NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
लॉकडाउन : सांप्रदायिक खेल में गुम न हो जाए हज़ारों प्रवासी मज़दूरों का जीवन–मरण संकट!
31 मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री ने 1.18 लाख झारखंडियों के बाहर फंसे होने का आंकड़ा जारी किया है। लेकिन इसी बीच एक वर्ग विशेष ने बांग्लादेशी और तबलीग़ी जमात को लेकर राजनीति तेज़ कर दी है। झारखंड से विशेष रिपोर्ट
अनिल अंशुमन
01 Apr 2020
 प्रवासी मज़दूर

“...मैं झारखंड सरकार से अनुरोध करता हूँ कि हमलोग केरल राज्य में फंसे हुए हैं। हम सभी जामताड़ा ज़िले के रहनेवाले हैं और 23 मार्च को टिकट कन्फ़र्म था लेकिन 22 को लॉकडाउन हो गया। रहने और खाने का बहुत संकट हो गया है हेमंत सोरेन जी रिक्वेस्ट है कि किसी तरह से हमारे जाने की व्यवस्था करें !”

“...हम सारे लोग फंसे हुए हैं, 3-4 दिन से खाना नहीं खाये हैं। काम काज भी बंद पड़ा है और चिंता में सारे लोग बेहाल पड़े हुए हैं, रोने की नौबत आ गयी है। हेमंत जी से बार बार गुजारिश है कि हमें किसी तरह से यहाँ से बाहर निकालने की कोशिश करें !”

...ऐसे कई कई मार्मिक वीडियो पोस्ट लगातार वायरल हो रहें हैं। जिनमें लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल, ओडीशा, केरल, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु समेत कई अन्य राज्यों में फंसे हजारों प्रवासी झारखंडी मजदूरों की दुर्दशा गाथा लगातार सामने आ रही है। अपने परिवार के भरण पोषण के लिए रोज़ी रोटी कि तलाश में बाहर गए इन प्रवासी गरीब झारखंडी मजदूरों का संकट कोरोना से जूझने जैसी ही चुनौती बन गयी है। क्योंकि ये सभी दिहाड़ी मजदूर हैं और इस लॉकडाउन में इनके पास न तो पैसे हैं न खाना और न ही रहने का ठिकाना। कई जगहों पर मालिक / ठेकेदारों ने बकाया मजदूरी भी नहीं दी और काम बंद करके जाने को कह दिया है। बेचारगी के आलम में बंद छोटे से एक ही कमरे में दर्जनों लोग भेड़-बकरी की भांति ठूँसे पड़े रहने को मजबूर हैं।

31 मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री ने 1.18 लाख झारखंडियों के बाहर फंसे होने का आंकड़ा जारी किया है। जिसका डाटा राज्य नियंत्रण कक्ष को पूरे देश भर से आए कॉल के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि मीडिया में जारी खबरों के अनुसार बाहर फंसे लोगों कि संख्या 3.42 लाख बताई जा रही है ।

corona - d.PNG

मुख्यमंत्री ने बाहर फंसे लोगों को संदेश जारी कर कहा है कि - आप चिंतित न हों हम आपसे संपर्क कि कोशिश में लगे हुए हैं। आपतक हर ज़रूरी सहयोग पहुँचाने की कोशिश कर रहें हैं। इसके लिए संबन्धित राज्य कि सरकारों से भी समन्वय बनाने का प्रयास कर रहें हैं। बाहर से आ रही अनेकों शिकायतों में सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन काम नहीं करने और विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों से भी संपर्क नहीं हो पाने की बात भी सामने आ रही है।

हालांकि अभी तक प्रदेश में कोरोना से किसी भी मौत की आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए राज्य के सभी अस्पतालों की तैयारी की वर्तमान हालत की जानकारी लेने पर भाजपा के कोडरमा सांसद के क्षेत्र के झुमरी तलैया सामाजिक कार्यकर्ता सरदार चरणजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय सदर अस्पताल के डॉक्टरों – स्वस्थ्यकर्मियों का रोना है कि अभी तक वायरसरोधी मास्क और ग्लब्स तक नहीं मिलने से काफी भय सता रहा है। ऐसे में जो भी मरीज आ रहें हैं तो हम साधनहीनता में उनका सिर्फ प्राथमिक जांच ही कर पा रहें हैं। उनका मोबाइल नंबर ले लेते हैं और संबन्धित इलाके की टीम को आगे का काम करने की सूचना दे रहे हैं। शेष अस्पतालों की भी लगभग ऐसी ही स्थिति होने की सूचना है। वहीं अभी तक पूरे प्रदेश में रांची, जमशेदपुर और धनबाद में ही कोरोना वायरस के सम्पूर्ण जांच केंद्र विधिवत काम कर रहें हैं। 

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी से बचाव, जांच व संभावित इलाज़ को लेकर हर दिन नयी नयी घोषणाएं की जा रही हैं। लेकिन प्राप्त सूचना में जमीनी हक़ीक़त यह भी है कि कोरोना बचाव हेतु बनाई गयी विशेष टीमों में शामिल स्वस्थ्यकर्मी व शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त शिक्षकों ने बिना सुरक्षा किट के विभिन्न इलाकों में दौड़ाए जाने पर हंगामा खड़ा करके जाने से इंकार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची को कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मिनी दिल्ली और गुजरात प्रयोगशाला कहे जाने की बात सचमुच में साबित होने लगी है। क्योंकि यहाँ पिछले तीन दिनों से तबलीगी जमात के अनुयायीयों को वायरस संक्रमणकारी घोषित करने के बहाने मुस्लिम समाज को निशाना बनाने की कोशिश हो रही सुनियोजित कवायद से साफ लग रहा है की एक ऐसा वर्ग सक्रिय है जिसे हर मामले को उन्मादी–सांप्रदायिक बनाने के आलवे और कोई काम नहीं है। इस खेल में शामिल मीडिया के ही एक हिस्से के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों हज़ार प्रवासी झारखंडी मजदूरों के जीवन मरण का संकट का तात्कालिक समाधान एक फौरी ज़रूरत बन गयी है। साथ ही कोरोना महामारी की जांच व समुचित इलाज़ और राज्य के अनगिनत गरीब परिवारों के दो जून भोजन की उपलब्धता भी एक गंभीर मानवीय चुनौती लगातार बनी हुई है।  

corona - j.jpg

दिल्ली के निज़ामुद्दीन मामले के सामने आने के कुछ दिन पहले से ही कतिपय भाजपा व कट्टर हिन्दू संगठनों से जुड़े स्थानीय टाइप के नेताओं तथा कुछेक मीडियकर्मी चौकड़ी द्वारा झारखंड में तबलीगी जमात के प्रचारकों के खिलाफ ‘संदिग्ध विदेशियों’ के संदिग्ध रूप से छिपे होने का कुप्रचार विजुवल मीडिया, अखबारों व सोशल मीडिया से चलाया जा रहा था। जो 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी मुहल्ला स्थित एक मस्जिद से एक मलेशियाई युवती समेत अन्य 21 लोगों को संदिग्ध करार देकर पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के साथ और भी रंग में आ गया।

गिरफ्तार धर्म प्रचारकों को खेलगाँव स्थित कोरोना आइसोलेशन केंद्र में ले जाया गया। सबों की प्रारम्भिक मेडिकल जांच करवा कर मीडिया को जारी खबर में मलेशियाई युवती के कोरोना पॉज़िटिव और शेष 21 को नेगेटिव बताया गया। लेकिन दिल्ली के निज़ामुद्दीन मामले के सामने आते ही इन सबों की दुबारा जांच कराई गयी। रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा की गयी जांच की रिपोर्ट में सभी 21 पुरुषों को निगेटिव बताते हुए कहा गया कि मलेशियाई युवती में कोरोना की स्क्रिनिंग जीन का पता चला है।

31 मार्च की  सुबह एनआईवी पुणे से मिले कन्फर्म किट से सैंपल की दुबारा जांच के बाद कहा गया कि – युवती में कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण तो नहीं मिला है, लेकिन अभी सबसे ज़्यादा सतर्कता बरतने की ज़रूरत है क्योंकि संक्रमित रोगी की प्रतिरोधी क्षमता के कारण बीमारी के लक्षण तत्काल नहीं मिलते हैं। फिलहाल सबों को क्वरेंटाइन में रखा गया है। ख़बर यह भी है कि इस विशेष केंद्र में काम कर रहीं कई नर्सों को संक्रमण से बचाव के लिए ज़रूरी ग्लब्स और मास्क तक नहीं दिये गए हैं।

एक ओर, प्रदेश के कई दलों के सांसद – विधायक व नेता कोरोना आपदा से निपटने के अभियान में अपने वेतन व निधि राशि देने के साथ साथ क्षेत्र के भयग्रस्त लोगों के बीच जा रहें हैं। बाहर फंसे प्रवासी झारखंडी मजदूरों व अन्य लोगों की खोजख़बर लेकर यथा संभव मदद देने का प्रयास कर रहें हैं।

राज्य के विपक्षी दल भाजपा के नेता – विधायक, जिनके केंद्रीय नेता ‘इस स्थिति से राजनीति नहीं करने’ की बात कर रहें हैं। महामारी विपत्ति का सामना कर रहे परेशान हाल लोगों के बीच न जाकर राज्यपाल के पास जाकर प्रदेश की सरकार के एक मंत्री पर बांग्लादेशी घुसपैठी को देश में घुसाने का आरोप लगा कर बर्खास्त करने की मांग की राजनीति कर रहे हैं। 31 मार्च को प्रदेश भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा राज्यपाल को पत्र देकर झारखंड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करना क्या कहा जाएगा। आरोप लगाया गया है कि 24 मार्च को उक्त मंत्री ने लॉकडाउन के दौरान पाकुड़ के रास्ते पूरे देश में संदिग्ध बांग्लदेशियों को घुसाने का काम किया है।

कोरोना से बचाव की वैश्विक जंग जारी है जिसमें हर एक को शामिल होना है। लेकिन इस महाविपत्ति ने हमारे समय के हर सत्ता–शासन की असलियत के साथ साथ सभी बुनियादी सामाजिक और राजनीतिक अंतरविरोधों–विरोधाभासों को खुलकर सामने ला दिया है। साथ ही ‘सामाजिक दूरी’ रखने के नाम पर सभी स्तरों कायम असमानता की खाई को भी उजागर कर दिया है!

Coronavirus
novel coronavirus
Corona Crisis
India Lockdown
Migrant workers
communal politics
Jharkhand
Hemant Soren

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड:  रेलवे ठेकदार द्वारा खोदे गड्ढे में डूबकर गांव की 7 बच्चियों की मौत
    24 Sep 2021
    गुस्साए ग्रामीणों का आरोप है कि यहां से गुज़रनेवाली रेलवे लाइन में मिट्टी भराई के लिए रेलवे ठेकेदार ने गांव से सटी ज़मींन में ही खनन मानक के नियमों का उल्लंघन कर गड्ढे खुदवा दिए थे। इन्हीं में से एक…
  • Sensex
    न्यूज़क्लिक टीम
    सेंसेक्स ऊपर मतलब अमीरों के अच्छे दिन
    24 Sep 2021
    सेंसेक्स में पिछ्ले तीन सालों में 65% उछाल आया है, जबकि हमारी जीडीपी का हाल खस्ता है। इसका कारण है की देश की बड़ी कंपनियों का मुनाफ़ा तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन कामगारों का वेतन और मजदूरी तीन साल में घट…
  • supreme court on caste census
    अजय कुमार
    जातिवार जनगणना न कराने से जुड़े सरकार के तर्क बेहद बचकाना!
    24 Sep 2021
    सरकार सुप्रीम कोर्ट से कह रही है कि प्रशासनिक जटिलताओं की वजह से जातिवार जनगणना कराना मुमकिन नहीं। क्या इस तर्क में दम है?
  • scheme workers
    मुकुंद झा
    स्थायी नौकरी और वेतन की मांग को लेकर देशभर में स्कीम वर्कर्स की हड़ताल और प्रदर्शन
    24 Sep 2021
    ये प्रदर्शन अखिल भारतीय संयुक्त समिति के आह्वान पर किए गए। एक दिवसीय हड़ताल के तहत पूरे देश में जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों व कार्यस्थलों पर आंगनवाड़ी, मिड डे मील और आशा कर्मचारियों द्वारा जोरदार…
  • kisan
    बादल सरोज
    हुक्काम बनाम अवाम : 17 सितंबर बनाम 27 सितंबर
    24 Sep 2021
    ख़ैरियत की बात यह है कि भारत दैट इज़ इंडिया नाम के सॉवरिन सेक्युलर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में एक पब्लिक है अभी और वो सब जानती है। यही पब्लिक 17 सितंबर के इस झूठे, कल्पित और आभासीय रिकॉर्ड के खिलाफ 27…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License