NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी सैनिकों की वापसी की मांग को लेकर इराक में भारी विरोध प्रदर्शन
अमेरिका के ख़िलाफ़ 24 जनवरी यानी शुक्रवार को लाखों लोगों ने मार्च किया। इसके बाद देश में सभी विदेशी दख़ल को समाप्त करने की मांग करते हुए रविवार को छात्रों ने रैली निकाली।
पीपल्स डिस्पैच
27 Jan 2020
iraq_rotests Credit Anadolu Agency

इराक में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी के ख़िलाफ़ लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है। देश में हर तरह के विदेशी दख़ल को समाप्त करने की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी के हज़ारों छात्रों ने 26 जनवरी यानी रविवार को बगदाद में विरोध प्रदर्शन किया। इराक से अमेरिकी सेनाओं को बाहर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को लाखों लोगों द्वारा किए गए रैली के बाद रविवार को प्रदर्शन हुआ।

इन प्रदर्शनकारियों ने बगदाद में "नहीं, नहीं अमेरिका" और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के युद्ध प्रयासों की निंदा करते हुए रैली निकाला।

हालांकि रविवार को किया गया विरोध प्रदर्शन देश में सभी विदेशी दख़ल के ख़िलाफ़ था वहीं शुक्रवार की रैली में स्पष्ट रूप से अमेरिकी विरोध देखा जा सकता है। इस रैली का आह्वान इराकी संसद में सबसे बड़े ब्लॉक के नेता मुक़्तदा अल-सदर द्वारा किया गया था और दूसरे सबसे बड़े ब्लॉक के नेता हादी अल-अमेरी द्वारा इसे समर्थन किया गया था। 3 जनवरी को बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी जनरल क़ासिम सुलेमानी और इराकी कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस की हत्या के बाद इस रैली का आह्वान किया गया था।

इस हत्या के बाद इराकी संसद ने देश से सभी विदेशी सैनिकों को निकालने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

एक बयान में मुकाता अल-सदर ने इराक में अमेरिकी सैनिकों के सभी ठिकानों को बंद करने की मांग की थी। उन्होंने इराकी हवाई क्षेत्र तक पहुंच से दूर करने के साथ ही अमेरिका के साथ सुरक्षा व्यवस्था को रद्द करने की भी मांग की।

सदर ने रविवार को दूसरे मार्च का आह्वान किया था। हालांकि, अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, "आंतरिक संघर्ष से बचने के लिए इसे आख़िरी वक़्त में वापस ले लिया गया।" सदर ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों से अपनी पार्टी की वापसी की भी घोषणा की।

इराकियों ने पिछले साल अक्टूबर से देश की राजनीतिक प्रणाली में व्यवस्थागत सुधारों के लिए विरोध किया है। रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी किए जाने पर एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

एक अन्य मामले में सोमवार सुबह तड़के बगदाद में उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास से तीन रॉकेट टकराया। इस महीने में यह तीसरा ऐसा हमला था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Iraq
US occupation of Iraq
Iraq_rotests Credit Anadolu Agency
Iraq Protest
US-Iraq
America
Donand Trump

Related Stories

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

बढ़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ इराक़ में विरोध प्रदर्शन, प्रमुख तेल रिफ़ाइनरी बंद

अमेरिकी नागरिक समाज समूह ने "प्रोटेक्ट द रिज़ल्ट" के लिए देशव्यापी प्रदर्शन की योजना बनाई

इराक़ः विरोध की सालगिरह के मौक़े पर हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे

अमेरिका में पुलिस द्वारा एक किशोर की हत्या के बाद ताज़ा विरोध प्रदर्शन

अमेरिका में नस्लवाद-विरोध तेज़ होने के साथ प्रदर्शनकारियों पर हिंसा बढ़ी

नस्लवादियों के खिलाफ उठ खड़े होइए : स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के आतंक रोधी प्रमुख ने कहा

अमेरिकी बहुत ही चालाक हैं, हमें ट्विटर पर आंदोलन करना सिखा दिया और खुद सड़क पर निकले हैं

अमेरिका को जो चिंगारी जला रही है उसका बारूद सदियों से तैयार होते आ रहा है

Black Lives Matter और अन्य अधिकार  संगठनों ने प्रदर्शनकारियों पर हमले के लिए ट्रंप पर मुक़दमा दायर किया


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License