NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
महाराष्ट्र: इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मलबे से सात और शव बरामद होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गयी। इस दौरान चार साल के एक बच्चे को बचा लिया गया, हालांकि उसकी मां की इस हादसे में मौत हो गयी।
भाषा
25 Aug 2020
महाराष्ट्र: इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे को बचा लिया गया, हालांकि उसकी मां की इस हादसे में मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मलबे से सात और शव बरामद होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और करीब 10 लोग अब भी लापता हैं।


उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ठाणे के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश के बाद मंगलवार तड़के बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए महाड पहुंचे।

Maharashtra
building collapse
UDHAV THAKRE

Related Stories

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीज़ों की मौत

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

नासिक के अस्पताल में आंखों में आंसू लिए जवाब मांग रहे हैं परिजन, मामले में प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र: रासायनियक संयंत्र में विस्फोट में दो मज़दूरों की मौत

फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने से एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

दिल्ली: सीलमपुर में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत

हिमाचल : सात सैनिकों की मौत के बाद सीएम कह रहे हैं इमारत अवैध थी

महाराष्ट्र में 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद सरकारी सहायता प्राप्त छात्रावास बंद

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में बांध में दरार से छह की मौत, 19 लापता


बाकी खबरें

  • Forest
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: सोती रही योगी सरकार, वन माफिया चर गए चंदौली, सोनभद्र और मिर्ज़ापुर के जंगल
    19 Jan 2022
    चंदौली, सोनभद्र और मिर्ज़ापुर के जंगलों में अब शेर, बाघ, मोर और काले हिरणों का शोर नहीं सुनाई देता। अब यहां कुछ सुनाई देता है तो धूल उड़ाते भारी वाहनों का भोपू और नदियों का सीना चीरकर बालू निकालती…
  • Cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पर्यटन की हालत पर क्यों मुस्कुराई अर्थव्यवस्था!
    19 Jan 2022
    ऐसा क्या हुआ कि पर्यटन की हालत देख अर्थव्यवस्था की हंसी छूट गई!
  • Taliban
    एम के भद्रकुमार
    पाकिस्तान-तालिबान संबंधों में खटास
    19 Jan 2022
    अमेरिका इस्लामाबाद के साथ तालिबान के संबंध में उत्पन्न तनाव का फायदा उठाने की तैयारी कर रहा है।
  • JNU protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च
    19 Jan 2022
    जेएनयू परिसर में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ सोमवार रात कथित तौर पर छेड़खानी की गई। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को छात्रों और शिक्षकों ने परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप…
  • census
    अनिल जैन
    जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को क्यों टाल रही है सरकार?
    19 Jan 2022
    सवाल है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार का कोई काम नहीं रूका है, तो फिर जनगणना जैसे बेहद महत्वपूर्ण कार्य को हल्के में लेते हुए क्यों टाला जा रहा है?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License