NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र: विधान परिषद की पांच में से चार सीटों पर एमवीए की जीत, नागपुर में भाजपा की हार
भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि उनकी पार्टी एमवीए गठबंधन की ताकत का अंदाजा लगाने में नाकाम रही।
भाषा
05 Dec 2020
देवेन्द्र फड़णवीस
Image courtesy: Twitter

मुम्बई: महाराष्ट्र में सत्ता में आने के एक साल बाद शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन को शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव में बड़ी सफलता हासिल हुई। गठबंधन ने स्नातक तथा शिक्षक कोटे की विधान परिषद की पांच में से चार सीटें अपनी झोली में डाल लीं।

पिछले साल राज्य के विधानसभा चुनाव में हार का स्वाद चखने वाली भाजपा को अपने गढ़ नागपुर में तगड़ा झटका लगा, जहां उसके उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है।

महाराष्ट्र के ऊपरी सदन विधान परिषद के लिये एक दिसंबर को द्वि-वार्षिक चुनाव हुए थे, जिसे शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिये अग्नि परीक्षा माना जा रहा था।

इस साल जुलाई में पांच विधान पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सतीश चव्हाण ने औरंगाबाद संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शिरीष बोरलकर को मात दी।

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि चव्हाण को 1,16,638 और बोरलकर को 58,743 वोट मिले।

नागपुर संभाग की स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के संदीप जोशी को हराया। अतीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस सीट से विधान पार्षद रह चुके हैं।

वहीं पुणे संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में राकांपा के अरुण लाड ने भाजपा उम्मीदवार संग्राम देशमुख को 48,824 मतों से मात दी।

लाड को 1,22,145 मत और देशमुख को 73,321 मत मिले। पुणे संभाग के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के जयंत असगांवकर ने मौजूदा विधान पार्षद तथा निर्दलीय उम्मीदवार दत्तात्रेय सावंत को हराया।

अमरावती संभाग के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय किरन सरनाइक ने मौजूदा निर्दलीय एमएलसी तथा शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले श्रीकांत देशपांडे को हराया।

भाजपा को केवल धुले-नंदूरबार सीट पर जीत हासिल हुई है, जहां पार्टी उम्मीदवार अमरीश पटेल विजयी हुए। यह सीट भाजपा के निवर्तमान विधान परिषद सदस्य अंबरीश पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के चलते रिक्त हुई थी।

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, 'यह चुनाव नतीजे एक साल पुरानी एमवीए सरकार के कामकाज का फल हैं।'

भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि उनकी पार्टी एमवीए गठबंधन की ताकत का अंदाजा लगाने में नाकाम रही।

एक और भाजपा नेता सुधीर मुनगंतीवार ने कहा, 'हम इन चुनावों में पार्टी को मिली हार पर आत्ममंथन करेंगे। मुझे लगता है कि हम इस चुनाव में चूक गए। '

महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं। इनमें राज्यपाल कोटे की 12 सीटें शामिल हैं, जो अभी रिक्त हैं। एमवीए ने इन सीटों के लिये अपनी ओर से 12 नामों की सूची राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को सौंप दी है।

ऊपरी सदन में फिलहाल भाजपा के 22, शिवसेना के 14, राकांपा के नौ, कांग्रेस के आठ, आरएसपी, पीडब्लयूपी तथा लोक भारती पार्टी का एक-एक और चार निर्दलीय सदस्य हैं।

Maharastra
Legislative Council
BJP
MVA
Devendra Fednavis
Congress
Shiv sena

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License