NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कानून
घटना-दुर्घटना
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव
टकराव की यह घटना तब हुई, जब एक भीड़ ने एक मस्जिद को आग लगा दी, और इससे कुछ घंटे पहले ही कई शताब्दी पुरानी दरगाह की दीवार पर हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी।
काशिफ़ काकवी
18 May 2022
buldozer

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक़ नीमच में वक़्फ बोर्ड की ज़मीन पर कई शताब्दियों पहले बनाई गई दरगाह पर भीड़ ने हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी, इसके बाद एक मस्जिद में आग लगा दी, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दो समुदाय एक-दूसरे के सामने आ गए।

पुलिस के मुताबिक़, एक दक्षिणपंथी समूह ने करीब़ पंद्रह दिन पहले हनुमान की मूर्ति को दरगाह के पास स्थापित किया था। सोमवार दोपहर को दरगाह के सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए भीड़ ने मूर्ति को दरगाह की दीवार पर स्थापित कर दिया। मस्जिद की प्रबंधन समिति ने इस चीज का विरोध किया और दोनों समूहों के बीच गरमा-गरम बहस हो गई।

तनावपूर्ण स्थिति को ख़त्म करने के लिए पुलिस ने दोनों समुदायों को पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया। इस बीच शाम साढ़े सात बजे, सरदरा मोहल्ला के पास कुछ असामाजिक तत्वों के समूहों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।

जब स्थिति बदतर होती गई, तो अतिरिक्त जिलाधीश नेहा मीणा ने नीमच थाना क्षेत्र में धारा 144 (पांच या ज़्यादा लोगों के समूह के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध) लगा दी। मस्जिद की देखरेख करने वालों में शामिल जुबैन निशा घटना की चश्मदीद हैं, उन्होंने बताया कि जब हिंदू भीड़ मस्जिद की दीवार पर भगवान हनुमान की मूर्ति रख रही थी, तब वहां पुलिस मौजूद थी।

उन्होंने कहा, "भीड़ ने ना केवल मूर्ति की स्थापना की, बल्कि पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम कॉलोनियों में पत्थरों से हमला किया और दरगाह से 700 मीटर दूर स्थित मदनी मस्ज़िद में आग लगा दी।"

वह कहती हैं, "जो भी लोग मूर्ति की स्थापना और तोड़-फोड़ करने के लिए आए थे, वे अनजान थे।"

कुछ वीडियो में भी एक उत्तेजित भीड़ दिखाई दे रही है, जो पुरानी कचहरी क्षेत्र में स्थित मदनी मस्जिद के सामने जय श्री राम और "जब क**** का**** जाएंगे" जैसे नारे लगा रही थी और आरोप है कि बाद में इसी भीड़ ने मस्जिद में आग लगा दी।

नीमच में दरगाह को निशाना बनाने की यह कोई अकेली घटना नहीं है। 3 अक्टूबर को भोपाल से 450 किलोमीटर दूर नीमच जिले में एक दरगाह में करीब़ दो दर्जन नकाबपोशों ने बमों का इस्तेमाल कर तोड़फोड़ की और इसकी देखरेख करने वाले खादिम नूर शाह व दो श्रद्धालुओं की धर्म परिवर्तन के शक में बुरे तरीके से पिटाई कर दी।

घटना के 6 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब से 20 मार्च 2020 को कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद से बीजेपी सत्ता में आई है, मध्य प्रदेश में त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक दंगों की लहर देखी गई है। खरगोन में 10 अप्रैल 2022 को राम नवमी जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।

इसी तरह की घटना खरगोन से 60 किलोमीटर दूर बड़वानी जिले के सेंधवा प्रखंड में हुई थी। इसके अलावा जबलपुर, दार, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, बुरहानपुर व अन्य शहरों में भी सांप्रदायिक तनाव हाल में बना है।

घटना के बारे में बात करते हुए नीमच के एसपी सूरज कुमार ने कहा, "जैसे ही हमें दोपहर को दरगाह के पास मूर्ति स्थापित करने के बारे में जानकारी मिली, हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को विस्फोटक होने से रोकने के लिए हमने अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को घटनास्थल पर इकट्ठा होने के बजाए, कंट्रोल रूम में बैठने और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया।"

जब दोपहर में स्थिति पर नियंत्रण भी पा लिया गया था, तभी दरगाह से 700 मीटर दूर स्थित मस्ज़िद में आग देखी गई। वह कहते हैं, "मस्जिद में रखे कुछ उपकरणों जैसे-कूलर में आग लगा दी गई। तुरंत अग्निशमन गाड़ियों को वहां पहुंचाया गया और भड़कती आग को नियंत्रण में लाया गया।"

नीमच पुलिस के मुताबिक़ आईपीसी की धारा 452, 323, 435, 147, 148, 149 और 295 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी ने न्यूजक्लिक को बताया कि अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, उन्होंने यह भी बताया कि घटना में एक पुलिस अधिकारी को घुटने में चोट लगी है, जबकि रंगरेज मुहल्ले के रहने वाले 23 साल के यूनुस खान घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें उदयपुर इलाज के लिए भेजा गया है।

एसपी ने कहा, "हम निजी और सरकारी कैमरों से असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। अब तक हमें घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हम जिला अस्पताल और सभी पुलिस थानों में घायलों से संबंधित रिपोर्ट आने की संभावना पर नज़र बनाए हुए हैं।"

एसपी कुमार ने बताया कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाने के लिए दोनों ही धार्मिक जगहों पर फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों की पहचान के बाद उनकी अवैध संपत्तियों को गिराया जाएगा और जांच के बाद लगातार आपराधिक कामों में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ़ एनएसए लगाया जाएगा।

घटना पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्थिति को नियंत्रण में ना कर पाने में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्विटर पर शांति की अपील भी की। 

घटना पर कटाक्ष करते हुए एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्या आपकी सरकार एक मस्जिद और दरगाह में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार करेगी? हम जानते हैं कि बुलडोजर सिर्फ़ निर्दोष मुस्लिमों के खिलाफ़ ही इस्तेमाल किए जाएंगे।"

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.newsclick.in/MP-Almost-Month-After-Khargone-Riot-Clash-Broke-Neemuch

 

Bhopal
Khargone
MP
Communal riots
Hindu
mosques

Related Stories


बाकी खबरें

  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैनल ख़ारिज किया
    भाषा
    किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैनल ख़ारिज किया
    16 Jul 2021
    मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय हुआ है कि किसानों के आंदोलन से संबंधित अदालती मामलों में लोक अभियोजक दिल्ली सरकार के वकील होंगे। मंत्रिमंडल के निर्णय को मंज़ूरी के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को भेजा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License