NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कृषि
शिक्षा
स्वास्थ्य
भारत
मेरठ: वेटरनरी छात्रों को इंटर्नशिप के मिलते हैं मात्र 1000 रुपए, बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
नाराज छात्रों ने वेटरनरी कॉलेज के गेट पर बैठकर धरना दिया और फिर नारेबाजी करते हुए वेटरनरी कॉलेज से प्रशासनिक भवन तक जुलूस भी निकाला।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Apr 2022
मेरठ: वेटरनरी छात्रों को इंटर्नशिप के मिलते हैं मात्र 1000 रुपए, बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

यूपी के मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के छात्रों ने इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी है।

ज्ञात हो कि पिछले काफी समय से छात्र भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नाराज छात्रों ने वेटरनरी कॉलेज के गेट पर बैठकर धरना दिया और फिर नारेबाजी करते हुए वेटरनरी कॉलेज से प्रशासनिक भवन तक जुलूस भी निकाला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पशु चिकित्सा के करीब 400 छात्र यूजी एवं पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों का आरोप है कि अन्य राज्यों में इंटर्नशिप भत्ता 14 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है जबकि उन्हें मात्र 1 हजार रुपये ही भत्ता दिया जाता है। उनका कहना है कि मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी से भी कम है। 

छात्रों का कहना है कि कुछ समय पहले राजस्थान और बिहार कॉलेज के छात्र-छात्राएं भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। वहां की सरकार ने उनकी मांग को मानकर भत्ता बढ़ा दिया है। राजस्थान में 14000 प्रति माह और बिहार में 15000 प्रति माह भत्ता देना शुरू कर दिया गया है। 

धरना दे रहे छात्रों ने अपनी तीन मांगें विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखने की बात कही, जिसमें पहली मांग है कि इंटर्नशिप भत्ते को एमबीबीएस के समकक्ष किया जाए। दूसरी मांग पशु चिकित्सक पीजी छात्रों को फैलोशिप दिए जाने की है। वहीं तीसरी मांग बीवीएससी और एएच छात्रों को इंटर्नशिप भत्ते की शुरुआत तथा वृद्धि की जाए। 

छात्रों का कहना है कि अभी तक के बैच वाले छात्रों को कोई भत्ता ही नहीं दिया गया है जिसके लिए एक शिकायती पत्र विवि के डीन वेटनरी और रजिस्ट्रार को सौंपा गया था जिसका जवाब कई माह बाद तक भी नहीं मिला। उनका कहना है कि मथुरा, अयोध्या और मेरठ तीनों शहरों में पशु चिकित्सा छात्र इन्हीं मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि जब तक मुख्य सचिव पशुपालन उत्तर प्रदेश सरकार से आश्वासन नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। 

ये भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति, सीयूसीईटी के ख़िलाफ़ छात्र-शिक्षकों ने खोला मोर्चा 

UP
meerut
Veterinary Students
Indefinite Strike
Stipend
yogi government

Related Stories

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार

ग्राउंड रिपोर्ट: पूर्वांचल में खाद के लिए हाहाकार, योगी सरकार ने किसानों को फिर सड़कों पर ला दिया

यूपी: बेमौसम बारिश से किसानों के हाल बेहाल, सरकार से मुआवजे का इंतज़ार

मुज़फ़्फ़रनगर महापंचायत: किसान की खरी-खरी, योगी-मोदी के ख़िलाफ़ बजा बिगुल

प्रश्न प्रदेश: योगी सरकार का चार साल का जश्न और गन्ना किसानों की परेशानी

यूपी: सरकार एमएसपी पर नहीं खरीद रही धान, किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर


बाकी खबरें

  • night curfew
    रवि शंकर दुबे
    योगी जी ने नाइट कर्फ़्यू तो लगा दिया, लेकिन रैलियों में इकट्ठा हो रही भीड़ का क्या?
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना महामारी फिर से पैर पसार रही है, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने राज्यों को नाइट कर्फ़्यू लगाने पर मजबूर कर दिया है, जिसके मद्देनज़र तमाम पाबंदिया भी लगा दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि रैलियों…
  • kafeel khan
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोरखपुर ऑक्सिजन कांड का खुलासा करती डॉ. कफ़ील ख़ान की किताब
    24 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार परंजोय गुहा ठाकुरता डॉ कफ़ील ख़ान की नई किताब ‘The Gorakhpur Hospital Tragedy, A Doctor's Memoir of a Deadly Medical Crisis’ पर उनसे बात कर रहे हैं। कफ़ील…
  • KHURRAM
    अनीस ज़रगर
    मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की
    24 Dec 2021
    कई अधिकार संगठनों और उनके सहयोगियों ने परवेज़ की गिरफ़्तारी और उनके ख़िलाफ़ चल रहे मामलों को कश्मीर में आलोचकों को चुप कराने का ज़रिया क़रार दिया है।
  •  boiler explosion
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक
    24 Dec 2021
    गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
  • Uddhav Thackeray
    सोनिया यादव
    लचर पुलिस व्यवस्था और जजों की कमी के बीच कितना कारगर है 'महाराष्ट्र का शक्ति बिल’?
    24 Dec 2021
    न्याय बहुत देर से हो तो भी न्याय नहीं रहता लेकिन तुरत-फुरत, जल्दबाज़ी में कर दिया जाए तो भी कई सवाल खड़े होते हैं। और सबसे ज़रूरी सवाल यह कि क्या फांसी जैसी सज़ा से वाक़ई पीड़त महिलाओं को इंसाफ़ मिल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License