NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लीबियाई गुट ने तेल परिसरों के लिए संयुक्त सुरक्षा पर समझौता किया, अगले सप्ताह शांति समझौते के राजनीतिक पहलुओं पर होगी चर्चा
लीबिया में शांति और स्थिरता को लेकर वार्ता जारी है। ये वार्ता जेनेवा में अक्टूबर महीने में हुए युद्धरत पक्षों के बीच युद्धविराम समझौते के बाद शुरू हुआ।
पीपल्स डिस्पैच
17 Nov 2020
लीबिया

लीबिया में युद्ध को समाप्त करने और उत्तरी अफ्रीका में तेल समृद्ध देश में शांति और स्थिरता लाने के लिए समानांतर सैनिक और राजनीतिक वार्ता जारी थी। ये वार्ता देश के तेल परिसरों की रक्षा के लिए सैन्य बलों के बीच एक प्रमुख समझौते पर समाप्त हुआ जबकि राजनीतिक वार्ता को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रक्रिया सोमवार 16 नवंबर को हुई। 24 नवंबर 2021 को निर्धारित आम चुनावों के मद्देनजर अंतरिम चरण में देश में सत्ता संभालने के लिए ट्रांजिशनल सरकार बनाने में विफल रहने के बाद राजनीतिक वार्ता को निलंबित किया गया।

नेशनल ऑयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) के प्रमुख मुस्तफा सानल्ला ने सोमवार को लीबिया के शहर ब्रेगा में संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लीबिया की तेल परिसरों की रक्षा के लिए एक संयुक्त सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा। नए सुरक्षा बल में औद्योगिक सुरक्षा बल, लीबिया की सेना साथ ही पूरी तरह से नवगठित सुरक्षा बल के कर्मी शामिल होंगे और इसमें नागरिक और सैन्य कर्मी दोनों शामिल होंगे। सानल्ला ने यह भी कहा कि नया फोर्स एनओसी के दायरे में आएगा।

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम दूत स्टेफनी विलियम्स ने मिलिट्री विंग के बीच इस समझौते का स्वागत करते हुए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि "आज इस ऐतिहासिक स्थान पर इस ऐतिहासिक क्षण में हमने पेट्रोलियम परिसरों के गार्ड को एकजुट करने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की।" उन्होंने आगे कहा कि यूएन देश की संप्रभुता के मद्देनज़र लीबिया के तेल उत्पादन में योगदान देने वाली सभी विभिन्न तेल कंपनियों का समर्थन करता है।

इस बीच ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस में पिछले हफ्ते की जा रही राजनीतिक वार्ता को निलंबित कर दिया गया है और अगले सप्ताह फिर से शुरू किया जाएगा। विलियम्स ने कहा कि लीबियन पॉलिटिकल डायलॉग फोरम के शीर्षक वाली ये वार्ता संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में हो रही थी और "भावी प्राधिकरण के लिए चयन तंत्र पर सहमति के लिए एक सप्ताह में एक वर्चुअल बैठक में फिर होगा।" संभावित चुनावों की ओर अग्रसर ट्रांजिशन फेज के लिए अंतरिम सरकार पर सहमति के लिए वार्ता की विफलता की ओर संकेत करते हुए उन्होंने आगे कहा कि "किसी भी नाम पर चर्चा नहीं की गई थी।"

libya
oil complexes
National Oil Corporation
NOC

Related Stories

अफ़्रीकी देश अपनी मुद्रायें यूरोप से क्यों छपवाते हैं

लीबिया में युद्ध समाप्त करने और दिसंबर में चुनावों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने को बातचीत फिर शुरू

लीबिया पर शांति सम्मेलन में देश से सभी विदेशी सैनिकों को तत्काल वापस लेने का आह्वान

लीबिया की अंतरिम सरकार ने तुर्की को देश से अपनी सेना वापस लेने के लिए कहा

बिना दस्तावेज़ वाले प्रावसियों को ले जा रही नाव के लीबिया तट के पास डूबने से 11 लोगों की मौत

लीबिया की संसद ने अंतरिम यूनिटी सरकार को मंज़ूरी दी

लीबिया की संसद ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित अंतरिम सरकार के भविष्य पर बैठक की

लीबिया में अंतरिम सरकार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का यूएन ने स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया से सभी विदेशी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित शांति वार्ता का दूसरा दौर वर्चुअल रूप में शुरू हुआ


बाकी खबरें

  • BIRBHUMI
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है
    30 Mar 2022
    शायद पहली बार टीएमसी नेताओं ने निजी चर्चा में स्वीकार किया कि बोगटुई की घटना से पार्टी की छवि को झटका लगा है और नरसंहार पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के लिए बेहद शर्मनाक साबित हो रहा है।
  • Bharat Bandh
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशव्यापी हड़ताल: दिल्ली में भी देखने को मिला व्यापक असर
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा आवाह्न पर किए गए दो दिवसीय आम हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और…
  • IPTA
    रवि शंकर दुबे
    देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'
    29 Mar 2022
    किसानों और मज़दूरों के संगठनों ने पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल की। जिसका मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। वहीं हड़ताल के समर्थन में कई नाटक मंडलियों ने नुक्कड़ नाटक खेलकर जनता को जागरुक किया।
  • विजय विनीत
    सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी
    29 Mar 2022
    "मोदी सरकार एलआईसी का बंटाधार करने पर उतारू है। वह इस वित्तीय संस्था को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। कारपोरेट घरानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए अब एलआईसी में आईपीओ लाया जा रहा है, ताकि आसानी से…
  • एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई
    29 Mar 2022
    इज़रायली विदेश मंत्री याइर लापिड द्वारा दक्षिणी नेगेव के रेगिस्तान में आयोजित अरब राजनयिकों का शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक परिघटना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License