
    बेमौसम बारिश की वजह से भारत के कई इलाकों की फसल बर्बाद हो चुकी है। पहले से ही कम कमाई पर जीने वाले अधिकतर किसान टूटने के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में क्या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए…
  • kashmir
    सबीहा शाहीन
    कश्मीर में दहेज़ का संकट
    27 Oct 2021
    मुहम्मद अशरफ़ की छोटी बहन की कथित तौर पर हत्या के पांच महीने बाद, मैं उनसे मुलाक़ात करने उनके बदरन ऐशमुकम स्थित घर गई थी। एक पुरानी ऊँची इमारत के साथ-साथ विशिष्ट क
  • बिहारः पटना में डेंगू का क़हर, एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः पटना में डेंगू का क़हर, एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत
    27 Oct 2021
    CPIM पटना जिला के सचिव मनोज कुमार ने न्यूजक्लिक को कहा डेंगू के मामले सामने आने के बाद भी पटना नगर निगम की ओर से दवा छिड़काव का काम अब तक नहीं हुआ है। सरकार और प्रशासन ने जनता को मरने के लिए छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License