NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
दिल्ली हिंसा के सबक़
इस हिंसा ने एक बात बहुत साफ़ तौर पर बता दी है, वह यह कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी भारत के लिए अत्यंत विभाजनकारी व विघटनकारी हैं।
अजय सिंह
29 Feb 2020
Delhi violence

देश की राजधानी दिल्ली में 23 फ़रवरी 2020 से शुरू हुई पूर्व-नियोजित भयानक मुस्लिम-विरोधी हिंसा ने, जिसमें अब तक 42 लोगों की जानें जा चुकी हैं, एक बात बहुत साफ़ तौर पर बता दी है, वह यह कि नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) भारत के लिए अत्यंत विभाजनकारी व विघटनकारी हैं। इन्हें फ़ौरन वापस लिया जाना चाहिए या रद्द कर देना चाहिए, नहीं तो दिल्ली से भी ज़्यादा ख़ौफ़नाक हालात देश में पैदा हो सकते हैं।

सीएए-एनपीआर-एनआरसी को लेकर ख़ासकर मुस्लिम समुदाय के अंदर गहरी असुरक्षा, चिंता और आशंका पैदा हो गयी है। उसकी वाजिब वजहें हैं। इस चिंता और असुरक्षा को दूर करने की कोई कोशिश केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नहीं की, उलटे अपने बयानों और हाव-भाव से उसे और बढ़ाया ही।

हमारे देश में पहली बार नागरिकता-संबंधित क़ानून (सीएए) को धर्म-आधारित बनाया गया है और इसमें से मुसलमान (इस्लाम धर्म) को बाहर कर दिया गया है। पिछले दिनों असम में एक मुस्लिम महिला का मामला सामने आया है, जिसने भारत की अपनी नागरिकता के सबूत के तौर पर 15 वैध दस्तावेज़ पेश किये। लेकिन अदालत ने उसके सभी दस्तावेज़ों को ख़ारिज कर दिया, उसे भारत की नागरिक नहीं माना, अ-नागरिक घोषित कर दिया और उसे हिरासत केंद्र (डिटेंशन सेंटर) में भेज दिया। हिरासत केंद्र, यानी जेल यानी जेल से भी बदतर जगह, नाज़ी जर्मनी के यातना केंद्र की तरह। भारत का मुसलमान अपना भयावह भविष्य इसी रूप में देख रहा है।

सीएए-एनपीआर-एनआरसी के चलते देश में गृहयुद्ध-जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसकी आहटें सुनायी देने लगी हैं। भारत को सर्बिया-बोस्निया नहीं बनना है, नहीं बनने देना है। भाजपा का नियंत्रक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यही चाहता है, ताकि भारत को फ़ासिस्ट हिंदू राष्ट्र बना दिया जाये। सीएए (नागरिकता संशोधन क़ानून) भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया क़दम है।

दिल्ली में पुलिस ने मुसलमानों के साथ जिस तरह बर्बर और हिंसक व्यवहार किया, उसने असंदिग्ध रूप से बता दिया है कि पुलिस का पूरी तरह ‘हिंदूकरण’ हो गया है। वह अब पेशेवर (प्रोफे़शनल), संविधान व क़ानून का पालन करने वाली पुलिस न रह कर ‘हिंदू मिलीशिया’ बन गयी है और ‘हिंदू रक्षक बल’ में तब्दील हो गयी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा यही चाहती है। ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे अब पुलिस के नारे बन चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी दिसंबर 2019 में पुलिस ने मुसलमानों के साथ ऐसा ही बर्बर व हिंसक सलूक किया था।

हमारा देश, जिसे संविधान की प्रस्तावना में ‘प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य’ कहा गया है, गहरे संकट-अस्तित्व के संकट-से गुज़र रहा है। ऐसे में शाहीन बाग़ उम्मीद की किरन की तरह झिलमिला रहा है!

(लेखक वरिष्ठ कवि व राजनीतिक विश्लेषक है। लेख में व्यक्त विचार निजी हैं।)

Delhi Violence
Religion Politics
CAA
NRC
NPR
Delhi Politics
BJP
AAP
hindu-muslim
delhi police

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी
    04 Mar 2022
    विगत 23 फ़रवरी से झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के आह्वान पर प्रदेश की पोषण सखी कार्यकर्ताएं विधान सभा के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं।
  • health sector in up
    राज कुमार
    यूपी चुनाव : माताओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हर तरह से अनदेखी
    04 Mar 2022
    देश में डिलीवरी के दौरान मातृ मृत्यु दर 113 है। जबकि उत्तर प्रदेश में यही आंकड़ा देश की औसत दर से कहीं ज़्यादा 197 है। मातृ मृत्यु दर के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
  • Mirzapur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : मिर्ज़ापुर के ग़रीबों में है किडनी स्टोन की बड़ी समस्या
    04 Mar 2022
    जिले में किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी के मामले बहुत अधिक हैं, और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते पहले से ही दुखी लोगों की आर्थिक स्थिति ओर ख़राब हो रही है।
  • workers
    अजय कुमार
    सरकार की रणनीति है कि बेरोज़गारी का हल डॉक्टर बनाकर नहीं बल्कि मज़दूर बनाकर निकाला जाए!
    04 Mar 2022
    मंदिर मस्जिद के झगड़े में उलझी जनता की बेरोज़गारी डॉक्टर बनाकर नहीं, बल्कि मनरेगा जैसी योजनाएं बनाकर हल की जाती हैं।
  • manipur election
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव: भाजपा के धनबल-भ्रष्ट दावों की काट है जनता का घोषणापत्र
    03 Mar 2022
    ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकारा भाषा सिंह ने बातचीत की ह्यूमन राइट्स अलर्ट के बबलू लोइतोंगबन से। आप भी सुनिए मणिपुर के राजनीतिक माहौल में मानवाधिकारों पर छाए ख़ौफ़ के साये के बारे में बेबाक बातचीत।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License