NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
मानसी और भगत चमके, भारत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 21 पदक जीते
भारत ने हाल में स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय (लेवल दो) प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण, सात रजत और 16 कांस्य से कुल 34 पदक जीते थे।
भाषा
14 Mar 2022
Para Badminton International Competition

मानसी जोशी और नित्या स्रे ने स्वर्ण पदक जबकि तोक्यो पैरालंपिक चैम्पियन प्रमोद भगत ने दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया जिससे भारत ने स्पेन के कार्टाजेना में स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 21 पदक हासिल किये।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी मानसी (एसएल3) और स्रे (एसएच6) छह स्वर्ण पदक विजेताओं में शामिल रहीं जबकि भारत ने रविवार को समाप्त हुए लेवल एक टूर्नामेंट में सात रजत और आठ कांस्य पदक भी जीते।

राजा/कृष्णा (पुरूष युगल एसएच6), राज/पारूल (मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5), चिराग/राज (पुरूष युगल एसयू5) और नितेश/तरूण (पुरूष युगल एसएल3-एसएल4) ने भी पीले तमगे जीते।

दुनिया के नंबर एक भगत (एसएल3) ने दो रजत और एक कांस्य जीता। वहीं दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सुकांत कदम (एसएल4) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

तरूण ढिल्लों (पुरूष एकल एसएल4), कृष्णा नागर (पुरूष एकल एसएच6), मंदीप कौर (महिला एकल एसएल3), मानसी/रूतिक (मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5), हार्दिक/रूतिक (पुरूष युगल एसयू5) और मनोज/भगत (पुरूष युगल एसएल3-एसएल4) ने भी रजत पदक जीते।

नितेश कुमार (पुरूष एकल एसएल3), मनोज (पुरूष एकल एसएल3), नीलेश गायकवाड़ (पुरूष एकल एसएल4), पारूल परमार (महिला एकल एसएल3), भगत/कोहली (मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5), अरवाज/दीप (पुरूष युगल एसएल3-एसएल4) और प्रेम अले/अबु हुबैदा (पुरूष युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2) ने कांस्य पदक प्राप्त किये।

कदम को सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक फ्रांसिसी खिलाड़ी लुकास मजूर से 21-19 19-21 12-21 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

मजूर ने फिर फाइनल में भारत के तरूण को 21-7 21-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत ने हाल में स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय (लेवल दो) प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण, सात रजत और 16 कांस्य से कुल 34 पदक जीते थे। 

Spanish Para Badminton International Competition
India in Spanish Para Badminton

Related Stories


बाकी खबरें

  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Ahmed Hasan passes away
    भाषा
    उप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन; योगी, अखिलेश ने दुख जताया
    19 Feb 2022
    वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे। बाद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उन्हें राजनीति में ले आये थे। हसन सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य और नेता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License