NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव
कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद इसे राज्य के  विधानसभा में विधेयकों के रूप में पारित किया जाएगा, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बहुमत में है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jun 2022
mamta

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने सोमवार को राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाकर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने राज्यपाल को निजी विश्वविद्यालयों में अतिथि के रूप में हटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री उनकी जगह लेंगे।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय विभिन्न सरकारी विभागों, जैसे स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और अल्पसंख्यक के अंतर्गत आते हैं।

कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद इसे राज्य के  विधानसभा में विधेयकों के रूप में पारित किया जाएगा, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बहुमत में है।

हालांकि, संविधान के मुताबिक विधानसभा से पास किए गए विधेयकों को प्रभाव में आने से पहले राज्यपाल की सहमति जारूरी होती है।

26 मई को राज्य मंत्रिमंडल ने धनखड़ को हटाने और ममता को उनकी जगह चांसलर बनाने का एक रेसोल्यूशन पारित किया था, जिसके बाद यह प्रस्ताव आज कैबिनेट के समक्ष लाया गया।

बीते कुछ महीनों में विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल कई मौकों पर आमने-सामने खड़े दिखाई दिए हैं।

कुछ इसी तरह, पिछले महीने तमिलनाडु ने एक विधेयक पारित किया था जिसमें राज्यपाल को विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने की शक्ति छीनकर राज्य सरकार को यह अधिकार दिया गया था। 

mamta banerjee
West Bengal

Related Stories

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे

पश्चिम बंगाल: पैरा शिक्षकों की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी, शिक्षा मंत्री ने बात करने से किया इंकार  


बाकी खबरें

  • Victims of Tripura
    मसीहुज़्ज़मा अंसारी
    त्रिपुरा हिंसा के पीड़ितों ने आगज़नी में हुए नुकसान के लिए मिले मुआवज़े को बताया अपर्याप्त
    25 Jan 2022
    प्रशासन ने पहले तो किसी भी हिंसा से इंकार कर दिया था, लेकिन ग्राउंड से ख़बरें आने के बाद त्रिपुरा सरकार ने पीड़ितों को मुआवज़ा देने की घोषणा की थी। हालांकि, घटना के तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के…
  • genocide
    अजय सिंह
    मुसलमानों के जनसंहार का ख़तरा और भारत गणराज्य
    25 Jan 2022
    देश में मुसलमानों के जनसंहार या क़त्ल-ए-आम का ख़तरा वाक़ई गंभीर है, और इसे लेकर देश-विदेश में चेतावनियां दी जाने लगी हैं। इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
  • Custodial Deaths
    सत्यम् तिवारी
    यूपी: पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से एक आदिवासी की मौत, सरकारी अपराध पर लगाम कब?
    25 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार दावा करती है कि उसने गुंडाराज ख़त्म कर दिया है, मगर पुलिसिया दमन को देख कर लगता है कि अब गुंडाराज 'सरकारी' हो गया है।
  • nurse
    भाषा
    दिल्ली में अनुग्रह राशि नहीं मिलने पर सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने विरोध जताया
    25 Jan 2022
    दिल्ली नर्स संघ के महासचिव लालाधर रामचंदानी ने कहा, ‘‘लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल, जीटीबी हस्पताल और डीडीयू समेत दिल्ली सरकार के अन्य अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग…
  • student
    भाषा
    विश्वविद्यालयों का भविष्य खतरे में, नयी हकीकत को स्वीकार करना होगा: रिपोर्ट
    25 Jan 2022
    रिपोर्ट के अनुसार महामारी के कारण उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों में विश्वविद्यालयों के सामने अनेक विषय आ रहे हैं और ऐसे में विश्वविद्यालयों का भविष्य खतरे में है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License