NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
वामदलों ने सरकार पर कोविड-19 की तैयारी में समय बर्बाद करने का आरोप लगाया
‘35,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन को खर्च करें, पीएम केयर्स फंड में एकत्र राशि जारी करें और 20,000 करोड़ रुपये की सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत निर्माण रोकें एवं इस राशि को टीका खरीदने में उपयोग करें । ’
भाषा
01 May 2021
वामदलों ने सरकार पर कोविड-19 की तैयारी में समय बर्बाद करने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली: वाम दलों ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कोविड महामारी से निपटने की तैयारी में समय बर्बाद करने का आरोप लगाया । वाम दलों ने कहा कि अगर सरकार काम नहीं करती है तब वह सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो देगी ।

माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भारत आजादी के बाद सबसे गंभीर मानवीय स्वास्थ संकट की चपेट में है।

इसमें कहा गया है, ‘‘सबसे खराब स्थिति यह है कि महामारी की विपदा गहरा रही है । केंद्र सरकार को युद्ध स्तर पर महामारी से निपटने, लोगों के जीवन एवं आजीविका की सुरक्षा के उपाय करने की जरूरत है ।’’

वामदलों ने इस संबंध में कई उपाए सुझाए और मांग की कि सभी अस्पतालों एवं जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना चाहिए ।

उन्होंने सरकार से पूरे देश में ‘नि:शुल्क सार्वभौम टीकाकरण कार्यक्रम’ शुरू करने की मांग की।

वामदलों ने अपने बयान में कहा, ‘‘ 35,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन को खर्च करें, पीएम केयर्स फंड में एकत्र राशि जारी करें और 20,000 करोड़ रुपये की सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत निर्माण रोकें एवं इस राशि को टीका खरीदने में उपयोग करें । ’’

बयान में कहा गया है कि सभी सक्षम संयंत्रों के जरिये टीका और जीवन रक्षक दवाओं के उत्पादन करने के लिये अनिवार्य लाइसेंस की व्यवस्था लागू करें ।

वामदलों ने सरकार ने आवश्यक दवा और ऑक्सीजन की कीमतों पर सख्त नियंत्रण करने एवं इनकी कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा सरकार से गैर आयकर भुगतान करने वाले वर्ग के परिवारों को सीधे 7500 रुपये हस्तांतरित करने एवं जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देने को कहा ।

left parties
CPIM
CPI
CPI-ML
BJP
Modi government
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Politics Grounds Proposed Financial Hub in Bengal
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    बंगाल में प्रस्तावित वित्तीय केंद्र को राजनीति ने ख़त्म कर दिया
    28 Sep 2021
    2010 में वाम सरकार द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना पर टीएमसी ने 2011 में अपना दावा किया। लेकिन अब तक यह परियोजना सुचारू नहीं हो पाई है।
  • DISCRIMINATION
    अरविंद कुरियन अब्राहम
    राज्य कैसे भेदभाव के ख़िलाफ़ संघर्ष का नेतृत्व कर सकते हैं
    28 Sep 2021
    यह दुर्भाग्य है कि यूपीए सरकार ने भेदभाव-विरोधी क़ानून बनाने की विधाई प्रक्रिया में शीघ्रता से काम नहीं किया।
  • Bharat Bandh
    अनिल अंशुमन
    भारत बंद अपडेट: झारखंड में भी सफल रहा बंद, जगह-जगह हुए प्रदर्शन
    28 Sep 2021
    चूंकि इस बंद को वाम दलों समेत भाजपा विरोधी सभी राजनीतिक दलों ने सक्रीय समर्थन दिया था इसलिए झारखंड में इस बार राज्य गठबंधन सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस व राजद पार्टियों के नेता व कार्यकर्त्ता…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    भगत सिंह: रहेगी आबो-हवा में ख़याल की बिजली
    28 Sep 2021
    आज शहीदे-आज़म, क्रांति के महानायक भगत सिंह की 114वीं जयंती है। पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, अपना क्रांतिकारी सलाम पेश कर रहा है।
  • Students and youth are also upset with farmers, expressed their pain by tweeting in lakhs
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसानों के साथ छात्र -युवा भी परेशान, लाखों की संख्या में ट्वीट कर ज़ाहिर की अपनी पीड़ा
    28 Sep 2021
    27 सितंबर को देशभर के लाखों नौजवान छात्रों ने एक मेगा ट्विटर कैम्पेन किया जहाँ 40 लाख से अधिक ट्वीट्स के साथ रेलवे के छात्रों ने अपनी पीड़ा को ज़ाहिर किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License