NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
लखनऊ : अब घंटाघर और उजरियां में महिलाओं की जगह उनके दुपट्टे धरने पर
“हम सभी महिलाएं संकेत के रूप में अपने दुपट्टों को और बनाए हुए मंच यथास्थिति में छोड़कर जा रहे हैं। और प्रशासन से निवेदन करते हैं कि हमारे सांकेतिक धरने को यथास्थिति बनाए रखने में सहयोग प्रदान करे : प्रेषक- संघर्षशील महिलाएं”
असद रिज़वी
23 Mar 2020
Lucknow Protest

लखनऊ के घंटाघर (हुसैनाबाद) में संशोधित नगरिकता क़ानून के विरोध में दो महीने से चल रहा प्रदर्शन महिलाओं ने स्वयं फ़िलहाल स्थगित कर दिया है। महिलाओं ने प्रदर्शन स्थल पर अपना मंच और दुपट्टे छोड़ दिए हैं और चेतावनी दी है अगर इसको हटाया गया तो आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि अगर प्रशासन बर्बरता नहीं करता तो करोना  वायरस के प्रकोप को देखते हुए धरना पहले ही स्थगित हो गया होता।

इसी तरह लखनऊ के उजरियां में चल रहे धरने को भी स्थगित कर दिया गया है। वहां भी महिलाओं ने अपनी उपस्थिति बतौर अपने दुपट्टे और चप्पलें छोड़ दी हैं।

IMG-20200323-WA0021.jpg

नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुराने इलाक़े हुसैनाबाद में 17 जनवरी से शुरू हुआ धरना आज सुबह करोना वायरस के प्रकोप ख़त्म होने तक स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने 19 मार्च को बलपूर्वक धरना हटाने की कोशिश की लेकिन विफ़ल हो गया। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और महिलाओं से अभद्रता की गई थी। लेकिन महिलाओं ने घंटाघर परिसर ख़ाली नहीं किया। महिलाओं का उस समय कहना था कि सरकार लाठी और बंदूक़ के बल पर संविधान कि रक्षा के लिए हो रहे आंदोलन को ख़त्म नहीं करा सकती है।

पुलिस बर्बरता की ख़बर फैलते ही बड़ी संख्या में महिलाएँ घंटाघर पर जमा हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा था। कल 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ़्यू के दौरान भी बड़ी संख्या में महिलाएँ घंटाघर पर प्रदर्शन करती रहीं। हालाँकि पुलिस ने घंटाघर आने वाले सभी रास्तों को सुबह से ही बंद कर दिया था।

लेकिन कल रात जनता कर्फ़्यू के दौरान प्रशासन का रवैया कुछ नरम हुआ। आज से लखनऊ समते प्रदेश के 15 ज़िलों में लॉकडाउन भी शुरू हो गया है। इसी सबको देखते हुए महिलाओं ने आपस में प्रदर्शन को स्थगित करने पर विचार शुरू किया। प्रशासन के आला अधिकारियों ने महिलाओं से सम्पर्क किया और नरमी से  प्रदर्शन ख़त्म करने के लिए आग्रह किया। प्रशासन की महिलाओं के साथ बात आज सुबह होते तक जारी रही।

जिसके बात महिलाओं ने स्वयं ही प्रदर्शन स्थल ख़ाली करने का फ़ैसला लिया। लेकिन महिलाओं ने कहा की धरना ख़त्म नहीं हो रहा है बल्कि करोना वायरस के प्रकोप की वजह से कुछ समय के लिए स्थगित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि यह फ़ैसला देश हित में लिया जा रहा है। लेकिन करोना के साथ-साथ सीएए के विरुद्ध भी जंग जारी रहेगी। 

प्रदर्शनस्थल से जाते समय प्रदर्शनकारी महिलाएँ घंटाघर की सीढियों पर अपने द्वारा बनाया मंच छोड़ गई। इस के अलावा घंटाघर पर अपने दुपट्टे रख दिए हैं ताकि आंदोलन को ख़त्म नहीं माना जाए। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी भरी एक चिट्ठी भी दी है, जिस में लिखा है कि अगर मंच या दुपट्टे हटाए गए तो प्रदर्शनकारी महिलाएँ तुरंत दोबारा जमा हो कर पुनः आंदोलन शुरू कर देगी। प्रशासन की तरफ़ से सहायक पुलिस ने इस चिट्ठी को प्राप्त कर लिया है।

780fef69-1b2d-4653-97a8-7e485f7d73e0.jpg

धरने में शामिल कुछ महिलाओं से न्यूज़क्लिक ने बात की तो उन्होंने कहा आंदोलन ख़त्म नहीं हुआ है, स्थगित किया गया है। घंटाघर पर मौजूद इरम कहती हैं, आंदोलन को इंसानियत के लिए स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा आंदोलन उस समय तक ही स्थगित है जब तक महिलाओं द्वारा घंटाघर पर छोड़ी गई चीज़ों को प्रशासन हाथ नहीं लगता है।

यही प्रक्रिया उजरियां के लिए भी अपनाई गई है। यहां भी धरने-प्रदर्शन को चलते दो महीने से ज़्यादा हो गए थे। यहां भी पुलिस को पत्र देकर धरना स्थल पर दुपट्टे और चप्पल इत्यादि छोड़ दी गईं हैं।

 IMG-20200323-WA0022.jpg

सीएए की मुखर विरोधी भी करोना को देखते प्रदर्शन को स्थगित करने को सही क़दम मान रहे हैं। सदफ़ जाफ़र जो सीएए का विरोध करने के लिए जेल जानी वाली पहली महिला हैं, कहती हैं कि सरकार तो घंटाघर पर बैठी महिलाओं को लेकर प्रारम्भ से संवेदनहीन रही है। शुरू से सर्दी -बारिश और प्रशासन की सख़्ती के बीच महिलाओं ने संघर्ष किया है। लेकिन इस समय देश के लिए प्रदर्शन को स्थगित करना ज़रूरी था। सदफ़ जाफ़र कहतीं हैं घंटाघर वापस लौटने तक संकेतिक प्रदर्शन के तौर पर सोशल मीडिया के ज़रिए बड़ी संख्या में लोगों को सीएए विरोधी आंदोलन से जोड़ा जायेगा।

महिलाओं का कहना है अब घरों से प्रदर्शन किया जायेगा।

सुमैया राना के अनुसार भारत हमारा मुल्क है, हमें इसको स्वस्थ भी रखना है और इसके संविधान की रक्षा भी करना है।

सुमैया राना के कहा करोना ख़त्म होने तक महिलाएँ अपने घर से सीएए का विरुद्ध काले ग़ुब्बारे छोड़ कर और बाल्कनी में शमाएँ (कैंडल) जला कर संकेतित प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया की कल (रविवार) देर रात पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने महिलाओं से पहले फ़ोन और मिलकर धरना ख़त्म करने की बात की थी। लेकिन महिलाओं ने स्वयं प्रदर्शन स्थगित करने का फ़ैसला लिया है।

रविवार दोपहर में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कल्बे सादिक़ ने भी सोशल मीडिया से प्रदर्शन  स्थगित करने की अपील की। बता दें कि डॉ कल्बे सादिक़ ने सबसे पहले घंटाघर जा कर सीएए के विरुद्ध धरने के समर्थन का ऐलान किया था। उनके बेटे डॉ. कल्बे सिब्तैन ‘नूरी’ के विरुद्ध सीएए का विरोध करने के लिए सख़्त धाराओं में मुक़दमे दर्ज हैं। डॉ. नूरी कि विवादित होर्डिंग पर तस्वीर भी है पर प्रशासन ने उनके घर पर वसूली का नोटिस भी चस्पा किया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग के  वरिष्ठ डॉक्टर क़ौसर उस्मान ने भी प्रदर्शंकरी महिलाओं से करोना का ख़तरा बताते हुए उन से प्रदर्शन स्थगित करने कि अपील की थी। सीएए का विरोध कर के जेल जाने वाले पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी ने भी सोशल मीडिया पर प्रदर्शन स्थगित करने की अपील की थी।

Lucknow Protest
Lucknow Ghantaghar Protest
Ujariya Protest
Dupatta Protest
CAA
NRC
NPR
UP police
yogi sarkar
Yogi Adityanath
BJP
Coronavirus
novel coronavirus
COVID-19

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License