NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मैक्सिकोः पूर्व राष्ट्रपतियों पर मुक़दमा चलाने के पक्ष में हुआ मतदान
मैक्सिको के नेशनल इलेक्टोरल इंस्टीट्यूट (आईएनई) की एक त्वरित गणना के अनुसार भारी बहुमत ने पूर्व राष्ट्रपतियों की जांच के पक्ष में मतदान किया।
पीपल्स डिस्पैच
03 Aug 2021
मैक्सिकोः पूर्व राष्ट्रपतियों पर मुक़दमा चलाने के पक्ष में हुआ मतदान

1 अगस्त को 93.6 मिलियन से अधिक मेक्सिकोवासी जनमत संग्रह में भाग लेने के पात्र थे और यह तय किया कि वे पूर्व राष्ट्रपतियों की उनके संबंधित कार्यकाल के दौरान किए गए कथित अपराधों के लिए जांच और मुकदमा चलाना चाहते हैं या नहीं। मेक्सिको के नेशनल इलेक्टोरल इंस्टीट्यूट (आईएनई) की त्वरित गणना के अनुसार 89.36% और 96.28% के बीच मतदाताओं के भारी बहुमत ने "पक्ष" में मतदान किया। जबकि 1.38% और 1.58% के बीच बहुत कम मतदाताओं ने "खिलाफ" में मतदान किया।

हालांकि, इस जनमत संग्रह के परिणामों को बाध्यकारी बनाने के लिए ये मतदान अपर्याप्त था। आईएनई के अनुसार, केवल 7.07% और 7.74% के बीच योग्य मतदाताओं ने जनमत संग्रह में भाग लिया, जो अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए न्यायिक शक्ति को बाध्य करने के लिए आवश्यक सीमा से बहुत दूर है। अनिवार्य होने के लिए, यह आवश्यक था कि भाग लेने वाले लोगों का 40% या 37.4 मिलियन मेक्सिकोवासी "पक्ष" में मतदान देते।

इस मतदाताओं से इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा गया था कि क्या आप संवैधानिक और कानूनी ढांचे के तहत नेताओं द्वारा पिछले वर्षों में लिए गए राजनीतिक निर्णयों के स्पष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमत या असहमत हैं, और संभावित पीड़ितों के अधिकारों और न्याय की गारंटी देना उद्देश्य है?

इस जनमत संग्रह को मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रेडोर (एएमएलओ) द्वारा प्रोत्साहित किया गया था। उन्होंने नागरिकों से कार्लोस सेलिनास डी गोर्टारी (1988-1994), एर्नेस्टो ज़ेडिलो (1994-2000), विसेंटे फॉक्स (2000-2006), फेलिपे कैल्डेरोन (2006-2012) और एनरिके पेना नीटो (2012-2018) सहित पांच पूर्व राष्ट्रपतियों की जांच के लिए मतदान करने का आह्वान किया। इन सभी पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, चुनावी धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, घोटालों, सार्वजनिक संपत्ति के अवैध निजीकरण सहित अन्य मामलों से जुड़े अपराध करने का आरोप है। फिर भी, नेशनल सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस ने प्रश्न को बदल दिया और पूर्व राष्ट्रपतियों के विशिष्ट नाम हटा दिए।

चुनावों में कम मतदान आश्चर्यजनक नहीं था। ओपिनियन पोल्स ने संकेत दिया था कि लोग इस प्रस्ताव का भारी समर्थन करेंगे लेकिन केवल कुछ ही लोग मतदान करेंगे। शामिल पूर्व राष्ट्रपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए चुनावों में भारी उपस्थिति से बचने के लिए तिकड़म करने के लिए सत्तारूढ़ मुरैना पार्टी कई हफ्तों से आईएनई और विपक्षी दलों की निंदा करती रही है।

maxico
National Electoral Institute

Related Stories

मैक्सिको के युकाटन प्रांत ने समलैंगिक विवाह को वैध किया

मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  


बाकी खबरें

  • अनिंदा डे
    मैक्रों की जीत ‘जोशीली’ नहीं रही, क्योंकि धुर-दक्षिणपंथियों ने की थी मज़बूत मोर्चाबंदी
    28 Apr 2022
    मरीन ले पेन को 2017 के चुनावों में मिले मतों में तीन मिलियन मत और जुड़ गए हैं, जो  दर्शाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद धुर-दक्षिणपंथी फिर से सत्ता के कितने क़रीब आ गए थे।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे
    28 Apr 2022
    महामारी के भयंकर प्रकोप के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर 100 दिन की 'कोविड ड्यूटी' पूरा करने वाले कर्मचारियों को 'पक्की नौकरी' की बात कही थी। आज के प्रदर्शन में मौजूद सभी कर्मचारियों…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज 3 हज़ार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए 
    28 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,303 नए मामले सामने आए हैं | देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 980 हो गयी है।
  • aaj hi baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    न्यायिक हस्तक्षेप से रुड़की में धर्म संसद रद्द और जिग्नेश मेवानी पर केस दर केस
    28 Apr 2022
    न्यायपालिका संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में जरूरी हस्तक्षेप करे तो लोकतंत्र पर मंडराते गंभीर खतरों से देश और उसके संविधान को बचाना कठिन नही है. माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित धर्म-संसदो के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान
    28 Apr 2022
    आजकल भारत की राजनीति में तीन ही विषय महत्वपूर्ण हैं, या कहें कि महत्वपूर्ण बना दिए गए हैं- जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र। रात-दिन इन्हीं की चर्चा है, प्राइम टाइम बहस है। इन तीनों पर ही मुकुल सरल ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License