NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
लॉकडाउन संकट: ‘मन की बात’ बनाम मज़दूरों का पलायन
पलायन करने पर मजदूरों को दोषी ठहराया जा रहा है लेकिन क्या हमारी सरकारों ने समय रहते मजदूरों की फ़िक्र की थी? राजधानी दिल्ली तक में सरकार ने तब क़दम उठाया जब हालात बेकाबू हो गए।
मुकुंद झा
30 Mar 2020
lockdown

लॉकडाउन के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से ‘मन की बात’ की। उन्होंने लॉकडाउन से मज़दूरों को हुई दिक्क्तों के लिए माफ़ी भी मांगी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बात की वो शायद उन्हीं के मन की बात थी। ये मज़दूरों के मन की बात तो कतई नहीं थी।

ऐसा इसलिए है कि अब तक लाखों मजदूर पलायन कर चुके हैं। सैकड़ों अब भी रास्ते में हैं। पूरे देश से जिस तरह से लोगों ने पलायन किया है, उसे रोकने के लिए उनके पास कोई विजन या ब्लू प्रिंट नहीं दिखा। अलग अलग स्रोतों से आई खबरों के मुताबिक अब तक इस लॉक डाउन में पैदल अपने घर जाते हुए 22 मज़दूरों की मौत हो गई है जबकि कोरोना से अब तक कुल 28 मौतें हुई हैं।

जिस तरह से देश की राजधानी दिल्ली से लाखों लोगों ने पलायन किया हैं, उसको लेकर कई लोग इन मज़दूरों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। इसे इनकी मूर्खता बताने में लगे है लेकिन सवाल यह है कि क्या सही समय पर इन मज़दूरों को रोकने की कोशिश हमारी सरकारों ने की?

इसका जवाब है- नहीं। और अगर सरकार ने कुछ किया भी हो तो बहुत देरी से किया और वो भी आधी अधूरी तैयारी के साथ। दिल्ली से हुए पलायन की ही बात करते हैं और यहां की सरकार के राहत कार्यों पर एक नज़र डालते हैं। 

दिल्ली में जनता कर्फ्यू के अगले दिन यानी 23 मार्च से ही लॉकडाउन हो गया था। लोग इसका समर्थन भी कर रहे थे लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने शहर छोड़कर भागना शुरू कर दिया। दरअसल पहले यह लॉकडाउन मात्र 31 मार्च तक के लिए था तो मज़दूरों ने सोचा किसी तरह से सात दिन काट लेंगे लेकिन 24 मार्च को जब मोदी जी ने संपूर्ण देश में लॉकडाउन की बात कही तो यह मज़दूर घबरा गए।

प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा के समय मज़दूर वर्ग के लिए किसी भी तरह की कोई राहत की घोषणा नहीं की या ऐसी कोई बात नहीं कही जिससे मज़दूरों को सरकार पर विश्वास हो। इसके साथ केजरीवाल ने मज़दूरों के रहने के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था के नाम पर केवल आश्रय गृहों को ही खोला था जोकि कुछ समय में ही भर गए।

इसके विपरीत दुनिया के दूसरे देशों ने लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही मजदूरों के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया। दुर्भाग्य से हमारे यहां यह घोषणा भी देर से हुई।

इस बीच दिल्ली सरकार लगातार यह दावा करती रही कि वो लाखों लोगों को भोजन दे रही है लेकिन यह सब शायद मज़दूरों को विश्वास दिलाने में नाकाफ़ी था कि सरकार उनके लिए है।

इधर प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की उधर मजदूर घर की ओर चलना शुरू कर दिए। शुरुआत में इसमें अधिकतर दिहाड़ी मजदूर थे जो रोज कमाते और खाते थे। इसके साथ ही वो मज़दूर भी थे जो फैक्ट्रियों में या अपने कार्य स्थल पर ही रहते थे। क्योंकि जिनके पास वो काम करते थे उन्होंने उन्हें जाने के लिए कह दिया था क्योंकि मालिकों को यह भय था कि अगर मज़दूर उनके पास रहेगा तो उनका खर्च उन्हें ही उठाना पड़ेगा। 

इसके साथ ही सरकार भी इन मज़दूरों तक पहुंचकर इन्हे विश्वास नहीं दिला पा रही थी। दरअसल सरकार की पहुंच इन मजदूरों के पास तक है ही नहीं। आपको बता दे बीते कई सालों में दिल्ली एनसीआर में यह सर्वे ही नहीं हुआ है कि कितनी फैक्ट्रियां चल रही हैं या बंद हो चुकी हैं।

ऐसे में जब सरकार को फैक्ट्रियों का ही नहीं पता तो मज़दूरों की जानकारी होना तो बड़ा सवाल है। आपको बता दें कि प्रवासी मज़दूरों का बड़ा हिस्सा किराया बचाने के लिए अपनी फैक्ट्रियों में ही रहता है।

दूसरी बात अगर सरकार को इनकी जानकारी थी तो भी इनके पास मदद नहीं पहुंची तो यह और गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल सच्चाई यही है कि दिल्ली सरकार के हज़ार दावों के बाद इन तक सरकारी मदद और भोजन नहीं पहुंच सका।

इसमें एक विकल्प यह हो सकता था कि सरकार की मदद मज़दूर संगठन कर सकते थे लेकिन केजरीवाल सरकार ने किसी भी मज़दूर संगठन से बातचीत करने की ज़हमत नहीं उठाई। यहां तक कि मजदूर संगठनों ने उन्हें पत्र भी लिखा लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ऐसी कोई कोशिश ही नहीं की।

 एक बात और। दिल्ली सरकार कह रही है कि वो 70 लाख लोगों को राशन दे रही है। तो आपको बता दें कि यह सरकारी राशन कल यानी रविवार से मिलना शुरू हुआ है वो भी राशनकार्ड धारकों को। मज़दूर इसलिए भी भागे क्योंकि उनके पास कोई काग़जात नहीं है। अगर हैं भी तो वह उनके गृह नगर में हैं।

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
India Lockdown
mann ki baat
Narendra modi
Migrant workers
Daily Wage Workers
poverty

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Mehsi oyster button industry
    शशि शेखर
    बिहार: मेहसी सीप बटन उद्योग बेहाल, जर्मन मशीनों पर मकड़ी के जाल 
    26 Oct 2021
    बिहार के पूर्वी चंपारण के मेहसी स्थित विश्व प्रसिद्ध सीप-बटन उद्योग की मशीनों पर मकड़ी के जाले लग चुके हैं। बिजली की सप्लाई नहीं है। उद्योग यूनिट दर यूनिट बंद हो रहे हैं। इस उद्योग के कारीगर पंजाब-…
  • coal crisis
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोयला संकट से होगा कुछ निजी कंपनियों को फायदा, जनता का नुकसान
    26 Oct 2021
    कोयले के संकट से देश में बिजली की किल्लत हो रही है। इस किल्लत की वजह क्या है? इस संकट से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की पूर्व कोयला सचिव अनिल स्वरुप से
  • Biden’s Taiwan Gaffe Meant no Harm
    एम. के. भद्रकुमार
    ताइवान पर दिया बाइडेन का बयान, एक चूक या कूटनीतिक चाल? 
    26 Oct 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले गुरुवार को सीएनएन टाउन हॉल में यह कहा है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो वाशिंगटन उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों का स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी
    26 Oct 2021
    लगभग 3500 से अधिक कर्मचारी दिल्ली के तीनों नगर निगम में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। राजधानी में डेंगू और अन्य ऐसी महामारी की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद ये ठेके प्रथा के तहत कार्यरत…
  • instant loan
    शाश्वत सहाय
    तत्काल क़र्ज़ मुहैया कराने वाले ऐप्स के जाल में फ़ंसते नौजवान, छोटे शहर और गाँव बने टार्गेट
    26 Oct 2021
    इन ऐप्स के क़र्ज़ वसूली एजेंटों की ओर से किये जा रहे उत्पीड़न के चलते 2020 और 2021 के बीच पूरे भारत में कम से कम 21आत्महत्याएं हुई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License