NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मैक्सिको के युकाटन प्रांत ने समलैंगिक विवाह को वैध किया
जून में सिनालोआ और बाजा कैलिफ़ोर्निया के बाद युकाटन तीसरा राज्य बन गया है जिसने इस साल समलैंगिक विवाह को ग़ैर-अपराधी घोषित कर दिया और साथ ही मैक्सिको में भिन्न लिंग के लोगों के अधिकारों को मान्यता देने वाला बाइसवां राज्य बन गया।
पीपल्स डिस्पैच
27 Aug 2021
मैक्सिको के युकाटन प्रांत ने समलैंगिक विवाह को वैध किया

25 अगस्त को मैक्सिको के युकाटन प्रांत की कांग्रेस ने इसके पक्ष में 20 वोट और विपक्ष में 5 वोट डाल कर राज्य के संविधान में सुधारों को मंजूरी दी जो समलैंगिक लोगों के विवाह को वैध बनाता है। विवाह को एक पुरुष और महिला के बीच विवाह प्रक्रिया स्थापित करने वाले राज्य के संविधान के अनुच्छेद 94 में संशोधन के साथ अब ये दो लोगों के बीच विवाह के रूप में फिर से परिभाषित करेगा।

यह तीसरी बार था जब इस कांग्रेस में समान विवाह विधेयक को वोट के लिए पेश किया गया था। आखिरी बार दो साल पहले पेश किया गया था। 19 जुलाई 2019 को विधायी सदस्यों ने गुप्त मतदान के जरिए इसे खारिज कर दिया था जिससे एलजीबीटीक्यू प्लस समूह में असंतोष पैदा हो गया था और वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस ऑफ द नेशन (एसजेसीएन) में ले गए थे। पिछले हफ्ते 19 अगस्त को एसजेसीएन ने फैसला सुनाया कि मतदान असंवैधानिक था क्योंकि यह गुप्त रूप से किया गया था और इसने अपने प्रतिनिधियों के वोट जानने के लिए नागरिकों के सूचना के अधिकार का उल्लंघन किया और राज्य कांग्रेस को इस प्रक्रिया को दोहराने का आदेश दिया।

एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के सदस्य जो सुबह से ही कांग्रेस के बाहर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उन्होंने इस प्रस्ताव का स्वागत किया। उन्होंने मोनूमेंट टू द होमलैंड के पास जश्न मनाया।

इस निर्णय के साथ जून में सिनालोआ और बाजा कैलिफ़ोर्निया के बाद युकाटन तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसने इस साल समलैंगिक विवाह को वैध बना दिया और मैक्सिको में लैंगिक रुप से असमान लोगों के अधिकारों को मान्यता देने वाला बाइसवां राज्य बन गया।

इस साल के अंत तक डुरंगो, सोनोरा, तमाउलिपस और वेराक्रूज़ प्रांतों में भी समान विवाह कानून को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ नेशनल रीजेनेरेशन मूवमेंट (मोरेना) पार्टी के विधायकों ने एडोमेक्स, क्वेरेटारो और टबैस्को प्रांतों में उस समय इस बिल को पेश करने का संकल्प लिया है जब नए स्थानीय कांग्रेस की शुरुआत होती है।

मैक्सिको में समान विवाह विधिसम्मत हैं। नवंबर 2015 में एसजेसीएन ने राज्य नागरिक संहिताओं को असंवैधानिक घोषित किया जो समान-विवाह को रोकते हैं, हालांकि, लगभग एक तिहाई राज्यों ने अपने कानून में सुधार का विरोध किया है। उन राज्यों में इस अधिकार को प्राप्त करने के लिए जोड़ों को कानूनी सुरक्षा के लिए आवेदन करना पड़ता है।

maxico
same sex marriage
LGBTQ

Related Stories

समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल

भोपाल गैस त्रासदी के 37 साल : ब्रिटेन के LGBT+ एक्टिविस्ट ने डाउ से अन्याय का ख़ात्मा करने की अपील की

समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने की याचिकाओं पर 30 नवंबर को अंतिम सुनवाई

मैक्सिकोः पूर्व राष्ट्रपतियों पर मुक़दमा चलाने के पक्ष में हुआ मतदान

मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  

प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला

लेखक को क्या करना चाहिए

CAA-NRC विरोध : मेरे देश से मेरा रिश्ता काग़ज़ों के आधार पर नहीं है!

चेन्नई क्लब मामला : LGBTQ समुदाय पर हमलों की एक और कहानी 

प्यार हर किसी के लिए है- सुप्रीम कोर्ट ने किया धारा 377 को निरस्त


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNUTA रिटायर्ड सदस्यों के समर्थन में, बर्ख़ास्तगी को चुनौती देंगे डॉ. कफ़ील और अन्य ख़बरें
    12 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी JNUTA ने की रिटायर्ड फ़ैकल्टी की पेंशन की मांग, डॉ कफ़ील ख़ान को योगी सरकार ने किया बर्ख़ास्त और अन्य ख़बरों पर।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन पर हमले से भारत के लिए सबक
    12 Nov 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज चर्चा कर रहे हैं T20 वर्ल्ड कप के बारे में, हार की वजह सिर्फ एक खिलाड़ी क्यों? पहले भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी, अब पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन अली, हार के बाद इन दोनों…
  • Bihar: Minor girl gangraped, one accused in custody
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में
    12 Nov 2021
    नालंदा के हिलसा के एसडीपीओ ने न्यूज़क्लिक को बताया कि पीड़िता की मां ने घटना के संबंध में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के पुरूष-मित्र को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
  • Central TUs
    रौनक छाबड़ा
    केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने बजट सत्र के दौरान बेरोज़गारी, मूल्य वृद्धि के ख़िलाफ़ 2-दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है
    12 Nov 2021
    सीटीयू के नेतृत्व की ओर से केंद्र सरकार द्वारा “लोगों के मानव अस्तित्व को बचाए रखने के अधिकार को कमज़ोर करने” के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को अपनाते हुए अपनी दस मांगों को पेश किया गया है।
  • ICF
    शशि देशपांडे, गीता हरिहरन
    "लोकतंत्र यानी संवाद, बहस और चर्चा..."
    12 Nov 2021
    लोगों को विभाजनकारी विचारधारा को स्वीकार करने के लिए बरगलाया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License