NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
खसरा वायरस से बर्बाद हो सकता हो सकता है विकसित हुआ इम्यून सिस्टम : अध्ययन
ये निष्कर्ष कई आंकड़ों पर आधारित थे, जो बताते हैं कि खसरे के प्रकोप के बाद अन्य रोगजनकों से मृत्यु दर बढ़ जाती है।
संदीपन तालुकदार
02 Nov 2019
science
Image courtesy: Science

खसरा संक्रामक रोग है और कभी-कभी निमोनिया और मस्तिष्क सूजन जैसी जानलेवा समस्याओं के चलते ख़तरनाक हो सकता है। लेकिन खसरा केवल बचपन की तकलीफदेह  बीमारी नहीं है। साइंस में प्रकाशित दो नए अध्ययनों से पता चलता है कि यह वास्तव में अन्य प्रकार के संक्रमणों के लिए शरीर की प्रतिरक्षा को नष्ट कर सकता है।

2017-2018 के दौरान खसरे में 30% से अधिक की वैश्विक वृद्धि हुई है। जिसका मुख्य कारण टीकाकरण की संख्या में कमी या पथभ्रष्ट टीका सुरक्षा (मिसगाइडेड वैक्सिन सेफ्टी) मामले हैं। केवल अमेरिका में 1994 के बाद से इस वर्ष सबसे ज़्यादा खसरा का मामला सामने आया है और 3 अक्टूबर तक 1,250 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में उन परिवारों को ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है जो बच्चों को टीका नहीं लगवाएं।

ये दो विस्तृत अध्ययन हॉलैंडवासी बच्चों से इकट्ठा किए गए रक्त के नमूनों पर किए गए थे, जिन्हें टीका नहीं लगा था और खसरा के चपेट में आ गए। यह बताता है कि अतीत में अन्य रोगजनकों के लिए विकसित की गई प्रतिरक्षा स्मृति को दूर कर संक्रमण प्रतिरक्षा प्रणाली को महीनों या वर्षों बाद भी प्रतिरक्षा स्मृति को नष्ट कर सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे इम्यून एमनेसिया नाम दिया है और यह किस हद तक अन्य बीमारियों की तुलना में बीमारी और मौतों की संख्या को बढ़ाता है वह स्पष्ट नहीं है।

अध्ययन के लेखकों और अन्य संक्रामक रोग विशेषज्ञों का मानना है कि ये परिणाम इस वायरस के प्रतिकूल बच्चों को टीकाकरण करने के लिए अच्छे कारण प्रदान करते हैं। यूके के हिंक्सटन स्थित वेलकम संगर इंस्टीट्यूट के वेलिस्लावा पेट्रोवा जो इन दोनों अध्ययनों में से एक अध्ययन के साइंटिस्ट हैं उन्होंने कहा, "अगर हम [खसरा] फैलने देते हैं तो हम जान-बूझकर ऐसे लोगों की जेब तैयार कर रहे हैं जो अन्य बीमारियों के लिए भी अतिसंवेदनशील हैं।"

इसके निष्कर्ष कई आंकड़ों पर आधारित थे जो दिखाते है कि खसरे के प्रकोप के बाद अन्य रोगजनकों से मृत्यु दर बढ़ जाती है। दोनों टीमों ने नीदरलैंड के एक रूढ़िवादी समुदाय से संबंधित बच्चों के एक जाने माने जनसंख्या वर्ग को चुना जिनके माता-पिता ने अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया। इस इलाक़े में 2013 के खसरे के प्रकोप के दौरान संक्रमण से पहले और बाद में 77 बच्चों से ख़ून के नमूने इकट्ठा किए गए थे। खसरे के संपर्क में आने से पहले बच्चों के रक्त में कई सामान्य रोगजनकों के एंटीबॉडी थे। और इस बीमारी के बाद पाया गया कि बच्चों ने औसतन 20% अपना एंटीबॉडी खो दिया।

कुछ मामलों में तो यह और भी बदतर था जो वायरल रोगजनकों के लिए उनकी प्रतिरक्षा का 70% नुकसान हुआ। इन शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि जिन लोगों को खसरा नहीं था उनके प्रतिरक्षा का नुकसान नहीं हुआ था। साथ ही उन्होंने पाया कि जिन बच्चों को खसरा का टीका लगाया गया था उनमें एंटीबॉडी का कोई नुकसान नहीं था।

शक्तिहीन एंटीबॉडी ने संकेत दिया कि खसरे के एक मामले के बाद जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ एक बार फिर उन विषाणुओं की चपेट में आ गए जो पहले सामने आए थे। उदाहरण के लिए अगर किसी बच्चे को खसरा होने से पहले गलसुआ (मम्प्स)की समस्या थी तो वह बच्चा फिर से गलसुआ के लिए अतिसंवेदनशील हो जाता है।

खसरा वायरस बी कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए जाना जाता है। ये बी कोशिका प्रतिरक्षा प्रणाली के कोशिका का प्रकार है, जो रोगजनकों के संपर्क में आने के बाद शरीर में "प्रतिरक्षा स्मृति" (इम्यून मेमोरी) तैयार करता है। इन रोगजनकों के हमले के बाद इस स्मृति को सक्रिय करेंगे और प्रतिरक्षा प्रणाली आसानी से रोगजनकों को नष्ट कर सकती है। खसरा संक्रमण स्मृति बी कोशिकाओं की विविधता को कम करने में पाया गया था। ये वायरस अन्य रोगजनकों के लिए विशिष्ट बी कोशिकाओं को मारता है और नए खसरा विशिष्ट स्मृति बी कोशिकाओं को उन्हें बदलने की अनुमति देता है।

खसरा बी कोशिकाओं के अन्य प्रकार की विविधता को भी कम कर देता है, जो अस्थि मज्जा में गैर-विशिष्ट सरल बी कोशिकाएं होती है। ये कोशिकाएं अनजान संक्रमणों से लड़ने के लिए तैयार रहती हैं। खसरा संक्रमण भ्रूण के समान इस तरह की कोशिका को अपरिपक्व छोड़ देता है।

ये निष्कर्ष खसरा को रोकने और सबसे प्रभावी तरीके से टीकाकरण के महत्व को बताते हैं।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आपने नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Measles Virus Can Cause Immune Amnesia and Increase Risk of Other Infections: Studies

Measles Vaccine
Measles
Measles Virus Erases Immune Memory

Related Stories


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या
    19 Mar 2022
    कुछ दिनों में यूपी की सत्ता पर बीजेपी की योगी सरकार दूसरी बार काबिज़ होगी। ऐसे में बीते कार्यकाल में 'बेहतर कानून व्यवस्था' के नाम पर सबसे ज्यादा नाकामी का आरोप झेल चुकी बीजेपी के लिए इसे लेकर एक बार…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 
    19 Mar 2022
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ट्रेड यूनियन जुट गए हैं। देश भर में इन संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।
  • रवि कौशल
    पंजाब: शपथ के बाद की वे चुनौतियाँ जिनसे लड़ना नए मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल भी और ज़रूरी भी
    19 Mar 2022
    आप के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने बढ़ते क़र्ज़ से लेकर राजस्व-रिसाव को रोकने, रेत खनन माफ़िया पर लगाम कसने और मादक पदार्थो के ख़तरे से निबटने जैसी कई विकट चुनौतियां हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अल्ज़ाइमर बीमारी : कॉग्निटिव डिक्लाइन लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी का प्रमुख संकेतक है
    19 Mar 2022
    आम तौर पर अल्ज़ाइमर बीमारी के मरीज़ों की लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी 3-12 सालों तक रहती है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्लोवेनिया : स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन वृद्धि और समान अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष
    19 Mar 2022
    16 फ़रवरी को स्लोवेनिया के क़रीब 50,000 स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने की ख़राब स्थिति, कम वेतन, पुराने नियम और समझौते के उल्लंघन के ख़िलाफ़ हड़ताल पर चले गए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License