NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्यों आर्थिक विकास योजनाओं के बजट में कटौती कर रही है केंद्र सरकार, किस पर पड़ेगा असर? 
योजनाबद्ध आर्थिक विकास के बजट में कटौती जारी है क्योंकि अर्थव्यवस्था और समाज के लिए मौजूद दीर्घकालिक लक्ष्यों को अभी के लिए मुल्तवी कर दिया गया है।
भरत डोगरा
30 Apr 2022
Translated by महेश कुमार
planning commission
Image Courtesy: Firstpost

जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने योजना आयोग को बंद कर दिया और छह दशक से चली आ रही पंचवर्षीय योजनाओं को हटा दिया, तो इससे स्पष्ट है कि मौजूदा नेतृत्व पूर्व-निर्धारित एजेंडे पर काम कर रहा था। 2014 में इस तरह के एक महत्वपूर्ण उलटफेर की घोषणा से पहले कोई परामर्श या बहस नहीं हुई थी। यह एक विध्वंसकारी निर्णय था जिसे उस वर्ष के लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत से पहले ही लिया गया था।

मनमाने ढंग से निर्णय लेने पर लगी सभी जाँचों और संतुलनों को धता बताते हुए योजना की प्रक्रिया से दूर जाने की नीति जारी है। 2022-23 के बजट अनुमान में, केंद्र ने अचानक पिछले वर्ष में योजना मंत्रालय के प्रति आवंटन को 1,062 करोड़ से घटाकर 321 करोड़ रुपए कर दिया था जो अपने आप में करीब दो तिहाई की कमी है। किसी अन्य मंत्रालय को फंडिंग में इतनी भारी गिरावट का सामना नहीं करना पड़ा है।

इस फंड-कट के विवरण में जाने से पता चलता है कि यह कितना हानिकारक साबित हुआ। 'सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए आधिकारिक विकास सहायता' शीर्षक वाले व्यय को 2021-22 के लिए 581 करोड़ का आवंटन मिला था। इसे 2022-23 में इसे घटा कर 0.1 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसी वर्ष, यह भी सामने आया कि 2015 में संयुक्त राष्ट्र के 192 सदस्य देशों द्वारा अपनाए गए 2030 एजेंडा में 17 एसडीजी के लक्ष्य में भारत तीन पायदान नीचे खिसक गया है। इसी तरह, सर्वव्यापी 'चल रहे कार्यक्रमों और योजनाओं' पर 2020-21 में 309 करोड़ रुपये का वास्तविक व्यय देखा गया। फिर भी, अगले वर्ष, बजट अनुमान को घटाकर केवल मात्र 32 करोड़ और इस वर्ष इसे और संशोधित कर 6 करोड़ रुपए कर दिया गया है। दूसरे शब्दों में, बाद के बजटों में इन खर्चों को पुनर्जीवित करने करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है।

योजनाबद्ध आर्थिक विकास के प्रति आवंटन गिर रहा है, जिसमें योजनाएं और नीतियां शामिल हैं, जिनका भुगतान योजना मंत्रालय से परे है। इसलिए, जबकि कुछ राज्य विकेंद्रीकृत योजना शुरू कर रहे हैं, जैसे कि केरल, केंद्र इस श्रेणी में राज्यों की तुलना में अपने खर्चों में कटौती कर रहा है। इसका अनिवार्य रूप से मतलब यह है कि फंड आवंटन केंद्रीकृत है, और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के पास यह निर्धारित करने का अधिक विवेक है कि संसाधन कहां जाते हैं या जाने चाहिए। हाल ही में, कई राज्यों ने शिकायत की है कि केंद्र का उन क्षेत्रों में विवेकाधीन खर्च बढ़ा रहा है जो राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। कई लोगों ने शिकायत की है कि योजना प्रक्रिया के अंत का मतलब संसाधनों और आवंटन का केंद्रीकरण कम करने के बजाय अधिक केंद्रीकरण है, जो योजना आयोग को समाप्त करने के पीछे का घोषित उद्देश्य था।

नीति आयोग ने 2017 में 15 साल और सात साल की योजनाएँ बनाने के साथ तीन साल का रोडमैप बनाने में बदलाव किया है। हालांकि, वे व्यापक नीतिगत उद्देश्य थे इससे अधिक कुछ और नहीं। उदाहरण के लिए, सेंटर फॉर बजट एंड गवर्नेंस एकाउंटेबिलिटी के विशेषज्ञ प्रोतिवा कुंडू ने मई 2018 में इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली में प्रकाशित एक पेपर में बताया कि शिक्षा के लिए आयोग की तीन साल की रणनीति में संसाधन जुटाने का प्रस्ताव नहीं था। हालांकि इसमें वे खर्चे शामिल थे जो राज्यों को करने होंगे। इसके अलावा, केंद्रीय बजट में शिक्षा के लिए आवंटन का हिस्सा भी हाल के वर्षों में नहीं बदला है।

इस तरह यदि गौर करें तो केंद्र-राज्य विकास परियोजनाओं के समन्वय के प्रयासों को भी अब कम प्राथमिकता मिल रही है। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले 'ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को प्रबंधन सहायता देने और जिला योजना प्रक्रिया का सुदृढ़ीकरण' करने जैसे कार्यकर्मों के वार्षिक बजट में 364 करोड़ रुपए से 212 करोड़ रुपये की कटौती देखी गई है।  संशोधित अनुमान में, यह राशि सिर्फ 176 करोड़ रुपए रह गई है। समस्या सिर्फ कटौती की नहीं है, बल्कि इस बात के स्पष्टीकरण का अभाव है कि योजना ने क्या किया, इसकी विफलताएं या सफलताएं क्या रही, और इसे प्राथमिकता से क्यों हटाया गया। पिछले बजट दस्तावेजों के अनुसार, यह योजना प्रशिक्षण देना, जागरूकता पैदा करना, निगरानी को मजबूत करना और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को पूरा करने जैसे काम करती थी। यह स्पष्ट नहींहै कि क्या इसे बंद कर दिया गया, क्योंकि यह भी स्पष्ट नहेने अहि कि अन्य विभागों ने इन भूमिकाओं को संभाल लिया था या वे बेमानी हो गए थे।

हालांकि, भले ही लक्ष्य अस्पष्ट दिखाई दें, लेकिन आवंटन में गिरावट के परिणाम खोजना मुश्किल नहीं है। गिरते आवंटन, आर्थिक परिवर्तन, भारत के गिरते मानकों को दर्शाते हैं। भारत में सांख्यिकी की गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत) 2021-22 में 28.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो अब घटकर 0.01 करोड़ रुपए हो गया है यानी 2022-23 में 1 लाख रुपए। 

भारत में आर्थिक स्थिति तेजी से बदल रही है, लेकिन आम लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर इसके प्रभाव को ट्रैक करने के लिए न्यूनतम बजट या प्रयास भी बहुत कम किए जा रहे हैं, याद रखें कि नोटबंदी पर आधिकारिक रिकॉर्ड अभी भी जनता के सामने नहीं आया है। यह बात जीएसटी पर लागू होती है, जिसमें लक्ष्य के मुक़ाबले अधिक इकट्ठा कर पा रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जीएसटी संग्रह वास्तव में अधिक है, लेकिन यह रोजगार-गहन अनौपचारिक क्षेत्र की कीमत पर औपचारिक क्षेत्र के उभार का संकेत दे रहा है, जबकि अनौपचारिक क्षेत्र को दोहरे झटके लगे हैं- एक नोटबंदी और जीएसटी, और दूसरा कोविड से निपटने के लिए लगाए गए लंबे समय तक के लॉकडाउन। इसके अलावा, कोविड -19 लॉकडाउन के प्रभाव पर सरकारी आंकड़े भी कमजोर और अपर्याप्त रहे हैं।

जलवायु परिवर्तन जैसी ताजा अनिश्चितताओं के चलते और तेजी बदलती जटिल दुनिया को कई अधिक योजना की जरूरत है, न कि कम की। एनडीए शासन को योजना आयोग को समाप्त करने और 2017 में समाप्त हुई 12वीं योजना के बारे में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। वर्तमान स्थिति प्रभावशाली व्यक्तियों (और ताकतों) और क्रोनी पूंजीवाद या संकीर्ण हितों को बढ़ावा देती है। जब मजबूत योजनाएं होती हैं, तो खर्च के बारे में सवाल जल्दी उठने की संभावना होती है। आज कोई भी गलती चेतावनी के साथ आती है: इसका पता बहुत देर से लग सकता है। योजना का आवश्यक कार्य नीतिगत विकल्पों को लोगों की आवश्यकताओं के साथ जोड़ना है। जब यह अनुपस्थित हो जाता है, तो न्याय पर आधारित विकास प्रभावित होता है। हम इसे सामाजिक और आर्थिक असमानताओं में अभूतपूर्व वृद्धि, बढ़ते अभाव और अरबपतियों की बदलती किस्मत में देखसकते हैं।

कुछ हद तक, स्वतंत्र विशेषज्ञ और संगठन योजना में पैदा हो रही कुछ कमियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन भारत में सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रणनीतिक हस्तक्षेप की व्यापक जरूरत को केवल हुकूमत ही पूरा कर सकती है।

(लेखक, कैंपेन टू सेव अर्थ नाउ से जुड़े हुए हैं। व्यक्त विचार व्यक्तिगत हैं।)

अंग्रेज़ी में प्रकाशित इस मूल आलेख को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: 

India’s ‘No-Plan’ Planning Will Hurt its Weakest Sections the Most

Planning Commission
NITI Aayog
Budget cuts
informal sector
Employment
Planning
GST Collection

Related Stories

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट

कमज़ोर वर्गों के लिए बनाई गईं योजनाएं क्यों भारी कटौती की शिकार हो जाती हैं

मध्य प्रदेश के जनजातीय प्रवासी मज़दूरों के शोषण और यौन उत्पीड़न की कहानी

5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल

कॉर्पोरेट के फ़ायदे के लिए पर्यावरण को बर्बाद कर रही है सरकार

कम बजट आवंटन बच्चों के साथ घोर अन्याय

मोदी सरकार और नेताजी को होलोग्राम में बदलना

हम भारत के लोग:  एक नई विचार श्रृंखला

कैसे भाजपा की डबल इंजन सरकार में बार-बार छले गए नौजवान!


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License