NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
लॉकडाउन : लोकतंत्र का अंतिम क्षण है...
शासक वर्ग जिस समय किसी घटना या बीमारी को ‘अभूतपूर्व संकट’ बताता है और उससे निपटने के लिए ‘अभूतपूर्व, कड़े क़दम’ उठाने की बात करता है, वह समय जनता के लोकतंत्र के लिए भी अभूतपूर्व संकट का समय होता है।
अजय सिंह
07 Apr 2020
lockdown
Image courtesy: The National

दिखायी दे रहा है कि कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) और देशव्यापी लॉकडाउन (देश बंद-घर बंद-जनता बंद) की आड़ में भारत बर्बर तानाशाही व निरंकुश सर्वसत्तावाद की ओर बढ़ रहा है। राजनीतिक सत्ता का डरावने ढंग से अत्यधिक केंद्रीकरण हो रहा है। एक व्यक्ति-केंद्रित और एक राजनीतिक पार्टी-केंद्रित शासन व्यवस्था लगातार ज़ोर पकड़ रही है। यह भारत-जैसे बहुलतावादी और विविधतावादी देश के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं।

समूचा देश जैसे पुलिस राज्य (पुलिस स्टेट) में तब्दील हो गया है। कार्यपालिका को, जो पुलिस के बल पर अपने हुक्म व फ़रमान लागू कराती है, पूरी व बेलगाम छूट मिली हुई है। भारत विशाल क़ैदख़ाना बन गया है। न्यायपालिका दब्बू और घुटना-टेकू बन गयी है। पार्लियामेंट की जो हालत हो गयी है, उसे देखते हुए लेनिन का इस्तेमाल किया हुआ शब्द ‘सूअरबाड़ा’ ज़्यादा सटीक बैठता है। संविधान को रद्दी काग़ज़ों का पुलिंदा बना दिया गया है।

कश्मीर में क़ैदख़ाना फ़ार्मूला लागू करने के बाद अब उसे बाक़ी देश में लागू किया गया है। 5 अगस्त 2019 से कश्मीर घाटी की लगभग 80 लाख आबादी स्थायी कर्फ़्यू व लॉकडाउन की स्थिति में रह रही है। कश्मीर को क़ैदखाना बने 5 अप्रैल 2020 को 245 दिन पूरे हो गये हैं। इस कैद से कश्मीर को आज़ादी कब मिलेगी, कहना मुश्किल है। कश्मीर से बाहर हमलोगों को तो अभी सिर्फ़ 21 दिनों (25 मार्च-14 अप्रैल) के ही लॉकडाउन का ‘तोहफा’ मिला है! हमारी स्वतंत्रता का अपहरण आगे भी जारी रह सकता है।

कोरोना-कोरोना के कानफाड़ू, अनियंत्रित शोर व घटाटोप में विचार, बहस, विरोध व जन कार्रवाई के सभी सार्वजनिक मंच और सार्वजनिक जगहें ख़त्म कर दी गयी हैं। हमारे दिमाग़ व विचार को लगातार नियंत्रित किया जा रहा है, उन पर निगाह रखी जा रही है, और उनका अनुकूलन किया जा रहा है। जनता की ज्वलंत समस्याएं, जीवन व आजीविका से जुड़े अहम मसले, मानव गरिमा से जुड़े ज़रूरी सवाल, लोकतांत्रिक स्वतंत्रता व मानवाधिकार, संदेह करने व असुविधाजनक सवाल पूछने और बहस करने की आज़ादी, असहमत होने व सत्ता को कठघरे में खड़ा करने का नैसर्गिक अधिकार, सड़क पर उतरकर विरोध करने का हमारा बुनियादी हक़—इन सब को दमन तंत्र के बल पर दबा दिया गया है।

इन मुद्दों को कोरोना वायरस बीमारी के मद्देनज़र ‘बेकार की बात’ और ‘बौद्धिक विलासिता की चीज़ें’ कहकर किनारे कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि ‘देश इस समय अभूतपूर्व संकट से गुज़र रहा है’ और लोगों को ‘राजनीति से ऊपर उठकर सरकार का साथ देना चाहिए।’ ऐसा कहकर केंद्र में हिंदुत्व फ़ासीवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सबको एकराय-एकमत बनाने की कोशिश की जा रही है। इस काम में भाजपा सरकार व मोदी को काफ़ी हद तक सफलता मिल चुकी है, क्योंकि राजनीतिक विपक्ष ने मैदान छोड़ दिया है।

कोरोना वायरस बीमारी से निपटने में मोदी सरकार की अपराधपूर्ण, अक्षम्य लापरवाही रही है—जिसका ख़ामियाजा देश की करोड़ों-करोड़ ग़रीब जनता को भुगतना पड़ा है। इस पर असुविधाजनक सवाल न पूछे जायें, न मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर उसकी जवाबदेही तय की जाये—इस पर आम राय बना दी गयी है। लगभग समूचे राजनीतिक विपक्ष ने कोरोना और लॉकडाउन के मुद्दे पर मोदी सरकार के आगे समर्पण कर दिया है, कुछ मामूली किंतु-परंतु के साथ। इस मुद्दे पर विपक्ष की भाषा व आख्यान वही है, जो मोदी सरकार ने उसे थमा रखा है। ज़रूरत इस समय नागरिक अवज्ञा की है, लेकिन विपक्ष आज्ञाकारी बच्चा बना हुआ है।

याद कीजिये, पुलवामा हमले की घटना (2019) के समय भी कमोबेश ऐसा ही हुआ था। उस समय भी राजनीतिक विपक्ष ने मोदी सरकार के आगे इसी तरह समर्पण कर दिया था। उसने इस घटना को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करने और उसके ख़िलाफ़ आक्रामक रुख़ अपनाने से इनकार कर दिया था। इस मौके पर विपक्ष सरकार के साथ खड़ा हो गया था। इसका भरपूर फ़ायदा भाजपा व मोदी को उसी साल हुए लोकसभा चुनाव में मिला—वे और भी ज़्यादा वोट प्रतिशत व सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में दोबारा लौटे। पुलवामा हमला बड़े मौक़े पर हुआ था, और उसने विपक्ष को लुंज-पुंज कर दिया था।

शासक वर्ग जिस समय किसी घटना या बीमारी को ‘अभूतपूर्व संकट’ बताता है और उससे निपटने के लिए ‘अभूतपूर्व, कड़े क़दम’ उठाने की बात करता है, वह समय जनता के लोकतंत्र के लिए भी अभूतपूर्व संकट का समय होता है। ऐसे वक़्त में लोकतंत्र का तेज़ी से क्षरण व ह्रास होने लगता है। उसे ‘ग़ैर-ज़रूरी’ व ‘विलासिता की चीज़’ बताया जाने लगता है। ऐसे ही वक़्त में बर्बर तानाशाही व निरंकुश सर्वसत्तावाद को राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश किया जाने लगता है। इसके पक्ष में जनमत बनाने की फैक्टरी चालू कर दी जाती है, जो दिन-रात काम करती है। मुसोलिनी व हिटलर के समय में क्रमशः इटली व जर्मनी में यही हुआ था। कोरोना वायरस बीमारी नरेंद्र मोदी सरकार के लिए बिन मांगे वरदान की तरह आयी है। इसका भरपूर राजनीतिक फ़ायदा उठाया जा रहा है।

अब तो इस बीमारी को आड़ बनाकर मुसलमानों को निशाना बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसने इस्लामोफ़ोबिया (इस्लाम व मुसलमान से तीखी नफ़रत व ख़ौफ़ की भावना) का रूप ले लिया है। दिल्ली में पिछले दिनों तबलीग़ी जमात के सालाना जलसे को लेकर भाजपा व उसकी नियंत्रक संस्था राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की शह पर जिस तरह मुसलमानों के ख़िलाफ़ आक्रामक व कुत्सित प्रचार युद्ध छेड़ दिया गया, उससे एक बात समझ में आती है। वह यह कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में, जो संघ परिवार का आख़िरी लक्ष्य है, कोरोना वायरस बीमारी का भी इस्तेमाल ज़हरीले तौर पर किया जा सकता है। बीमारी की भी पॉलिटिक्स होती है और उससे निपटने के तौर-तरीक़े भी पॉलिटिकल होते हैं।

भारत में बचा-खुचा लोकतंत्र गंभीर संकट के दौर से गुज़र रहा है।

(लेखक वरिष्ठ कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Lockdown
Coronavirus
Coronavirus lockdown
COVID-19
democracy
BJP
Narendra modi

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License