NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
मोदी सरकार पॉजिटिविटी का अभियान चला रही है, क्या आप पॉजिटिव होना चाहेंगे?
प्रोपगेंडा की बजाय ऑक्सीज़न और मेडिकल सुविधाएं मिलें तो आशा का संचार होगा। सरकार दर्दनाक हालात को संवेदनहीन प्रोपेगेंडा से ढंकना बंद करे और ज़िम्मेदरी ले, तो आशा का संचार होगा।
राज कुमार
14 May 2021
मोदी सरकार पॉजिटिविटी का अभियान चला रही है, क्या आप पॉजिटिव होना चाहेंगे?

कोरोना से निपटने में मोदी सरकार न सिर्फ विफल रही है बल्कि लापरवाह भी रही है। अभी भी प्राथमिकता कोरोना नहीं बल्कि मीडिया वार, प्रोपगेंडा और छवि को बचाना है। सकारात्मकता यानी “पॉजिटिविटी” का अभियान लॉन्च कर दिया गया है। अब आप पर उपदेशों, विज्ञापन, ग्रैफिक्स, वीडियो, पोस्टरों, वेबिनार और भाषणों की बमबारी होगी। अमित मालवीय ने इसी पॉजिटिविटी के अभियान के तहत एक ट्वीट किया है।

ट्वीट में लिखा है कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि मीडिया आपको क्या घुट्टी पिला रहा है। भारत अभी भी रहने के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। उन्होंने एक पोस्टर ट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि भारत में कोरोना से हुई मौतों का अनुपात विकसित देशों से भी कम है। भारत में प्रति एक लाख 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जबकि अमेरिका में 177, इंग्लैंड में 191, इटली में 204 और बेल्ज़ियम में 214 है।

भाजपा आईटी सेल ज़ख़्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। बहुत ही असंवेदनशीलता के साथ आंकड़ों के चक्रव्यूह रच रही है। लाशों को आंकड़ों में बदल दिया गया है। इन आंकड़ों को उधर खड़े होकर देखते हैं जहां से इनका नैरेटिव सेट हो सके। बिना ऑक्सीजन और मेडिकल सुविधाओं के मर रहे लोगों को झूठे आशावाद की चाशनी दी जा रही है। प्रोपगेंडा प्रिय भाजपा को लगता है कि हर समस्या का इलाज प्रोपगेंडा ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बचनी चाहिये लोग बेशक मरते रहे।

अमित मालवीय का ट्वीट और आंकड़ें देखकर आप भी खुश होंगे कि प्रति लाख मात्र 18 ही लोग तो मर रहे हैं। अमित मालवीय का फोकस 18 पर है। क्योंकि लोगों के दिमाग में 18 ही बिठाना है। ग्रैफिक में इंडिया सबसे नीचे है। यही दिखाना है। जबकि अगर इसी ग्रैफिक को कुल मौत के आंकड़ों के हिसाब से बनाया जाए तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत तीसरे नंबर पर होगा। भारत में अब तक कोरोना से 2 लाख 58 हज़ार 317 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के आंकड़ों में पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राज़ील है। लेकिन आपको सिर्फ 18 दिखाया जाएगा 2,58,317 नहीं।

भाजपा प्रोपेगेंडा, आंकड़ों और डिज़ाइन की चालाकियों के ज़रिये नैरेटिव सेट करना चाहती है कि सरकार में कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दिन-रात एक कर रखा है। आप भाग्यशाली हैं कि भाजपा की सरकार है। जबकि पूरा देश देख रहा है कि जब लाशें नदियों में तैर रही हैं, लोग मेडिकल की पार्किंग में दम तोड़ रहे हैं और लाशें साइकिलों पर ढोई जा रही हैं तब धड़ल्ले से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट जारी है।

बर्बादी के इस मंज़र में अगर कोई राहत दिखाई दे तो आशा का संचार होगा। अगर पर्याप्त सुविधाएं दिखाई दें तो आशा का संचार होगा। नेता ज़िम्मेदारी से मुंह खोलें तो आशा का संचार होगा। प्रोपगेंडा की बजाय ऑक्सीज़न और मेडिकल सुविधाएं मिलें तो आशा का संचार होगा। सरकार दर्दनाक हालात को संवेदनहीन प्रोपेगेंडा से ढंकना बंद करे और ज़िम्मेदरी ले, तो आशा का संचार होगा। मीडिया मैनेज़मेंट की बजाय महामारी को मैनेज़ करे और गंभीरता से करती दिखाई भी दे तो आशा का संचार होगा। वरना झूठा आशावाद पानी का बुलबुला है। देश में अजीब स्थिति है लोग “नेगेटिव” रहना चाहते हैं और सरकार “पॉजिटिविटी” का अभियान चला रही है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
Modi Govt
BJP
BJP propaganda

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Bulli Bai', 'Sully Deals
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स क्या दर्शाते हैं?
    16 Jan 2022
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स के आने के बाद कई नयी चीज़ें सामने आयीं. क्या ऐसा पहली बार हुआ? 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन बताते हैं कि दक्षिणपंथी विचार ने…
  • पीपल्स डिस्पैच
    ऑस्ट्रेलिया : बढ़ते मामलों के बीच ट्रेड यूनियनों ने मुफ़्त कोविड टेस्टिंग की मांग की
    16 Jan 2022
    ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ़ 2 हफ़्तों में कोविड के क़रीब 10 लाख मामले सामने आए हैं, जो दुनिया भर में ओमिक्रोन के मामलों के सबसे बड़े आंकड़ों में से एक है। इस बीच, स्कॉट मॉरिसन सरकार क्लोज़ कांटैक्ट श्रमिकों के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: सभी से पूछता हूं मैं… मुहब्बत काम आएगी कि झगड़े काम आएंगे
    16 Jan 2022
    हमारे दौर के बेहतरीन शायर अशोक रावत हमारे समय की सच्चाइयों को बहुत ही बेबाकी से अपनी ग़ज़लों के ज़रिये पेश कर रहे हैं। इतवार की कविता में पढ़ते हैं उनकी ऐसी ही एक नई ग़ज़ल।  
  • education
    अजय कुमार
    यूपी चुनाव: बदहाल शिक्षा क्षेत्र की वे ख़ामियां जिन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए लेकिन नहीं होती!
    16 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के सभी दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता शिक्षा के महत्व पर बात करते हैं। प्रचार प्रसार करते समय बच्चों को स्कूल भेजने की बात करते हैं। लेकिन राजनीति अंतिम तौर पर केवल चुनाव से जुड़ी हुई…
  • bjp punjab
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...
    16 Jan 2022
    यह एक बहुत ही सुखद समाचार रहा। सरकार जी पर हमला किसने किया, कब किया, कैसे किया, किसी को भी नहीं पता। परन्तु सरकार जी सकुशल लौट आए, यह सबको पता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License