NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
मिजोरम ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एएमसी क्षेत्र में लगाया पूर्ण लॉकडाउन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हाल में पूर्वोत्तर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताई थी और मिजोरम समेत सात राज्यों में केंद्रीय दल भेजे थे। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लॉकडाउन 18 जुलाई से 24 जुलाई मध्यरात्रि तक लागू रहेगा।
भाषा
17 Jul 2021
मिजोरम ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एएमसी क्षेत्र में लगाया पूर्ण लॉकडाउन
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

आइजोल: मिजोरम सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में सात दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाया है। दो सप्ताह पहले ही यहां प्रतिबंधों में छूट दी गई थी।

यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वोत्तर के कुछ जिलों में महामारी की स्थिति पर चिंता प्रकट करने के कुछ दिन बाद की गई है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि वे सतर्क रहें और संक्रमण के प्रसार को रोकने के संबंध में तेजी से कदम उठाएं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हाल में पूर्वोत्तर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताई थी और मिजोरम समेत सात राज्यों में केंद्रीय दल भेजे थे।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लॉकडाउन 18 जुलाई से 24 जुलाई मध्यरात्रि तक लागू रहेगा।

बयान में कहा गया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी महामारी की स्थिति के अनुसार उपायुक्त लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। मिजोरम सरकार ने 30 जून से एएमसी इलाके में प्रतिबंधों में छूट दी थी। आदेश में कहा गया कि संक्रमण के नए मामले औसत रूप से अप्रैल में जहां 55 थे, वहीं ये मई में बढ़कर 202 हो गए और जुलाई के पहले पखवाड़े में ये 381 तक तक पहुंच गए।

ज़्यादातर नए मामले एएमसी इलाक़े से ही सामने आ रहे हैं इसलिए संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत पड़ गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी और आवश्यक सामान मुहैया कराने वाली दुकानें ही खुली रहेंगी।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 127 बच्चों समेत 483 लोग संक्रमित पाए गए और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,690 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 120 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मिजोरम में कोविड-19 से ठीक होने की दर 78 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत पर बनी हुई है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार अब तक कम से कम छह लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 1.20 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने कोविड-19 के मरीजों को कोविड केयर केन्द्रों से छुट्टी देने की नीति में बदलाव किया है। नये नियमों के तहत केन्द्र में भर्ती मरीज को 10 दिन के इलाज के बाद बिना किसी जांच के छुट्टी दी जा सकती है, बशर्ते पिछले तीन दिनों में मरीज को बुखार व अन्य कोई समस्या नहीं हुई हो। इससे पहले केन्द्र से छुट्टी से पहले मरीज को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होती थी।

MIZORAM
COVID-19
Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • यूपी: डूबती भाजपा को तालिबान का सहारा!
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी: डूबती भाजपा को तालिबान का सहारा!
    24 Aug 2021
    भाजपा को चुनाव में तालिबान के मुद्दे का सहारा लेना पड़ रहा। इससे साफ़ है कि उसे अपनी जमीनी स्थिति का अंदाजा हो गया है।
  • परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    इंडियन कल्चरल फ़ोरम
    परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    24 Aug 2021
    गीता हरिहरन के साथ इस बातचीत में, इनेस अपनी किताब, उसमें महिलाओं की जटिल कहानियाँ और अन्य चीज़ों के बारे में चर्चा कर रही हैं।
  • RAJGURU
    अंकुर गोस्वामी, हर्षवर्धन
    सांडर्स की हत्या के बाद राजगुरु ने अपने दोस्त से क्या कहा? स्वतंत्रता आंदोलन के लड़ाके की अनसुनी दास्तां!
    24 Aug 2021
    जैसे ही ब्रिटिश अफसर सांडर्स अपनी मोटरसाइकिल पर पैर रखने वाला था, राजगुरु ने आगे बढ़कर गोली चला दी, जो सीधा उसके सिर में जा लगी। भगत सिंह ने भी आगे बढ़कर ज़मीन पर ढेर पड़े हुए अंग्रेज़ पर दनादन आठ गोलियाँ…
  • ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    23 Aug 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सिविल सोसायटी द्वारा तालिबान के ख़िलाफ़ और अफ़ग़ानी औरतों-जनता के पक्ष में आयोजित प्रदर्शन में शामिल लोगों से बात की। देश भर में आयोजित ऐसे विरोध…
  • उमर खालिद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उमर खालिद ने दिल्ली दंगों को “साजिश” बताया, तो शरजील इमाम ने कहा उनका भाषण “राजद्रोह” नहीं
    23 Aug 2021
    खालिद ने न्यायालय से कहा कि पुलिस की प्राथमिकी मनगढ़ंत और अनावश्यक है। वहीं शरजील ने न्यायालय में कहा कि उनके भाषण के किसी भी हिस्से में उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा करने की बात नहीं कही थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License