NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश: 2 माह में आठ पत्रकारों पर एफआईआर, माकपा ने इसे सेंसरशिप से भी ज़्यादा ख़तरनाक बताया
"पिछले 2 माह में प्रदेश में आठ पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैं। इन पत्रकारों का गुनाह सिर्फ इतना था कि इन्होंने प्रशासनिक भ्रष्टाचार या सरकार के खिलाफ सच्ची खबरों को जनता के सामने लाने का साहस किया था।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Jun 2021
मध्य प्रदेश: 2 माह में आठ पत्रकारों पर एफआईआर,
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश पिछले कुछ समय में कई पत्रकारों के ख़िलाफ़ ख़बर लिखने के मामलों में मुक़दमे दर्ज किए गए हैं।  इसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं और इस पर विपक्षी दल का मानना है कि "मध्यप्रदेश में तानाशाही जिस प्रकार दबे पांव आ रही है और एक के बाद एक जनतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर दमन हो रहा है, वह खतरनाक है और यदि अभी भी सामूहिक प्रतिरोध नहीं हुआ तो परिणाम घातक हो सकते हैं।"

 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले 2 माह में प्रदेश में आठ पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैं। इन पत्रकारों का गुनाह सिर्फ इतना था कि इन्होंने प्रशासनिक भ्रष्टाचार या सरकार के खिलाफ सच्ची खबरों को जनता के सामने लाने का साहस किया था।

घटनाओं की जानकारी देते हुए माकपा नेता ने कहा है कि 19 अप्रैल को खंडवा कलेक्टर ने स्थानीय दैनिक भास्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई क्योंकि भास्कर ने उसी दिन खबर छापी थी जिसमें ऑक्सीजन और बैड की कमी व मरीजों की बदहाली का उल्लेख किया था। इसके दस दिन बाद 29 अप्रैल को गुना में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई क्योंकि उन्होंने अपने कार्यक्रम में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की आलोचना की थी। इसी दिन अशोकनगर में नेटवर्क 18 के पत्रकार समीर द्विवेदी पर कोविड से संबंधित खबर चलाने के अपराध में सिविल सर्जन की ओर से एफआइआर दर्ज करवाई गई।

माकपा नेता ने कहा है कि यह सिलसिला यही नहीं थमा है, बल्कि इस दौरान पत्रकार तनवीर वारसी के खिलाफ राजगढ़ में, राजेश चौरसिया के खिलाफ छतरपुर, महफूज खान के खिलाफ शहडोल और शुभम श्रीवास्तव के खिलाफ सागर मेंं एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं क्योंकि उन्होंने प्रशासनिक भ्रष्टाचार को उजागर कर पत्रकारिता धर्म निभाने का साहस किया था।

जसविंदर सिंह के अनुसार हाल ही में 12 जून को सागर में ही पत्रकार पंकज सोनी पर घोटाले की खबर चलाने के अपराध में इंजीनियर की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि मीडिया पर इतना भीषण हमला आपातकाल के बाद पहली बार देखने को मिला है। माकपा ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और जनतांत्रिक सोच वाले व्यक्तियों को सामूहिक रूप से सरकार की इस तानाशाही हरकतों का विरोध करने का आह्वान किया है। 

इसे भी पढ़े :  एमपी: कोविड-19 कुप्रबंधन, दलित उत्पीड़न की ‘रिपोर्टिंग’ के लिए 6 पत्रकारों पर मामला दर्ज 

Journalist Arrested
FIR against journalists
Vinod Dua Sedition Case
LS Hardiniya
Sedition Charge Against Journalist
freedom of speech
freedom of expression
Madhya Pradesh
MP Government
CPIM

Related Stories

नर्मदा के पानी से कैंसर का ख़तरा, लिवर और किडनी पर गंभीर दुष्प्रभाव: रिपोर्ट

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया


बाकी खबरें

  • spain
    डीडब्ल्यू
    स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल
    08 Feb 2022
    स्पेन की संसद ने सरकार के श्रम सुधार बिल को सिर्फ़ 1 वोट के फ़ासले से पारित कर दिया- विपक्ष ने कहा कि यह एक वोट उनके सदस्य ने ग़लती से दे दिया था।
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : बदहाल अस्पताल, इलाज के लिए भटकते मरीज़!
    08 Feb 2022
    भारतीय रिजर्व बैंक की स्टेट फाइनेंस एंड स्टडी ऑफ़ बजट 2020-21 रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सरकार के द्वारा जन स्वास्थ्य पर सबसे कम खर्च किया गया है।
  • uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    चमोली जिले का थराली विधानसभा: आखिर क्या चाहती है जनता?
    07 Feb 2022
    उत्तराखंड चुनाव से पहले न्यूज़क्लिक की टीम ने चमोली जिले के थराली विधानसभा का दौरा किया और लोगों से बातचीत करके समझने का प्रयास किया की क्या है उनके मुद्दे ? देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    धर्म का कार्ड नाजी दौर में ढकेलेगा देश को, बस आंदोलन देते हैं राहत : इरफ़ान हबीब
    07 Feb 2022
    Exclusive इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने देश के Living Legend, विश्व विख्यात इतिहासकार इरफ़ान हबीब से उनके घर अलीगढ़ में बातचीत की और जानना चाहा कि चुनावी समर में वह कैसे देख रहे हैं…
  • Punjab
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाबः बदहाल विश्वविद्यालयों पर क्यों नहीं बात करती राजनैतिक पार्टियाँ !
    07 Feb 2022
    पंजाब में सभी राजनैतिक पार्टियाँ राज्य पर 3 लाख करोड़ के कर्ज़े की दुहाई दे रही है. इस वित्तीय संकट का एक असर इसके विश्वविद्यालयों पर भी पड़ रहा है. अच्छे रीसर्च के बावजूद विश्वविद्यालय पैसे की भारी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License