NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मोरक्को की सत्ताधारी पार्टी को संसदीय चुनावों में मिली भारी हार
राजशाही-समर्थक नेशनल रैली फॉर इंडिपेंडेंट्स ने 'डेमोक्रेटिक वे' पार्टी सहित अधिकांश वामपंथी और प्रगतिशील वर्गों से चुनावों में बढ़त हासिल कर ली है।
पीपल्स डिस्पैच
09 Sep 2021
मोरक्को की सत्ताधारी पार्टी को संसदीय चुनावों में मिली भारी हार

गुरुवार 9 सितंबर को मोरक्को के संसदीय चुनावों के लिए घोषित प्रारंभिक परिणाम में सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (पीजेडी) ने 2016 में हुए पिछले चुनावों में जीती अपनी 125 सीटों में से अधिकांश सीटों को खो दिया है। विपक्षी राजशाही-समर्थक नेशनल रैली फॉर इंडिपेंडेंट्स (एनआरआई) और ऑथेंटिसिटी एंड मोडर्निटी पार्टी (पीएएम) को बड़ी बढ़त मिली है जिससे त्रिशंकु संसद की संभावना बढ़ गई है।

कुल 395 सीटों में से अब तक घोषित प्रारंभिक परिणामों के अनुसार पीजेडी ने सिर्फ 12 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं एनआरआई और पीएएम 97 और 78 सीटें जीत चुकी हैं।

अरब आंदोलन के बाद देश में साल 2011 में नया संविधान अपनाने के बाद से तीसरे संसदीय चुनावों के लिए ये मतदान बुधवार 8 सितंबर को हुआ। इसमें देश के 25.2 मिलियन पात्र मतदाताओं में से केवल 50% से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया। फिर भी यह साल 2016 के पिछले चुनावों की तुलना में अधिक था। उस समय केवल 43% मतदान हुआ था।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप और समाज के कई वर्गों और कई राजनीतिक दलों द्वारा मतदान का बहिष्कार करने का आह्वान करने के चलते बुधवार को संभवतः कम मतदान हुआ। वामपंथी और प्रगतिशील वर्गों ने दावा किया है कि इस प्रक्रिया में लोकतंत्र पूरी तरह अनुपस्थित है।

अधिकारियों द्वारा लोगों को वोट देने के लिए आग्रह करने के लिए काफी समय लगाने और प्रयास करने के बावजूद मोरक्को में कुल 25.2 मिलियन योग्य मतदाताओं में से केवल 17.5 मिलियन मतदाता सूची में पंजीकृत हैं और वोट देने के योग्य हैं।

इस चुनाव के लिए देश की चुनावी प्रणाली को बदल दिया गया था जहां प्रोपोजल रिप्रेजेंटेशन का एक प्रकार लागू किया गया है। यह इस बार सत्तारूढ़ पीजेडी के नुकसान के लिए काम किया होगा और संसद में अधिक विविध प्रतिनिधित्व होगा।

देश में 2011 का संविधान मोरक्को को एक संवैधानिक राजतंत्र बनाता है। मोरक्को इस साल के चुनाव का उपयोग राजा द्वारा नियुक्त समिति द्वारा तैयार किए गए 'नए विकास मॉडल' के लिए समर्थन प्राप्त करने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, समाज के कई वर्गों का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्थाएं और संस्थान उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं। देश में मानवाधिकार आंदोलन और नागरिक समाज लोकतांत्रिक स्वतंत्रता में खतरनाक गिरावट, विशेषकर उग्रवादियों और विपक्षी संगठनों पर बढ़ते हमले की ओर संकेत देते रहे हैं। इसके चलते बहिष्कार का आह्वान किया गया है।

Morocco
Morocco govt
Justice and Development Party

Related Stories

112 दिनों की भूख हड़ताल के बाद जेल में बंद मोरक्को के पत्रकार सुलेमान रायसूनी की तबीयत बिगड़ी

स्पेन की शीर्ष अदालत का कथित युद्ध अपराधों की शिकायतों में पोलिसारियो फ्रंट के प्रमुख की हिरासत से इनकार

मोरक्को के प्रवासियों के सीमावर्ती शहर सेउटा में प्रवेश करते ही स्पेन ने सुरक्षा बढ़ा दी

सीमा क्षेत्र को बंद करने के अल्जीरिया के फ़ैसले के ख़िलाफ़ मोरक्को के किसानों का प्रदर्शन

दुनिया भर के प्रगतिशील तबक़ेने पश्चिमी सहारा में मोरक्को के हमले का विरोध किया

तुर्की-समर्थक नेता ने उत्तरी साइप्रस में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

प्रतिद्वंद्वी लीबियाई समूह शांति को लेकर चर्चा करने के लिए मोरक्को में बैठक की

मोरक्को : यूनियन ने निजी स्कूलों को COVID-19 संकट निधि का लाभ उठाने से रोका

जेलों में कोरोना के प्रसार के ख़तरे के बीच मोरक्को ने 5600 से ज़्यादा क़ैदियों को रिहा किया


बाकी खबरें

  • आज का कार्टून
    ‘तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है’… हिंसा नहीं
    26 May 2022
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के दौरे पर हैं, यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज
    26 May 2022
    दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
  • भरत डोगरा
    भारत को राजमार्ग विस्तार की मानवीय और पारिस्थितिक लागतों का हिसाब लगाना चाहिए
    26 May 2022
    राजमार्ग इलाक़ों को जोड़ते हैं और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं, लेकिन जिस अंधाधुंध तरीके से यह निर्माण कार्य चल रहा है, वह मानवीय, पर्यावरणीय और सामाजिक लागत के हिसाब से इतना ख़तरनाक़ है कि इसे…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा
    26 May 2022
    केरल में दो महीने बाद कोरोना के 700 से ज़्यादा 747 मामले दर्ज़ किए गए हैं,वहीं महाराष्ट्र में भी करीब ढ़ाई महीने बाद कोरोना के 400 से ज़्यादा 470 मामले दर्ज़ किए गए हैं। 
  • लाल बहादुर सिंह
    जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है
    26 May 2022
    जब तक जनता के रोजी-रोटी-स्वास्थ्य-शिक्षा के एजेंडे के साथ एक नई जनपक्षीय अर्थनीति, साम्राज्यवादी वित्तीय पूँजी  से आज़ाद प्रगतिशील आर्थिक राष्ट्रवाद तथा संवैधानिक अधिकारों व सुसंगत सामाजिक न्याय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License