NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्यप्रदेश: दमोह उपचुनाव के दौरान मंत्री की गाड़ी से लाखों रुपये मिले, पुलिस पर गाड़ी को बचा कर निकालने का आरोप
यह गाड़ी नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के दफ्तर की है और उनके सहायक के नाम आवंटित है। आरोप है कि पुलिस ने खुद अपनी मौजूदगी में इस गाड़ी को अपनी कस्टडी में ले कर वहाँ से जाने दिया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Apr 2021
मध्यप्रदेश: दमोह उपचुनाव के दौरान मंत्री की गाड़ी से लाखों रुपये मिले, पुलिस पर गाड़ी को बचा कर निकालने का आरोप
Image courtesy : Navbharat Times

दमोह: मध्यप्रदेश के दामोह विधानसभा के उपचुनाव में आज, मतदान से एक दिन पूर्व, एक सरकारी गाड़ी में काँग्रेस ने भारी पैसा होने का आरोप लगाया। यह वाक्या श्याम नगर स्थित क्लब हाउस के बाहर का है जहाँ गाड़ी खड़ी हुई थी। काँग्रेस के हंगामे के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और पुलिस ने जाँच शुरू कर दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का आरोप है कि पुलिस ने खुद अपनी मौजूदगी में इस गाड़ी को अपनी कस्टडी में ले कर वहाँ से जाने दिया।

हंगामे के दौरान काँग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और उनके समर्थकों की पुलिस से जम कर झड़प हुई। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के दफ्तर की है और उनके सहायक के नाम यह आवंटित है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग भाजपा का पिट्ठू बन कर काम कर रहा है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

इस नोट कांड के सामने आने के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश के काँग्रेस अध्यक्ष  कमल नाथ ने रज्य की भाजपा सरकार पर लगाते हुए कहा कि जिस गाड़ी में पैसे मिले, उसे पुलिस ने स्वयं बिना जाँच के सुरक्षित निकलवा दिया। कमाल नाथ ने पुलिस-प्रशासन की मिली-भगत का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होनें चुनाव आयोग से कलेक्टर और एसपी को तत्काल बर्खास्त करने की माँग की।

आज दमोह की जनता ने करोड़ों रूपये से भरी हुई एक मंत्री की गाड़ी पकड़ी है। बीजेपी को जनता का समर्थन नहीं है इसलिए धन के दुरूपयोग से ये चुनाव जीतना चाहते हैं।

मैं पुलिस-प्रशासन को स्पष्ट संदेश देना चाहता हूँ कि कल के बाद परसों भी आता है। आप अपनी वर्दी और अपनी शपथ की इज़्ज़त करिये। pic.twitter.com/OjaJNbBLto

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 16, 2021

Madhya Pradesh
Damoh by-election

Related Stories

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग


बाकी खबरें

  •  Punjab security lapse
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में पीएम की "सुरक्षा चूक" पर पूरी पड़ताल!
    06 Jan 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में आज अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं कि किस तरह मीडिया द्वारा किसानों को टारगेट किया जा रहा है
  • fact check
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेक : संबित ने जर्जर स्कूलों को सपा सरकार का बताया, स्कूल योगी सरकार के निकले
    06 Jan 2022
    एक बार फिर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर फ़ेक न्यूज़ के ज़रिये विपक्ष पर निशाना साधने की कोशिश की है।
  • jnu
    रवि कौशल
    जेएनयू हिंसा के दो साल : नाराज़ पीड़ितों को अब भी है न्याय का इंतज़ार 
    06 Jan 2022
    ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस की जांच भटक चुकी है। अब तक दोषियों की पहचान तक नहीं की जा सकी है।
  • punjab security
    शंभूनाथ शुक्ल
    'सुरक्षा चूक' की आड़ में राजनीतिक स्टंट?
    06 Jan 2022
    प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट में पंजाब के अधिकारियों को दिए बयान से बचना चाहिए था। और जो कुछ करना था, वह सीधे गृह मंत्रालय के आला अधिकारी करते तो भविष्य में ऐसी किसी भी चूक से प्रशासन सतर्क रहते। तथा…
  • election
    सौरभ शर्मा
    यूपी: युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के राज्य सरकार के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते हैं!
    06 Jan 2022
    लगभग 43 उम्मीदवारो को उत्तर प्रदेश में पिछले साल विभिन्न चिकित्सा विभागों द्वारा विभिन्न कोरोना लहरों के दौरान में रोजगार पर रखा गया था। बाद में इन्हें काम से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने इस कदम के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License