NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
टोरी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रगतिशील वर्गों की लंदन में विशाल रैली
ट्रेड यूनियनों, राजनीतिक दलों और कार्यकर्ता समूहों ने कोविड-19 संकट से निपटने में बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली कन्जर्वेटिव सरकार की विफलता और विरोध को दबाने के लिए सरकार के प्रयासों को लेकर प्रदर्शन किया।
पीपल्स डिस्पैच
28 Jun 2021
टोरी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रगतिशील वर्गों की लंदन में विशाल रैली

वीकेंड में कोविड-19 संकट से निपटने में टोरी सरकार की विफलता के विरोध में ब्रिटेन में प्रगतिशील वर्गों के हजारों लोगों ने लंदन में रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टोरी देश पर शासन करने के लिए अयोग्य हैं,प्रदर्शनकारियों ने लोगों के विरोध को रोकने के उद्देश्य से कठोर कानून बनाने के लिए सरकार के प्रयासों की निंदा की।

इस प्रदर्शन का आह्वान पीपल्स असेंबली अगेंस्ट ऑस्टेरिटी द्वारा किया गया था। इसमें ट्रेड यूनियनों, राजनीतिक दलों,नारीवादी समूहों, साम्राज्यवाद-विरोधी और शांति समूहों,नस्लवाद-विरोधी और फासीवाद-विरोधी संगठनों, आवास अधिकार समूहों, जलवायु कार्यकर्ताओं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने "यूनाइटेड अगेंस्ट द टोरीज़" के बैनर तले रैली निकाली।

इन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस, क्राइम, सेंटेंसिंग एंड कोर्ट्स बिल को लागू करने के लिए बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार की भी आलोचना की। ये बिल पुलिस को विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक समारोहों को नियंत्रित करने के लिए अधिक विवेकाधीन अधिकार देगा।

उधर शनिवार को विरोध मार्च के साथ साथ यूके के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के मामले विवादों को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साजिद जाविद के स्टेट फॉर हेल्थ एंड सोशल केयर के नए सचिव होने की संभावना है। भले ही प्रगतिशील वर्गों ने हैनकॉक के इस्तीफे का स्वागत किया वहीं उन्होंने जेपी मॉर्गन बैंकिंग समूह के साथ घनिष्ठ संबंधों के कारण स्टेट हेल्थ सेक्रेटरी के रूप में साजिद जाविद की नई नियुक्ति को लेकर चिंता जताई है, जिसका निजी हेल्थ केयर में निहित स्वार्थ है।

लंदन में इस लामबंदी को लेकर पीपल्स असेंबली अगेंस्ट ऑस्टेरिटी ने कहा है कि "इस सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चाहती है कि कामकाजी लोग कोरोनोवायरस संकट के लिए भुगतान करें। नर्सों को अल्प पेशकश, सार्वजनिक क्षेत्र का वेतन रोकना, बीमार के लिए भुगतान की कमी घनिष्ठ मित्रों को दिए गए अनुबंधों के विपरीत है। खासकर हटाने और फिर से काम पर रखने की नीतियों के साथ नियोक्ता आक्रामक हो रहे हैं। लेकिन इसका व्यापक विरोध हुआ है, जिसमें हड़ताल भी शामिल है।"

Tory government
Anti Tory government protest
London
COVID-19

Related Stories

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे

दिल्ली: कोविड वॉरियर्स कर्मचारियों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ने निकाला, विरोध किया तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, यूनियन ने दी टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की धमकी

दिल्ली: महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व कलाकारों ने एक साथ खोला मोर्चा

दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक

देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 


बाकी खबरें

  • Uttarakhand elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखण्ड चुनाव: दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल का इंतज़ार जारी
    12 Feb 2022
    शुक्रवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री ने उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चुनावी रैली की जिसमे उन्होंने राज्य में नए सैनिक स्कूल बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा" हमारे देश में बहुत कम संख्या में सैनिक…
  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License