NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
महाराज की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज से श्रृंखला जीती
दक्षिण अफ्रीका ने मार्च 2017 के बाद विदेश में पहली श्रृंखला जीती है। महाराज दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और 60 वर्ष से अधिक समय में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
एपी
22 Jun 2021
महाराज की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज से श्रृंखला जीती

ग्रोंस आइलेट: केशव महाराज के हैट्रिक समेत पांच विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 158 रन से हराकर श्रृंखला 2 . 0 से अपने नाम कर ली ।

महाराज दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और 60 वर्ष से अधिक समय में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने चौथे दिन लंच से पहले कीरान पावेल, जैसन होल्डर और जोशुआ डा सिल्वा को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया ।

इससे पहले 1960 में लाडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के ज्यौफ ग्रिफिन ने टेस्ट में हैट्रिक बनाई थी ।

इससे पहले तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने शीर्ष क्रम के तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बना दिया था। महाराज ने उसके बाद कहर बरपाते हुए पूरी कैरेबियाई टीम को चाय से पहले 165 रन पर आउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने उसके सामने 324 रन का लक्ष्य रखा था।

जेडेन सील्स को स्क्वेयर लेग पर लपकवाकर महाराज ने पांचवां विकेट लिया और वेस्टइंडीज की पारी का पटाक्षेप भी कर दिया। रोस्टन चेस पैर की चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके।

वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 15 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन रबाडा ने क्रेग ब्रेथवेट (6) और शाइ होप (2) को जल्दी पवेलियन भेजकर दबाव बना दिया। पावेल और काइल मायेर्स (34) ने 64 रन की साझेदारी की लेकिन लंच के बाद वेस्टइंडीज के विकेटों का पतन शुरू हो गया ।

दक्षिण अफ्रीका ने मार्च 2017 के बाद विदेश में पहली श्रृंखला जीती है ।

WI vs SA
South Africa
west indies
Keshav Maharaj
Kagiso Rabada

Related Stories

दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License